NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / तमिलनाडु: RSS कार्यकर्ता के घर पर फेंके गए तीन पेट्रोल बम, दो दिन में पांचवां हमला
    अगली खबर
    तमिलनाडु: RSS कार्यकर्ता के घर पर फेंके गए तीन पेट्रोल बम, दो दिन में पांचवां हमला
    तमिलनाडु में पिछले दो दिन में RSS और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पांच हमले हो चुके हैं (तस्वीर- ANI)

    तमिलनाडु: RSS कार्यकर्ता के घर पर फेंके गए तीन पेट्रोल बम, दो दिन में पांचवां हमला

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 25, 2022
    12:17 pm

    क्या है खबर?

    तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

    शनिवार शाम को हुई ऐसी एक और घटना में मदुरै में RSS कार्यकर्ता एमएस कृष्णन के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए।

    ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इसमें एक अज्ञात शख्स को एक के बाद एक तीन पेट्रोल बम घर के अंदर फेंकते हुए देखा जा सकता है।

    घटना

    शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे हुई घटना

    मदुरै पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे हुए। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स तीन जलते हुए पेट्रोल बम लेकर भागते हुए कृष्णन के घर के सामने आता है और फिर एक-एक करके तीनों बमों को घर के अंदर फेंक देता है।

    इसके बाद वह पीछे से आ रही अपने साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो जाता है।

    अच्छा ये रहा कि घटना में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

    बयान

    पिछले 45 साल से RSS से जुड़े हुए हैं कृष्णन

    हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए RSS के सदस्य कृष्णन ने कहा, "मैं पिछले 45 साल से RSS के साथ हूं। लगभग शाम 7:00 बजे मुझे बाहर आवाज सुनाई दी। पेट्रोल बमों से मेरी कार में आग लग गई थी। अकेले तमिलनाडु में ही मेरे जैसे 20 RSS कार्यकर्ताओं पर हमला हो चुका है। हमने शिकायत दर्ज कराई है।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    तमिलनाडु भाजपा ने मामले में गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा है।

    RSS पर हमला

    तमिलनाडु में बीते दो दिन में RSS और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए पांच हमले

    बता दें कि तमिलनाडु में पिछले दो दिन में यह RSS और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पांचवां हमला है।

    शनिवार को ही राज्य की राजधानी चेन्नई में RSS पदाधिकारी सीतारमन के घर पर एक पेट्रोल बम फेंका गया था। घटना में जान-माल की कोई बड़ी हानि नहीं हुई थी।

    इसी तरह कोयंबटूर में भी अज्ञात हमलावरों ने एक RSS पदाधिकारी के घर पर पेट्रोल बम फेंके थे। इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

    अन्य हमले

    शुक्रवार और गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ता और कार्यालय पर फेंके गए थे पेट्रोल बम

    इससे पहले शुक्रवार को कुनियामुथुर शहर में भाजपा कार्यकर्ता सरथ के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया था। इस हमले में घर में खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा था।

    गुरुवार को कोयंबटूर में भी भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका गया था। यह बम कार्यालय के पास गिरा था।

    इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया

    न्यूजबाइट्स प्लस

    RSS और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलों में ये तेजी ऐसे समय पर आई है जब इस्लामिक चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर देशभर में कड़ी कार्रवाई की गई है।

    इसी हफ्ते मारे गए छापों में PFI के 100 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। संगठन पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में RSS-भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले को इससे जोड़कर देखा गया है, हालांकि अभी ये महज कयास हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु
    राष्ट्रीय संघ RSS
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान
    RBI के डिप्टी गवर्नर बने 16वें वित्त आयोग के अंशकालिक सदस्य, जानिए कब तक रहेंगे  वित्त मंत्रालय
    जेमी लीवर के सामने एक शख्स ने की इतनी घिनौनी हरकत, मर्दों से हो गई नफरत जॉनी लीवर

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: प्यार का प्रपोजल स्वीकार नहीं करने पर नाबालिग की हत्या, 14 बार किया वार क्राइम समाचार
    तेल सस्ता करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के खिलाफ मामला पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है ऊटी, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें ट्रेवल टिप्स
    तमिलनाडु के ऊटी में स्थित हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं लाइफस्टाइल

    राष्ट्रीय संघ RSS

    राजस्थान भाजपा अध्यक्ष बोले, अगर देश में RSS नहीं होता तो देश नहीं होता जयपुर
    जानिए कौन हैं विदिशा मैत्रा, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को किया शर्मसार भारत की खबरें
    जम्मू-कश्मीर: भाजपा और RSS नेता की हत्या में वांछित हिज्बुल आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर जम्मू-कश्मीर
    महात्मा गांधी पर प्रधानमंत्री मोदी के लेख का विश्लेषण, दिखावटी है मोदी का गांधी प्रेम झारखंड

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश: फोन पर स्मृति ईरानी की आवाज न पहचानने पर लेखपाल के खिलाफ जांच उत्तर प्रदेश
    रांची: घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने की आरोपी सीमा पात्रा गिरफ्तार, भाजपा से हो चुकीं निलंबित झारखंड
    मणिपुर में भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेगी नीतीश कुमार की JDU- रिपोर्ट मणिपुर
    बिहार: नीतीश ने अपहरण के केस में घिरे कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री पद से हटाया बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025