NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या है मामला
    राजनीति

    राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या है मामला

    राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या है मामला
    लेखन मुकुल तोमर
    May 03, 2022, 03:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या है मामला
    राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी पार्टी बिखर रही है, तब राहुल विदेश में पार्टी कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि इसमें कुछ गलत नहीं है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह बिना न्योते के नवाज शरीफ के साथ केक काटने के लिए पाकिस्तानी नहीं गए हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    भाजपा की IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आज सुबह राहुल गांधी का एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें उन्हें अपने कुछ दोस्तों के साथ एक नाइट क्लब में देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'जब मुंबई घिरा हुआ था, तब राहुल गांधी एक नाइट क्लब में थे। वह ऐसे समय पर नाइट क्लब में हैं जब उनकी पार्टी बिखर रही है। वह निरंतर हैं।'

    मालवीय ने मामले को दिया साजिश जैसा रंग

    मामले को साजिश जैसा रंग देते हुए मालवीय ने आगे कहा, 'दिलचस्प है कि कांग्रेस के अपना अध्यक्ष पद आउटसोर्स करने से इनकार करने के ठीक बाद ही उसके प्रधानमंत्री के उम्मीदवार पर हिट जॉब शुरू हो गई है।'

    यहां देखिए वीडियो

    Rahul Gandhi was at a nightclub when Mumbai was under seize. He is at a nightclub at a time when his party is exploding. He is consistent.

    Interestingly, soon after the Congress refused to outsource their presidency, hit jobs have begun on their Prime Ministerial candidate... pic.twitter.com/dW9t07YkzC

    — Amit Malviya (@amitmalviya) May 3, 2022

    अपने दोस्त की शादी में शरीक होने काठमांडू गए हैं राहुल- कांग्रेस

    भाजपा के इन आरोपों के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अपनी एक दोस्त की शादी में नेपाल की राजधानी काठमांडू गए हैं और वायरल वीडियो वहीं की है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए काठमांडू गए हैं। वह वहां एक निजी दौरे पर हैं। भाजपा महंगाई, बिजली संकट से संबंधित सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रही। राहुल गांधी के लिए उनके पास काफी समय है।"

    दोस्त की शादी में शामिल होना अपराध नहीं- सुरजेवाला

    भाजपा पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा, "आखिरी बार जब मैने चेक किया था, तब शादी और सगाई समारोह में शामिल होना हमारी संस्कृति और सभ्यता थी। देश में अभी भी शादी करना, किसी से दोस्ती करना या शादी में शामिल होना अपराध नहीं है।" उन्होंने कहा कि शायद प्रधानमंत्री और भाजपा जल्द ही दोस्तों और परिजनों के शादी समारोह में शामिल होने को अपराध घोषित कर देंगे।

    "नवाज शरीफ के साथ केक काटने पाकिस्तानी नहीं गए राहुल गांधी"

    मोदी पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा, "राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी की तरह नवाज शरीफ के साथ केक काटने के लिए बिना न्योते के पाकिस्तान नहीं गए। राहुल एक दोस्त के निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए मित्र देश, नेपाल, गए हैं।"

    कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

    कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भी मामले में भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा पर झूठ फैलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूछा कि किसी आम इंसान की तरह राहुल गांधी के किसी शादी समारोह में शामिल होने में क्या समस्या है। उन्होंने कहा, "संघी उनसे डरे हुए क्यों हैं? संघी झूठ क्यों फैला रहे हैं?" उन्होंने भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर की दो तस्वीरें भी शेयर की जिनमें वो एक समारोह में शैंपेन की बोतल खोल रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका: कैलिफॉर्निया में गोलीबारी करने के 72 वर्षीय आरोपी ने की आत्महत्या- पुलिस अमेरिका
    तीसरा वनडे: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    नई CNG कार खरीदना चाहते हैं तो इन बेहतरीन विकल्पों पर जरूर करें विचार टाटा टियागो
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार

    राहुल गांधी

    कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा- सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी बोले- मैं वरुण गांधी की विचारधारा को कभी स्वीकार नहीं कर सकता वरुण गांधी
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर बोले राहुल- शख्स सिर्फ गले मिलना चाहता था कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को किया आगाह भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस समाचार

    गुजरात: कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 38 कार्यकर्ताओं को किया निलंबित गुजरात चुनाव
    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश त्रिपुरा
    त्रिपुरा: चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई घायल त्रिपुरा
    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर लगा विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने का आरोप, जानें मामला इंडिगो

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिटलर से की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना, भाजपा का पलटवार कर्नाटक
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल
    छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का पायलट वाहन पलटा, एक कांस्टेबल की मौत छत्तीसगढ़
    कौन हैं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप? कुश्ती

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023