NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में उछाल के बीच संक्रमित पाए गए कई मंत्री और नेता
    महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में उछाल के बीच संक्रमित पाए गए कई मंत्री और नेता
    1/6
    देश 0 मिनट में पढ़ें

    महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में उछाल के बीच संक्रमित पाए गए कई मंत्री और नेता

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 19, 2021
    03:49 pm
    महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में उछाल के बीच संक्रमित पाए गए कई मंत्री और नेता

    बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच महाराष्ट्र के कई मंत्री और नेता महामारी की चपेट में आ गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बीते दिन ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उनके अलावा जयंत पाटिल, रक्षा खड़से, एकनाथ खड़से, ओमप्रकाश बाबाराव कडू और राजेंद्र शिंगणे आदि भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    2/6

    टोपे और पाटिल हुए कोरोना संक्रमित

    स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बीती रात ट्वीट कर बताया कि उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनकी हालत ठीक है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जल्द कोरोना टेस्ट कराने की अपील की थी। टोपे की ही तरह मंत्रीमंडल में उनके साथी जयंत आर पाटिल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस्लामपुर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक पाटिल ने भी ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी।

    3/6

    एकनाथ खड़से और उनकी पुत्रवधु भी संक्रमित

    पाटिल के अलावा उनकी पार्टी के एक और नेता एकनाथ खड़से भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं। भाजपा छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आने वाले 68 वर्षीय खड़से ने ट्वीट कर बताया कि वो संक्रमित पाए गए हैं और उनकी सेहत पूरी तरह ठीक है। खड़से की पुत्रवधु और भाजपा सांसद रक्षा खड़से भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि रातोंरात बीमार होने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

    4/6

    बुधवार को संक्रमित पाए गए थे खाद्य मंत्री शिंगणे

    इससे पहले बुधवार को राज्य के खाद्य मंत्री राजेंद्र शिंगणे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। 60 वर्षीय शिंगणे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने गुरुवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार स्थगित कर दिया था। उनके अलावा राज्यमंत्री ओमप्रकाश बाबाराव कडू गुरुवार को दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक बार पहले भी उनके टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आ चुकी है।

    5/6

    राज्य में 75 दिन बाद सामने आए 5,000 से अधिक नए मामले

    महामारी से देश में सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से रोजाना कोरोना वायरस के 3,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और इनमें लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को यहां 5,427 नए मामले सामने आए, जो पिछले 75 दिनों में सबसे अधिक हैं। राज्य में अब तक कुल 20,81,520 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,669 लोगों की मौत हुई है।

    6/6

    अमरावती में वीकेंड लॉकडाउन

    महामारी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफे को देखते हुए अमरावती में जिला प्रशासन ने शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान बाजार, स्विमिंग पूल और इनडोर खेल पूरी तरह बंद रहेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में केवल पांच लोग शामिल हो सकेंगे। इसी तरह मुंबई और यवतमाल में कई पाबंदियां घोषित की गई हैं। आप यहां टैप कर इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    भाजपा समाचार
    कोरोना वायरस

    मुंबई

    अमेजन प्राइम की वेब सीरीज से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं शाहिद कपूर बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मुंबई समेत कई जिलों में लगाई गईं पाबंदियां महाराष्ट्र
    आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के खिलाफ दर्ज मामले को कोर्ट ने रद्द किया बॉलीवुड समाचार
    दिल्ली में पिछले साल वायु प्रदूषण से हुई 54,000 लोगों की मौत- अध्ययन दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 13,193 नए मरीज, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अमरावती में फिर से लागू किया लॉकडाउन अमरावती
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में नए मामलों में ताजा उछाल के क्या कारण हैं? कोरोना वायरस
    मुंबई: कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर फिर लागू हो सकता है लॉकडाउन- BMC मेयर मुंबई

    भाजपा समाचार

    केरल: भाजपा में शामिल होंगे 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन, 21 फरवरी को लेंगे सदस्यता दिल्ली
    पुडुचेरी: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से क्यों हटाया? पुदुचेरी
    पंजाब: निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, सभी सात नगर निगमों में मिली जीत पंजाब
    पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच उपराज्यपाल के पद से हटाई गईं किरण बेदी पुदुचेरी

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: 75 फीसदी वैक्सीनेशन केवल 10 देशों में हुआ, गरीब देश पिछड़े- UN महासचिव भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,881 नए मरीज, फिर बढ़े सक्रिय मामले कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना के नए वेरिएंट: भारत आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस: साल के अंत तक बाजार में उपलब्ध हो सकती है वैक्सीन- AIIMS निदेशक कोविशील्ड
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023