NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भोपाल: वेलेंटाइन-डे पर हंगामा करने के मामले पूर्व भाजपा विधायक सहित 17 गिरफ्तार
    अगली खबर
    भोपाल: वेलेंटाइन-डे पर हंगामा करने के मामले पूर्व भाजपा विधायक सहित 17 गिरफ्तार

    भोपाल: वेलेंटाइन-डे पर हंगामा करने के मामले पूर्व भाजपा विधायक सहित 17 गिरफ्तार

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 15, 2021
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को वेलेंटाइन-डे पर हंगामा करने के आरोप में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह भी शामिल हैं।

    आरोपियों ने खुद को शिवसेना और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के सदस्य बताकर दो रेस्टोरेंटों में तोड़फोड़ कर दी थी।

    रेस्टोरेंट मालिकों का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर "लव जिहाद" को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

    प्रकरण

    हॉकी स्टिक और बैट लेकर जंकयार्ड कैफे में घुसे आरोपी

    पहली घटना राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित जंकयार्ड कैफे में सामने आई थी। दोपहर करीब 12:20 बजे आठ आरोपियों ने खुद को BJYM का सदस्य बताते हुए कैफ में प्रवेश कर लिया।

    उसके बाद आरोपियों ने कैफे में बैठे लोगों से अभद्रता की और स्टाफ के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

    कैफ मैनेजर नरेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि सभी आरोपी हॉकी स्टिक और बैट से लैस थे। इससे सभी लोग डर गए।

    आरोप

    आरोपियों ने लगाया 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप- मैनेजर

    कैफ मैनेजर नरेंद्र ने बताया, "आरोपियों ने अभद्रता करने के साथ कैफे के फर्नीचर को भी क्षतिग्रसत कर दिया। इसके अलावा हम पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।"

    उन्होंने बताया कि आरोपी बार-बार यही कह रहे थे कि यह सिर्फ ट्रेलर है। यदि आपको फिर से कैफे में देखा जाता है तो वह उन्हें मार देंगे।

    इसके बाद आरोपियों ने हबीबगंज इलाके के काऊबॉय रेस्टोरेंट में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया।

    चोट

    दूसरे रेस्टोरेंट में काम करने वालों को आई मामूली चोटें

    खुद को शिवसेना कार्यकर्ता बताकर काऊबॉय रेस्टोरेंट में घुसे 10 आरोपियों ने वहां बैठे ग्राहकों के साथ जमकर दुर्व्यवहार किया।

    शिकायतकर्ता राहुल यादव ने कहा, "रेस्टोरेंट में मेरे कार्यकर्ताओं और मैंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और इस प्रक्रिया में हमें हल्की चोटें भी आईं। उन्होंने अंदर के फर्नीचर में तोड़फोर की ओर फिर चले गए।"

    पुलिस ने बताया कि कई हमलावर दक्षिण-पश्चिम भोपाल के पूर्व विधायक सिंह के कार्यकर्ता हैं।

    चेतावनी

    यह बस एक शुरुआत है, आगे और भी कार्रवाई की जाएगी- राठौड़

    BJYM नेता अमित राठौर ने कहा कि संगठन के सदस्यों ने सिंह के 'लव जिहाद' और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान के तहत यह कदम उठाया है।

    NDTV के अनुसार उन्होंने कहा, "कुछ युवाओं ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर अपनी हताशा और गुस्सा निकाला है। मुझे यह स्पष्ट करना चाहिए, यह सिर्फ एक शुरुआत है। यदि हुक्का बार को बंद नहीं किया गया तो भविष्य में ऐसे हमले फिर से किए जा सकते हैं।"

    कार्रवाई

    गिरफ्तार आरोपियों को भेजा जेल

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    इससे पहले आरोपियों को शहर में उपद्रव मचाने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। इसके चलते शहर के सभी पर्यटक स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

    इसी तरह बोट क्लब, VIP रोड, और रानी कमलापति आर्क ब्रिज पर पर्यटकों की आवाहाजी को बंद कर दिया गया। कई भगवा संगठनों ने वेलेंटाइन-डे के विरोध में बाइक रैली निकाली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    शिवसेना समाचार
    भोपाल
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    मध्य प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: सरकार ने पास किया 'लव जिहाद' के खिलाफ अध्यादेश हरियाणा
    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बोले- फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग पर नजर रखेगी राज्य सरकार नेटफ्लिक्स
    सुशांत पर आधारित शार्ट फिल्म पर रोक लगाने की मांग, हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका बॉलीवुड समाचार
    उत्तर प्रदेश: राज्यपाल ने धर्म परिवर्तन पर विवादित अध्यादेश को दी मंजूरी, आज से ही लागू योगी आदित्यनाथ

    शिवसेना समाचार

    मध्य प्रदेश: स्कूल के छात्रों को सावरकर की तस्वीर वाली नोटबुक बांटने के लिए प्रधानाचार्य निलंबित मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र: संजय राउत ने पहले बोला अंडरवर्ल्ड डॉन से मिली थीं इंदिरा गांधी, अब दी सफाई मुंबई
    राहुल गांधी के खिलाफ बोलने के लिए मुंबई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट में महात्मा गांधी को भारत रत्न देने की याचिका, कोर्ट ने दिया ये जवाब महात्मा गांधी

    भोपाल

    साध्वी प्रज्ञा के बयान से आहत हेमंत करकरे के पूर्व साथी लड़ेंगे उनके खिलाफ चुनाव मुंबई
    लड़ाईयों से भरे हैं महाभारत और रामायण, कैसे मान लें हिंदू हिंसक नहीं होते- सीताराम येचुरी दिग्विजय सिंह
    गोडसे को देशभक्त बताने पर साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी, कहा- गांधी का सम्मान करती हूं भारतीय जनता पार्टी
    साध्वी प्रज्ञा के बयान से नाराज प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा साध्वी प्रज्ञा

    भाजपा समाचार

    TMC विधायक तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद लिया यू-टर्न, ममता बनर्जी से मांगेंगे माफी पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल के दौरे पर अमित शाह, बोले- चुनाव तक अकेली रह जाएंगी ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    बंगाल: प्रशांत किशोर ने लगाई भाजपा की सीटों पर शर्त, ज्यादा आने पर छोड़ेंगे ट्विटर पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: TMC में शामिल हुईं भाजपा सांसद की पत्नी, पति भेजेंगे तलाक का नोटिस नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025