NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट
    अगली खबर
    मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट
    मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत।

    मुलायम सिंह यादव की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में किया गया शिफ्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 02, 2022
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (82) की रविवार को हालत ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के बाद मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है।

    इस समय उनके भाई शिवपाल सिंह यादव उनके साथ मौजूद हैं। मुलायम सिंह तबीयत बिगड़ने के कारण पिछले कई दिनों से इस अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।

    इधर, अखिलेश यादव भी अपने बेटे अर्जुन के साथ अस्पताल पहुंच गए हैं।

    हालात

    ऑक्सीजन का स्तर कम होने से बिगड़ी हालत

    मेदांता अस्पताल के डॉ नरेश त्रेहन और डॉ सुशीला कटारिया के अनुसार, मुलायम सिंह का ऑक्सीजन स्तर कम होने के कारण उनकी हालत बिगड़ी है। ऐसे में उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। उनकी सेहत पर हर पल नजर रखी जा रही है।

    इससे पहले गत 24 जून को भी मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर रूटीन चेकअप और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

    बीमार

    लंबे समय से बीमार चल रहे हैं मुलायम सिंह

    मुलायम सिंह पिछले दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं।

    उन्हें 15 जून को भी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जांच के उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

    इसी तरह उन्हें जुलाई 2021 में पेट के संक्रमण और अगस्त 2020 में पेशाब की नली में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    प्रतिक्रिया

    भाजपा नेताओं ने की उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना

    मुलायम सिंह के ICU में भर्ती होने की सूचना पर भाजपा नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का स्वास्थ्य खराब होने की खबर मिली है। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

    उपमुख्यमंत्री सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुलायम सिंह की सेहत पर नजर हैं। वह उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

    राजनीतिक करियर

    तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं मुलायम सिंह

    साल 1996-98 के बीच देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    वो 1989 से 1991, 1993 से 1995 और 2003 से 2007 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे। कई बार मुख्यमंत्री रहने के अलावा वो लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

    पहलवानी का शौक रखने वाले मुलायम सिंह सन 1967 में पहली बार विधायक बने थे।

    उन्होंने 1992 में लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की घोषणा की थी।

    राजनीतिक सक्रियता

    राजनीति में सक्रिय नहीं हैं मुलायम

    बता दें कि स्वास्थ्य कारणों के चलते मुलायम सिंह राजनीति में सक्रिय नहीं है। वो कभी-कभार ही सार्वजनिक समारोहों में नजर आते हैं।

    बीते साल अगस्त में उनके करीबी दोस्त रहे अमर सिंह का निधन हुआ था। उस समय भी मुलायम मीडिया के सामने नहीं आए और बयान जारी कर शोक प्रकट किया था।

    इन दिनों वो अपने आवास पर ही रहते हैं, जहां उनके समर्थक उनसे मुलाकात करने के लिए आते रहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुलायम सिंह यादव
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    अखिलेश यादव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    मुलायम सिंह यादव

    जयाप्रदा का आरोप, आजम खान ने की थी एसिड अटैक कराने की कोशिश समाजवादी पार्टी
    मायावती पर 40 हज़ार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाले अखिलेश अब शांत क्यों? भारतीय जनता पार्टी
    सोनिया गांधी के बगल में खड़े होकर बोले मुलायम सिंह, मोदीजी आप फिर से प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए छह उम्मीदवार, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी

    समाजवादी पार्टी

    पॉलिटिकल हफ्ता: उत्तर प्रदेश का जाति का गणित और क्यों निर्णायक साबित हो सकते हैं OBC? योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश में दल-बदल जारी, अब सपा और कांग्रेस के विधायक हुए भाजपा में शामिल कांग्रेस समाचार
    उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, 3 दिनों में तीसरे मंत्री का इस्तीफा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: समर्थक विधायकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सैनी भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश

    दिल्ली: देश का सबसे बड़ा कार चोर गिरफ्तार, 27 साल में चुराई 5,000 कार दिल्ली पुलिस
    UPJEE 2022: 7 सितंबर से शुरू हो सकती है पॉलिटेक्निक काउंसलिंग, तैयार रखें ये दस्तावेज पॉलिटेक्निक
    उत्तर प्रदेश: बरेली प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    लखनऊ: बरामद हुई 10 करोड़ रुपये की व्हेल की उल्टी, यह इतनी महंगी क्यों होती है? दुबई

    अखिलेश यादव

    प्रियंका गांधी और सपा सहयोगी जयंत चौधरी की हुई मुलाकात, सियासी अटकलें तेज प्रियंका गांधी
    भाजपा कब्रिस्तान नहीं बल्कि मंदिरों पर खर्च कर रही है जनता का पैसा- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    मोहम्मद अली जिन्ना को पहला प्रधानमंत्री बनाया जाता तो देश का बंटवारा नहीं होता- ओमप्रकाश राजभर योगी आदित्यनाथ
    कासगंज: हिरासत में मौत मामले में अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हत्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025