NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / तमिलनाडु में भाजपा-RSS के पदाधिकारियों पर हमले जारी, अब बस पर फेंका गया पेट्रोल बम
    अगली खबर
    तमिलनाडु में भाजपा-RSS के पदाधिकारियों पर हमले जारी, अब बस पर फेंका गया पेट्रोल बम
    तमिलनाडु में भाजपा और RSS के कार्यकर्ताओं पर हमले जारी हैं

    तमिलनाडु में भाजपा-RSS के पदाधिकारियों पर हमले जारी, अब बस पर फेंका गया पेट्रोल बम

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 26, 2022
    01:02 pm

    क्या है खबर?

    तमाम चेतावनियों के बावजूद तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यालयों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

    रविवार को तूतूकुड़ी में भाजपा के एक पदाधिकारी की ओमनी बस पर पेट्रोल बम फेंका गया।

    हालांकि हमलावरों का निशाना चूक गया और बम बस की बजाय नीचे सड़क पर जा गिरा। घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं आया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    घटना

    पुल के ऊपर से फेंका गया बस पर पेट्रोल बम

    जिस ओमनी बस पर हमला हुआ, वो एक ट्रैवल कंपनी चलाने वाले तमिलनाडु भाजपा की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) इकाई के उपाध्यक्ष विवेगम रमेश की है।

    पुलिस के अनुसार, बस तिरुचेंदूर से कोयंबटूर जा रही थी, तभी तूतूकुड़ी के पास उस पर एक पेट्रोल बम फेंका गया। ये बम एक पुल के ऊपर से फेंका गया और बस की बजाय नीचे जमीन पर जाकर गिरा।

    अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

    हमले

    तमिलनाडु में बीते तीन दिन में RSS और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए छह हमले

    बता दें कि तमिलनाडु में पिछले तीन दिन में यह RSS और भाजपा कार्यकर्ताओं पर छठवां हमला है।

    इससे पहले शनिवार को मदुरै में RSS कार्यकर्ता एमएस कृष्णन के घर पर पेट्रोल बम फेंके गए थे। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

    CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स तीन जलते हुए पेट्रोल बम लेकर भागते हुए कृष्णन के घर के सामने आता है और फिर उन्हें घर के अंदर फेंक देता है।

    अन्य हमले

    शनिवार को चेन्नई और कोयंबटूर में भी हुए थे हमले

    इससे पहले शनिवार को ही राज्य की राजधानी चेन्नई में RSS पदाधिकारी सीतारमन के घर पर एक पेट्रोल बम फेंका गया था। घटना में जान-माल की कोई बड़ी हानि नहीं हुई थी।

    इसी तरह कोयंबटूर में भी अज्ञात हमलावरों ने एक RSS पदाधिकारी के घर पर पेट्रोल बम फेंके थे। इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

    मामले में तमिलनाडु भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है।

    अन्य हमले

    शुक्रवार और गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ता और कार्यालय पर फेंके गए थे पेट्रोल बम

    इससे पहले शुक्रवार को कुनियामुथुर शहर में भाजपा कार्यकर्ता सरथ के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया था। इस हमले में घर में खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा था।

    गुरुवार को कोयंबटूर में भी भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका गया था। यह बम कार्यालय के पास गिरा था।

    इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया

    न्यूजबाइट्स प्लस

    RSS और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलों में ये तेजी ऐसे समय पर आई है जब इस्लामिक चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर देशभर में कड़ी कार्रवाई की गई है।

    इसी हफ्ते मारे गए छापों में PFI के 100 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। संगठन पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में RSS-भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले को इससे जोड़कर देखा गया है, हालांकि अभी ये महज कयास हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु
    राष्ट्रीय संघ RSS
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    तमिलनाडु

    तेल सस्ता करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के खिलाफ मामला पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है ऊटी, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें ट्रेवल टिप्स
    तमिलनाडु के ऊटी में स्थित हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं लाइफस्टाइल
    तमिलनाडु: जाति से बाहर शादी करने वाले जोड़े की हत्या, लड़की के भाई ने किया हमला हत्या

    राष्ट्रीय संघ RSS

    जम्मू-कश्मीर: भाजपा और RSS नेता की हत्या में वांछित हिज्बुल आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर जम्मू-कश्मीर
    महात्मा गांधी पर प्रधानमंत्री मोदी के लेख का विश्लेषण, दिखावटी है मोदी का गांधी प्रेम झारखंड
    उत्तर प्रदेश के मंत्री बोले, योगी राज में कम हुई गोहत्या, इसलिए हो रही अच्छी बारिश भारतीय जनता पार्टी
    RSS प्रमुख बोले, हिंसा की कुछ घटनाओं को मॉब लिंचिंग बताना देश को बदनाम करना सोशल मीडिया

    भाजपा समाचार

    मणिपुर में भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेगी नीतीश कुमार की JDU- रिपोर्ट मणिपुर
    बिहार: नीतीश ने अपहरण के केस में घिरे कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री पद से हटाया बिहार
    गुरुग्राम: भाजपा नेता सुखबीर खटाना की गोली मारकर हत्या, करीबी रिश्तेदार पर लगा आरोप हरियाणा
    काम में लापरवाही बरतने के आरोप में योगी ने 73 शीर्ष अधिकारियों को भेजा नोटिस योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025