भाजपा समाचार: खबरें
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी को उतारा
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरुआत 27 मार्च से होगी। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है।
पश्चिम बंगाल: भाजपा में शामिल हुए TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी
पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव 27 मार्च से आठ चरणों में होने जा रहा है। इससे पहले नेताओं को दल बदलने का दौर चल रहा है।
असम: 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, सहयोगियों को दीं 34 सीटें
असम में भाजपा और उसके सहयोगियों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है।
केरल: 'मेट्रो मैन' श्रीधरन होंगे भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
'मेट्रो मैन' के नाम से चर्चित ई श्रीधरन केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने गुरूवार को यह ऐलान किया।
पश्चिम बंगाल: भाजपा में शामिल होने वाले TMC नेता ने मंच पर 'उठक-बैठक' लगाकर मांगी माफी
पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव 27 मार्च से आठ चरणों में होने जा रहा है। चुनाव से पहले जहां नेताओं को दल बदलने का दौर चल रहा है, वहीं कई नेता सुर्खिया बटोरने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।
हरियाणा: 'लव जिहाद' शब्द से सहमत नहीं है भाजपा के साथी और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
हरियाणा की भाजपा सरकार जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने तथा दोषियों पर कार्रवाई के लिए 'लव जिहाद' पर कानून बनाने की तैयारी कर रही है।
सेक्स सीडी कांड: कर्नाटक के आरोपी मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला
कर्नाटक की राजनीति में सामने आए सेक्स सीडी कांड ने बवाल मचा दिया है। इस सीडी में कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: पांच में चार सीटों पर AAP का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ
दिल्ली नगर निगम (MCD) की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में तीनों नगर निगमों में सत्ता पर काबिज भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है।
आपातकाल लगाना भूल थी, उस दौरान जो भी हुआ वो गलत- राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाना एक भूल थी और उस दौरान जो भी हुआ, वो गलत था।
गुजरात निकाय चुनाव: जिला पंचायत की सभी 31 सीटों पर भाजपा का कब्जा
गुजरात निकाय चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद पुडुचेरी में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गत दिनों वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के बहुमत साबित नहीं कर पाने और भाजपा की ओर से सरकार का दावा पेश नहीं करने के बाद गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा भाजपा में शामिल हुए, हाल ही में लिया था संन्यास
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क्रिकेटरों के राजनीतिक पारी का आगाज करने का सिलसिला जैसे शुरू हो गया हो।
बंगाल: ड्रग मामले में एक और भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, पामेला ने लिया था नाम
कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को ड्रग मामले में एक और भाजपा नेता राकेश सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुडुचेरी: भाजपा और सहयोगी नहीं बनाएंगे सरकार, उप राज्यपाल ने की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार गठन का दावा नहीं करेंगे।
गुजरात: सभी छह नगर निगमों में बड़ी जीत की ओर अग्रसर भाजपा
गुजरात नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है और सत्तारूढ़ भाजपा इनमें बड़ी जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों से आमजन बुरी तरह से त्रस्त हो रहा है। कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है।
पुडुचेरी: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, फ्लोर टेस्ट से पहले दो और विधायक ने दिया इस्तीफा
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रविवार को सत्ता बचाने की जुगत में जुटी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।
विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही बंगाल में क्यों हो रही अर्धसैनिक बलों की तैनाती?
पश्चिम बंगाल में अभी तक विधानसभा चुनावों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगले दो-तीन दिनों में यहां अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां पहुंचनी शुरू हो जाएंगी।
बंगाल: पामेला गोस्वामी का दूसरे भाजपा नेता पर साजिश रचने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग की
कथित तौर पर कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार की गईं भाजपा युुवा मोर्चा की नेत्री पामेला गोस्वामी ने कहा कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल: 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार की गईं भाजपा युवा मोर्चा की नेता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्वामी को 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उनके पर्स और कार से ये कोकीन बरामद हुई है और वह इसकी सप्लाई और खपत में शामिल हो सकती हैं।
भाजपा से कोई संबंध न रखें किसान, शादियों में न बुलाएं- नरेश टिकैत
कृषि कानूनों की खिलाफत कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने किसानों से भाजपा से कोई संबंध न रखने की अपील की है।
महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में उछाल के बीच संक्रमित पाए गए कई मंत्री और नेता
बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच महाराष्ट्र के कई मंत्री और नेता महामारी की चपेट में आ गए हैं।
केरल: भाजपा में शामिल होंगे 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन, 21 फरवरी को लेंगे सदस्यता
देश में मेट्रो रेल की परिकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाने वाले और देशभर में 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर ई श्रीधरन ने अब राजनीतिक पारी शुरू करने की योजना बनाई है।
पुडुचेरी: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से क्यों हटाया?
पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर छाए संकट के बीच किरण बेदी को उपराज्यपाल के पद से हटाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने सबको चौंका दिया है।
पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत
कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच पंजाब में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस को बड़ा फायदा हुआ है।
पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच उपराज्यपाल के पद से हटाई गईं किरण बेदी
पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार पर छाए संकट के बीच किरण बेदी को उपराज्यपाल के पद से हटा दिया गया है। मंगलवार रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदेश जारी करते हुए बेदी को वापस बुला लिया।
किसान आंदोलन: भारतीय हस्तियों के ट्वीट मामले में भाजपा IT सेल प्रमुख शामिल- महाराष्ट्र के मंत्री
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किसान आंदोलन पर देश की कई प्रमुख हस्तियों के ट्वीट्स के खिलाफ चल रही जांच को लेकर बड़ा दावा किया है।
भोपाल: वेलेंटाइन-डे पर हंगामा करने के मामले पूर्व भाजपा विधायक सहित 17 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को वेलेंटाइन-डे पर हंगामा करने के आरोप में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में अब केवल गोमूत्र से बने फिनायल से होगी सफाई
मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को सरकारी कार्यालयों की सफाई को लेकर बेहद चौंकाने वाला आदेश जारी किया है।
तेलंगाना: TRS विधायक के घर हमले के मामले में 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) विधायक छैला धर्म रेड्डी के होनाकोंडा स्थित पर घर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
पश्चिम बंगाल: TMC के राजीव बनर्जी सहित पांच नेता भाजपा में शामिल
पश्चिम बंगाल में आगामी गर्मियों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमृल कांग्रेस (TMC) की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उसके दिग्गत नेता एक-एक कर पार्टी से दूर होते जा रहे हैं।
सिंघु बॉर्डर उपद्रव: तलवार से हमला करने वाले शख्स समेत 44 गिरफ्तार
दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों और बाहरी उपद्रवियों के बीच झड़प के मामले में दिल्ली पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक पुलिस अधिकारी पर तलवार से हमला करने वाला शख्स भी शामिल है।
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत पांचों आरोपियों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से भी नहीं मिली जमानत
"हिंदू देवी-देवताओं का अपमान" करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायत वापस ली
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। महिला ने मुंडे के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी और कोई FIR दर्ज नहीं हुई थी।
नीतीश सरकार का फरमान, अब सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ "अपमानजनक" पोस्ट पर होगी कार्रवाई
बिहार में अब सोशल मीडिया पर सरकार की बुराई करना भारी पड़ सकता है और नीतीश कुमार की सरकार ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ "अपमानजनक और भ्रांतिपूर्ण" पोस्ट करने वालों के खिलाफ साईबर कानून के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में हुई दो गुटों में झड़प, वाहनों को लगाई आग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के बीच हिंसात्मक झड़पें भी बढ़ने लगी है।
पश्चिम बंगाल: TMC के बाद भाजपा की रैली में लगे "गोली मारो" के नारे, तीन गिरफ्तार
अपनी हिंसक राजनीति के लिए चर्चा में रहने वाले पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से "गोली मारो" के नारे लगे हैं। मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बाद इस बार भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हुगली में हुई एक रैली में ये नारे लगाए।
पश्चिम बंगाल: भाजपा के जवाब में TMC ने निकाली "शांति रैली", लगे "गोली मारो" के नारे
देश की राजनीति में एक बार फिर से "गोली मारो" नारे की वापसी हुई है और इस बार ये नारा लगाया गया है पश्चिम बंगाल में। यहां मंगलवार को एक रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने "बंगाल के गद्दारों को, गोली मारो सालों को" जैसे नारे लगाए।
पश्चिम बंगाल: भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच फिर हुई झड़प, एक-दूसरे पर फेंके पत्थर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ-साथ भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच तकरार बढ़ती जा रही है।
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, नंदीग्राम से लड़ेंगी आगामी विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव लड़ेगी। उनका ये ऐलान इसलिए बेहद अहम है क्योंकि नंदीग्राम को हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।