NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर महिला से अभद्रता का आरोप, मामला दर्ज
    देश

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर महिला से अभद्रता का आरोप, मामला दर्ज

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर महिला से अभद्रता का आरोप, मामला दर्ज
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 08, 2022, 10:46 am 1 मिनट में पढ़ें
    मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर महिला से अभद्रता का आरोप, मामला दर्ज
    कांग्रेस के दो विधायकों पर महिला से अभद्रता का आरोप

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर एक महिला से अभद्रता के आरोप लगे हैं। इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतना से विधायक सुनील शराफ और सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाह ने इन आरोपों का खंडन किया है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वह आंतरिक जांच करेगी और अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कानूनी लड़ाई लड़नी होगी।

    क्या है मामला?

    यह मामला गुरुवार का है, जब पीड़ित महिला रेवांचल एक्सप्रेस अपने पति और नवजात शिशु के साथ सफर कर रही थी। सफर के दौरान महिला के पति ने ट्वीट कर रेलमंत्री और रेलवे अधिकारियों से मदद मांगी थी। बाद में महिला ने लिखित शिकायत दी कि दो कांग्रेस विधायकों ने शराब के नशे में उसके साथ अभद्रता की और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। एक विधायक पर महिला के कंधे को छूने और उसे नींद से उठाने का आरोप लगा है।

    महिला ने की विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

    महिला ने शिकायत में कहा कि उसने बार-बार विधायकों से उसे परेशान न करने की गुहार लगाई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद ट्वीट करने पर रेलवे अधिकारी ने सीट बदल ली। उसने रेलवे पुलिस से दोनों विधायकों को कोच से बाहर ले जाने को कहा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने अपनी शिकायत में दोनों विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

    विधायकों ने किया आरोपों का खंडन

    कांग्रेस विधायकों ने अपने खिलाफ लगे आरोपों का खंडन किया है। कुशवाह ने कहा, "मैंने महिला को अपनी सीट दी थी। मैंने उसे देखा भी नहीं था, छूने की बात तो छोड़ ही दो। ये आरोप आधारहीन हैं।" वहीं शराफ ने कहा कि कुशवाह ने केवल महिला से उसकी बर्थ का नंबर पूछा था। उन्होंने कहा कि अगर महिला सच बोल रही है तो अपने बच्चे की कसम खाकर कहे कि वो सच बोल रही है।

    कांग्रेस का इस मामले पर क्या कहना है?

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के उप मीडिया प्रमुख नरेंद्र सलूजा ने कहा कि पार्टी आंतरिक जांच कर रही है। अगर रिपोर्ट में विधायक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायकों ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों का खंडन किया है तो जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर वो दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें अपनी कानूनी लड़ाई खुद लड़नी होगी, लेकिन अगर वो निर्दोष साबित हुए तो पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी।

    भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

    मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे एक बार फिर कांग्रेस और इसके नेताओं का चरित्र उजागर हुआ है। बार-बार ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि कांग्रेस नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मध्य प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    भाजपा समाचार

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी, फरवरी से होगी शुरूआत बोर्ड परीक्षाएं
    मध्य प्रदेश: शिक्षकों ने किया 10वीं की छात्रा का बैग चेक तो निकला सांप, वीडियो वायरल ट्विटर
    उत्तर प्रदेश: जेलर को धमकाने के मामले में मुख्तार अंसारी को 7 साल जेल की सजा मुलायम सिंह यादव
    मध्य प्रदेश: MPPSC परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, अधिकतम आयु सीमा बढ़ी शिवराज सिंह चौहान

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस नेता बोले- द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी को न मिले; महिला आयोग ने थमाया नोटिस गुजरात
    संसदीय समितियों में फेरबदल, कांग्रेस के हाथ से गई मुख्य समितियों की अध्यक्षता शशि थरूर
    हिमाचल: प्रधानमंत्री की रैली के लिए पत्रकारों से मांगा चरित्र प्रमाणपत्र, विरोध होने पर आदेश वापस नरेंद्र मोदी
    तेलंगाना: मुख्यमंत्री कल लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, खुशी में TRS नेता ने बांटी शराब और चिकन तेलंगाना

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    अमेरिका: साड़ी वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले आरोपी के खिलाफ नफरती अपराध का मामला दर्ज अमेरिका
    उत्तर प्रदेश: औरैया में युवती का निर्वस्त्र शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका रेप
    IIT बॉम्बे में सामने आया छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला, कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार मुंबई पुलिस
    उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में गैंगरेप के बाद जलाई गई दलित किशोरी ने लखनऊ में दम तोड़ा रेप

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक: ऐतिहासिक मदरसे में घुसकर भीड़ ने की पूजा, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर्नाटक
    मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट मुलायम सिंह यादव
    बिहार: खुद को "चोरों का सरदार" बताने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा बिहार
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व कर्मचारी का खुलासा- रिसॉर्ट में होता था वेश्यावृत्ति और ड्रग्स का कारोबार उत्तराखंड

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023