भाजपा समाचार: खबरें

छत्तीसगढ़: शीर्ष अधिकारियों और व्यापारियों के 40 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 4 करोड़ रुपये बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने मंगलवार को मनी लांड्रिंग मामले में प्रदेश के छह शहरों में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में उप सचिव सौम्या चौरसिया, रायगढ़ जिला कलक्टर रानू साहू सहित 16 अधिकारियों और कारोबारियों के 40 ठिकानों पर छापेमारी की।

11 Oct 2022

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा समर्थक पर 16 दलितों को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप, मामला दर्ज

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में भाजपा के कट्टर समर्थक जगदीश गौड़ा पर अपने कॉफी बागान में 16 दलितों को प्रताड़ित कर कई दिनों तक बंधक बनाए रखने का आरोप लगा है।

क्या है 900 मीटर लंबे महाकाल कॉरिडोर की खासियत, जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर (महाकाल कॉरिडोर) विकास परियोजना के पहले चरण के तहत 900 मीटर लंबे 'महाकाल लोक' का उद्घाटन किया।

पश्चिम बंगाल: दो गुटों के बीच हिंसा के बाद तनाव, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

पश्चिम बंगाल में फिर से सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई है। कोलकाता के मोमिनपुर और एकबालपुर में रविवार रात को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़कने से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया।

09 Oct 2022

दिल्ली

दिल्ली: राम-कृष्ण को न मानने की शपथ लेने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गत दिनों बौद्ध महासभा के कार्यक्र में भगवान राम और कृष्ण को न मानने की शपथ के मामले में विवादों में घिरे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मोहन भागवत के बयान पर आवैसी बोले- मुस्लिम कर रहे सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा उठाए गए जुनसंख्या के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर महिला से अभद्रता का आरोप, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर एक महिला से अभद्रता के आरोप लगे हैं। इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

07 Oct 2022

कर्नाटक

कर्नाटक: ऐतिहासिक मदरसे में घुसकर भीड़ ने की पूजा, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कर्नाटक के बीदर जिले में दशहरे के जुलूस में भाग ले रही भीड़ एक ऐतिहासिक मदरसे में घुस गई। भीड़ ने वहां नारे लगाए और पूजा-पाठ किया।

06 Oct 2022

गुजरात

कांग्रेस नेता बोले- द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी को न मिले; महिला आयोग ने थमाया नोटिस

कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए विवादित बयान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है।

संसदीय समितियों में फेरबदल, कांग्रेस के हाथ से गई मुख्य समितियों की अध्यक्षता

मंगलवार को हुए फेरबदल के बाद अब विपक्षी पार्टियों के पास किसी भी मुख्य संसदीय समिति की अध्यक्षता नहीं रह गई है।

हिमाचल: प्रधानमंत्री की रैली के लिए पत्रकारों से मांगा चरित्र प्रमाणपत्र, विरोध होने पर आदेश वापस

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को कवर करने के लिए जिला पुलिस द्वारा पत्रकारों से चरित्र प्रमाणपत्र मांगे जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (82) की रविवार को हालत ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के बाद मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है।

02 Oct 2022

बिहार

बिहार: खुद को "चोरों का सरदार" बताने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा

कुछ दिन पहले अपनी ही सरकार की आलोचना करते हुए खुद को "चोरों का सरदार" बताने वाले बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व कर्मचारी का खुलासा- रिसॉर्ट में होता था वेश्यावृत्ति और ड्रग्स का कारोबार

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पिछले दिनों रिसॉर्ट मालिक द्वारा की गई अपनी रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (19) की हत्या के मामले में मंगलवार को चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

27 Sep 2022

दिल्ली

पंजाब: भगवंत मान ने हंगामे के बीच पेश किया विश्वास प्रस्ताव, भाजपा पर बोला हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में भारी हंगामे के बीच विश्‍वास प्रस्ताव पेश किया। विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग 3 अक्टूबर को होगी।

तमिलनाडु में भाजपा-RSS के पदाधिकारियों पर हमले जारी, अब बस पर फेंका गया पेट्रोल बम

तमाम चेतावनियों के बावजूद तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यालयों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पिछले दिनों रिसॉर्ट मालिक द्वारा की गई अपनी रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (19) की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस के आश्वासन के बाद रविवार शाम को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

