NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गोवा: कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
    अगली खबर
    गोवा: कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
    गोवा में एक बार फिर से कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हुए

    गोवा: कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 14, 2022
    12:51 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस को गोवा में एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है और उसके 11 में से आठ विधायक सत्ता पर काबिज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    इन विधायकों ने सुबह विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की और इसके बाद भाजपा में शामिल हो गए।

    कांग्रेस के कुल विधायकों के दो-तिहाई होने के कारण ये विधायक दल-बदल कानून के दायरे में नहीं आएंगे और उनकी सदस्यता नहीं जाएगी।

    नाम

    पाला बदलने वाले विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व नेता विपक्ष भी शामिल

    समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, कांग्रेस के जो आठ विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और पूर्व नेता विपक्ष माइकल लोबो जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

    इसके अलावा डेलिलाह लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सो सिक्वेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस भी पाला बदलने वाले विधायकों में शामिल हैं।

    दल-बदल के बाद माइकल लोबो ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "ये कांग्रेस छोड़ो, भाजपा को जोड़ो है।"

    बगावत

    दो महीने पहले भी होने वाली थी बगावत, लेकिन रोकने में कामयाब रही कांग्रेस

    दो महीने पहले जुलाई में भी कांग्रेस के अधिकांश विधायक भाजपा में शामिल होने वाले थे, हालांकि कांग्रेस इस बगावत को दबाने में कामयाब रही थी।

    इस बगावत के केंद्र में भी दिगंबर कामत और माइकल लोबो रहे थे और कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। इसके अलावा लोबो को नेता विपक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

    इसके बाद कांग्रेस ने सब कुछ ठीक होने का दावा किया था।

    आंकड़े

    दल-बदल के बाद विधानसभा की क्या स्थिति हुई?

    दल-बदल से पहले 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा के 20 विधायक थे और उसने पांच निर्दलीयों के साथ मिलकर सरकार बना रखी थी। कांग्रेस के 11 विधायक थे, वहीं बाकी चार विधायक छोटी पार्टियों के हैं।

    कांग्रेस के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद उसके विधायकों की संख्या घटकर तीन रह गई है, वहीं भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है और अब सरकार के पास कुल 33 विधायकों का समर्थन है।

    अन्य मामला

    गोवा में एक बार पहले भी कांग्रेस को तोड़ चुकी है भाजपा

    गौरतलब है कि 2019 में भी गोवा में कांग्रेस के अधिकांश विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। तब पार्टी के 15 विधायकों में से 10 विधायक पाला बदल कर भाजपा में आ गए थे।

    इन विधायकों पर दल-बदल कानून भी लागू नहीं हुआ था और उनकी सदस्यता नहीं गई थी। दल-बदल कानून के मुताबिक, अगर किसी पार्टी के दो-तिहाई या इससे अधिक विधायक टूटकर दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो उन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होता।

    भारत जोड़ो यात्रा

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गोवा में कांग्रेस को ये बड़ा झटका ऐसे समय पर लगा है जब उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं।

    150 दिन की इस यात्रा में वह बाकी कांग्रेस नेताओं के साथ 12 राज्यों से होते हुए 3,570 किलोमीटर तक पैदल सफर करेंगे।

    इस यात्रा का मकसद मोदी सरकार में बढ़ रही आर्थिक असमानता और जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोवा
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    गोवा

    कोरोना वायरस: क्या मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच तरकार का खामियाजा भुगत रहा है गोवा? कोरोना वायरस
    यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी हुए तरुण तेजपाल, गोवा फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला क्राइम समाचार
    गोवा में वैक्सीनेशन की रफ्तार सबसे तेज, उत्तर प्रदेश और बिहार सूची में सबसे नीचे हिमाचल प्रदेश
    क्या लिएंडर पेस और किम शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? तस्वीरें हुईं वायरल बॉलीवुड समाचार

    कांग्रेस समाचार

    कौन हैं देश के नए चुने गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़? राजस्थान
    बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच क्या है विधानसभा की स्थिति? बिहार
    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट राहुल गांधी
    बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    भाजपा समाचार

    सांसद संजय सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- AAP विधायकों को दिया 20-25 करोड़ का ऑफर अरविंद केजरीवाल
    महाराष्ट्र: शिंदे और ठाकरे गुट के विधायकों के बीच विधानसभा के बाहर झड़प, जमकर हुई नारेबाजी महाराष्ट्र
    दिल्ली: AAP सरकार ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    झारखंड: ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी को किया गिरफ्तार, घर पर मिली थीं AK-47 झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025