NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / तेलंगाना: TRS विधायक के घर हमले के मामले में 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
    देश

    तेलंगाना: TRS विधायक के घर हमले के मामले में 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

    तेलंगाना: TRS विधायक के घर हमले के मामले में 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
    लेखन भारत शर्मा
    Feb 01, 2021, 05:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तेलंगाना: TRS विधायक के घर हमले के मामले में 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) विधायक छैला धर्म रेड्डी के होनाकोंडा स्थित पर घर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए सभी लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

    विधायक ने राम मंदिर के निर्माण के दान को लेकर की भी टिप्पणी

    इंडिया टुडे के अनुसार विधायक रेड्डी ने तीन दिन पहले परकल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, "जब भद्राचलम में पहले से ही रामलला था तो तेलंगाना के लोग अयोध्या में मंदिर के लिए दान क्यों करें?" उन्होंने आगे कहा, 'भद्राचलम में हमारे पास भगवान राम हैं ही। हमें इस राम की क्या जरूरत है?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भाजपा के नेता राम मंदिर निर्माण के मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

    विधायक ने राम मंदिर निर्माण के चंदे पर उठाया था सवाल

    विधायक रेड्डी ने राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए जा रहे चंदे पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था क्षेत्र में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य लिए जा रहे चंदे का हिसाब नहीं दे रहे हैं। चंदा देने वालों को कोई रसीद नहीं दी जा रही है। ऐसे में ये सदस्य चंदे की राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेताओं पर मंदिर के नाम पर राजनीति करने का भी गंभीर आरोप लगाया था।

    विधायक की टिप्पणी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विधायक रेड्डी की टिप्पणी और आरोपों पर विरोध जताया था। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर के आगे विरोध प्रदर्शन किया और 'जय श्री राम' नारे लगाए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने विधायक के घर पर पथराव कर दिया और अंडे फेंके। इससे विधायक के घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया था।

    भाजपा ने TRS पर लगाया उकसाने का आरोप

    घटना को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने TRS नेताओं पर AIMIM की तहर उकसाने वाली काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि TRS नेता अपने भड़काऊ बयानों से तेलंगाना और भगवान राम की बहुसंख्यक आबादी का अपमान करने में लगे हैं।

    पुलिस ने मामले में 53 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

    मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अब तक 53 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगे CCTV फुटेज की जांच के बाद पहचाने गए कुल 53 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य दोषियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    TRS के कार्यकारी अध्यक्ष ने दी खुली चेतावनी

    इस घटना की निंदा करते हुए TRS के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि भाजपा शारीरिक हमलों का सहारा ले रही है जो तेलंगाना के राजनीतिक माहौल ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर TRS कैडर अपना धैर्य खो देते हैं, तो भाजपा नेता खुलकर नहीं घूम सकते। उन्हें यह याद रखना चाहिए। भाजपा तेलंगाना के लोगों को अपने कुटिल राजनीतिक प्रयासों से विभाजित करने की कोशिश कर रही है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    तेलंगाना
    नरेंद्र मोदी
    राम मंदिर
    भाजपा समाचार

    तेलंगाना

    तेलंगाना: 18 महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार हैदराबाद
    वैक्सीनेशन अभियान: भारत में पहले हफ्ते 15 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगाई गई वैक्सीन भारत की खबरें
    अब तेलंगाना में कोरोना वैक्सीनेशन के 24 घंटे के अंदर स्वास्थ्यकर्मी की मौत, कुल तीसरा मामला भारत की खबरें
    शराबबंदी के बावजूद बिहार में जमकर पी जाती है दारु, महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ा बिहार

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री की गरीमा का सम्मान करेंगे, लेकिन किसानों के आत्म-सम्मान की रक्षा भी जरूरी- टिकैत दिल्ली
    गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान देखकर दुखी हुआ देश- प्रधानमंत्री मोदी वैक्सीन समाचार
    सर्वदलीय बैठक: किसानों से एक फोन कॉल दूर सरकार, बातचीत से निकलेगा हल- मोदी दिल्ली
    दिल्ली में इजराइल दूतावास के पास IED धमाका, कई कारों के शीशे टूटे दिल्ली पुलिस

    राम मंदिर

    गणतंत्र दिवस परेड: पहली बार दिखेगी लद्दाख की झांकी, नहीं होंगे मोटरसाइकिल पर स्टंट दिल्ली
    राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पांच लाख रुपये का चंदा भारत की खबरें
    राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाएगा विश्व हिंदू परिषद, 15 जनवरी से देशव्यापी अभियान नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम' होगा अयोध्या एयरपोर्ट का नाम योगी आदित्यनाथ

    भाजपा समाचार

    पश्चिम बंगाल: TMC के राजीव बनर्जी सहित पांच नेता भाजपा में शामिल पश्चिम बंगाल
    सिंघु बॉर्डर उपद्रव: तलवार से हमला करने वाले शख्स समेत 44 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत पांचों आरोपियों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से भी नहीं मिली जमानत मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायत वापस ली महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023