तमिलनाडु: RSS कार्यकर्ता के घर पर फेंके गए तीन पेट्रोल बम, दो दिन में पांचवां हमला

तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने फिर किया 21 TMC विधायकों के संपर्क में होने का दावा

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 21 विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया है।

अंकिता भंडारी का शव बरामद, मामले की जांच के लिए SIT गठित

उत्तराखंड में पांच दिन पहले लापता हुईं 19 वर्षीय अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया गया है। इससे एक दिन पहले पुलिस ने उनकी हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक भाजपा नेता का बेटा पुलकित आर्य भी शामिल है।

उत्तराखंड: युवती की हत्या के मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने एक युवती की हत्या के मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

23 Sep 2022

कर्नाटक

क्या है कर्नाटक का PayCM विवाद जिसमें आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस?

कर्नाटक का 'PayCM' विवाद बढ़ता ही जा रहा है और आज मामले में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार समेत पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

22 Sep 2022

कर्नाटक

क्या है PFI संगठन और क्यों NIA इसके ठिकानों पर कर रही है छापेमारी?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के तहत गुरुवार सुबह 13 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए PFI के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर भाजपा ने 344 करोड़ तो कांग्रेस ने खर्चे 194 करोड़

भाजपा ने इस साल हुए पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर 344.27 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

21 Sep 2022

केरल

'भारत जोड़ो' यात्रा के पोस्टर में वीर सावरकर की फोटो, कांग्रेस ने बताई प्रिंटिंग की गलती

कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' में बुधवार को पार्टी को बड़ी चूक का सामना करना पड़ा।

20 Sep 2022

जयपुर

राजस्थान: लंपी वायरस से जानवरों की मौत पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

भारत में इस समय लंपी वायरस (LSD) बीमारी का प्रकोप बना हुआ है। देश के 18 राज्यों में इसके मामले आ चुके हैं और 80,000 से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है।

भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के दावों की जांच करेगा उड्डयन मंत्रालय

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय नशे में होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी में विमान से उतारे जाने के आरोपों की जांच करेगा।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अपनी पार्टी का भी विलय किया

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया।

सुखबीर बादल का दावा- भगवंत मान को नशे के कारण विमान से उतारा; AAP ने नकारा

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी मार्च, पुलिस ने रोका

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने जनता से जुड़े तमाम मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मार्च निकालने की कोशिश की।

सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी करेंगे विलय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। साथ ही वो अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय करेंगे।

15 Sep 2022

बिहार

2024 में विपक्ष की सरकार बनी तो सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा देंगे- नीतीश कुमार

2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा दांव खेला है।

महाराष्ट्र: सांगली में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 4 साधुओं को बेरहमी से पीटा

महाराष्ट्र के सांगली में पालघर जैसी घटना सामने आई है। वहां बच्चा चोरी करने के शक में भीड़ ने चार साधुओं की बेहरमी से पिटाई कर दी।

14 Sep 2022

गोवा

गोवा: कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

कांग्रेस को गोवा में एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है और उसके 11 में से आठ विधायक सत्ता पर काबिज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

कोलकाता: भाजपा के विरोध मार्च के हिंसक होने को लेकर हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा द्वारा मंगलवार को निकाले गए विरोध मार्च पर पुलिस की कार्रवाई के बाद भड़की हिंसा का मामला कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच गया है।

बंगाल: भाजपा के विरोध मार्च पर पुलिस का लाठीचार्ज, सुवेंदु अधिकारी सहित कई नेता हिरासत में

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को भाजपा ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इसे सचिवालय चलो मार्च (नबन्ना चलो मार्च) नाम दिया गया है।

गुजरात से अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस खत्म हुई

गुजरात के दौरे पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा।

कांग्रेस ने ट्वीट की RSS के जलते निकर की तस्वीर, भाजपा का हिंसा भड़काने का आरोप

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के एक ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है। इस ट्वीट में भाजपा की पैतृक संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ड्रेस के निकर को जलते हुए दिखाया गया है।

'लव जिहाद' का माध्यम बना गरबा, बिना पहचान-पत्र पंडालों में प्रवेश नहीं- मध्य प्रदेश की मंत्री

मध्य प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि गरबा और डांडिया 'लव जिहाद' के नए माध्यम बन गए हैं।

उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता पर लगा बकरी के कारण बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मंगलवार रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक 62 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।