NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में हुई दो गुटों में झड़प, वाहनों को लगाई आग
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में हुई दो गुटों में झड़प, वाहनों को लगाई आग

    पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में हुई दो गुटों में झड़प, वाहनों को लगाई आग

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 21, 2021
    08:25 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के बीच हिंसात्मक झड़पें भी बढ़ने लगी है।

    गुरुवार को भी पूर्वी बर्धमान जिले के भाजपा कार्यालय में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया और कार्यालय के बाहर खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़कर स्थिति पर काबू पाया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    प्रकरण

    बैठक के दौरान हुई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

    न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार गुरुवार को पूर्वी बर्धमान जिले के नए भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही थी।

    इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष बैठक छोड़कर बाहर आ गया और कार्यालय के बाहर खड़े दो मिनी ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।

    दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़कर स्थित पर काबू पाया।

    आरोप

    भाजपा ने TMC पर लगाया आरोप

    बैठक में मौजूद भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं का हाथ है।

    इसी तरह TMC ने इसका खंडन करते हुए इसे भाजपा के पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच का टकराव करार दिया है।

    TMC के बर्धमान जिलाध्यक्ष स्वपन देबनाथ ने कहा कि भाजपा दो धड़ों में बंट गई है और दोनों धड़ों के कार्यकर्ता ही आपस में लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में अहम पद पाने की होड़ मची है।

    बयान

    घटना की कराई जाएगी जांच- भट्टाचार्य

    कोलकाता में भाजपा के वरिष्ठ नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होना गंभीर मामला है।

    इसी प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। किसी भी अनुशासनहीन कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि पार्टी में अनुशासन हीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाता है। ऐसे में उन्हें संयम बरतना चाहिए।

    पुनरावृत्ति

    सोमवार को कोलकाता में हुई थी TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

    बता दें कि गत सोमवार को भी राजधानी कोलकाता में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।

    उस दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उसी दौरान भाजपा की ओर से कोलकाता में रैली निकाली गई थी।

    उस रैली में TMC कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर पथराव किया था। जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पथराव किया था। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे।

    मुकाबला

    बंगाल में गर्मियों में होने हैं विधानसभा चुनाव

    पश्चिम बंगाल में इस साल गर्मियों में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ TMC और भाजपा के बीच मानी जा रही है।

    अभी तक बंगाल में छोटी पार्टी रही भाजपा इस बार TMC के किले में सेंध लगाने की तैयारी के साथ उतरी है और इसके लिए उसने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद अमित शाह चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता
    ममता बनर्जी
    तृणमूल कांग्रेस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    पश्चिम बंगाल

    अनलॉक-5 में सिनेमाघरों समेत इन गतिविधियों को मिल सकती है राहत गृह मंत्रालय
    भाजपा नेता बोले- मुझे कोरोना वायरस हुआ तो ममता बनर्जी को गले लगा लूंगा; शिकायत दर्ज ममता बनर्जी
    क्या भारत में कोरोना वायरस के मामले चरम सीमा पार चुके हैं? भारत की खबरें
    कोरोना पॉजिटिव होने पर ममता को गले लगाने की बात कहने वाला भाजपा नेता हुआ संक्रमित ममता बनर्जी

    कोलकाता

    कूड़े में फेंके लॉटरी के टिकट ने सब्जी वाले को बना दिया करोड़पति पश्चिम बंगाल
    IRCTC का वेंडर यात्रियों को परोस रहा था कॉकरोच वाली चाय, वीडियो वायरल दिल्ली
    कोलकाता लगातार दूसरी बार बना देश का सबसे सुरक्षित शहर पश्चिम बंगाल
    कौन हैं वैश्विक आर्थिक विकास में गिरावट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाली गीता गोपीनाथ? केरल

    ममता बनर्जी

    अम्फान: पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत, ममता ने बताया कोरोना वायरस से बड़ी आपदा पश्चिम बंगाल
    साइक्लोन अम्फान: बंगाल में 72 लोगों की मौत, ममता की प्रधानमंत्री से दौरा करने की अपील ओडिशा
    अम्फान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री, 83 दिन बाद दिल्ली से निकले ओडिशा
    विपक्ष की बैठक में सोनिया गांधी बोलीं- प्रधानमंत्री का आर्थिक पैकेज देश के साथ क्रूर मजाक नरेंद्र मोदी

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल पर शोर के बीच उत्तर प्रदेश में हफ्ते में तीन भाजपा नेताओं की हत्या पश्चिम बंगाल
    मुर्शिदाबाद हत्याकांड: बीमा पॉलिसी के लिए की थी पड़ोसी ने हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस पश्चिम बंगाल
    भाजपा को मिला 743 करोड़ चंदा, बाकी राष्ट्रीय दलों को मिली कुल रकम से तीन गुना भारतीय जनता पार्टी
    शीतकालीन सत्र में पेश होगा नागरिकता संशोेधन बिल, जानिये क्यों हो रहा इसका विरोध मुस्लिम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025