भाजपा समाचार: खबरें

क्या बंगाल में असफल हुआ भाजपा का 'ऑपरेशन कमल'?

ऑपरेशन कमल- भाजपा की राजनीति से परिचित शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे इस शब्द के मायने नहीं पता होंगे। भाजपा ने 'ऑपरेशन कमल' के जरिए विपक्षी विधायकों को पार्टी में शामिल कर कई राज्यों में विपक्ष की सरकारें गिराई हैं और राजनीतिक समीकरणों को बदलने की कोशिश की है।

कंपनियों और व्यक्तियों से भाजपा को मिला 750 करोड़ रुपये चंदा, कांग्रेस से पांच गुना ज्यादा

भाजपा को लगातार सातवें साल व्यक्तियों और कंपनियों से सबसे ज्यादा चंदा मिला है। 2019-20 में पार्टी को कंपनियों, संस्थाओं और अलग-अलग लोगों से लगभग 750 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो बार के लोकसभा सांसद जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश: योगी की कुर्सी पर कोई आंच नहीं, कैबिनेट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री के करीबी

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा, हालांकि कैबिनेट में कई नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।

कश्मीर में लगातार आतंकी हिंसा झेल रही भाजपा, इन नेताओं की हुई हत्या

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के नेताओं पर आतंकी हमले जारी हैं और बुधवार को पुलवामा में आतंकियों ने भाजपा पार्षद राकेश पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने की भाजपा पार्षद की हत्या, घर में घुसकर मारी गोलियां

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आंतकियों ने भाजपा के पार्षद की गोली मार कर हत्या कर दी। राकेश पंडित नामक इन पार्षद की हत्या उस समय की गई जब वह त्राल में अपने एक दोस्त के घर थे।

उत्तर प्रदेश: बेटे की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ FIR नहीं कर रही पुलिस- भाजपा विधायक

उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की मौत के बाद FIR लिखवाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

27 May 2021

गुजरात

खबरों से गायब रहने वाला लक्षद्वीप इन दिनों सुर्खियों में क्यों है?

अक्सर खबरों से गायब रहने वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप इन दिनों चर्चा में है।

भाजपा सांसद ने की शशि थरूर की सदस्यता रद्द करने की मांग, जानें कारण

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। पहली बार भारत में पाए गए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को 'भारतीय वेरिएंट' कहने के लिए दुबे ने थरूर के खिलाफ इस कार्रवाई की मांग की है।

'कांग्रेस टूलकिट' मामला: ट्विटर इंडिया के ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस नेताओं को भी नोटिस

कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे टूलकिट विवाद में सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने ट्विटर इंडिया के गुरुग्राम और दिल्ली स्थित कार्यालय का दौरा किया।

गौतम गंभीर पर दवा की जमाखोरी के आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर के खिलाफ जांच शुरू करने को कहा है।

सरकार की छवि पर महामारी के असर को लेकर भाजपा-RSS में महामंथन, मोदी-शाह भी हुए शामिल

भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रविवार शाम उच्च-स्तरीय बैठक कर कोरोना वायरस महामारी के पार्टी और सरकार की छवि पर असर को लेकर महामंथन किया।

मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कोरोना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज की है। उन पर कोरोना वायरस को 'कोरोना का भारतीय वेरिएंट' कहकर भ्रम फैलाने का आरोप है।

छत्तीसगढ़: टूलकिट मामले में रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ FIR, तलब किए गए

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज हुई है। दोनों नेताओं पर कांग्रेस के फर्जी लैटरहेड पर झूठी और मनगढ़ंत सामग्री छापने का आरोप है।

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम से हार के बाद अब पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमा लिया, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हार का सामना करना पड़ा था।

क्या है "कांग्रेस टूलकिट" का मामला जिसने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा किया?

कोरोना वायरस महामारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए तथाकथित "कांग्रेस टूलकिट" ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा ने यह टूलकिट साझा करते हुए कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी और देश की छवि का नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल: नारदा स्टिंग टेप मामले में गिरफ्तार दो मंत्रियों सहित चार TMC नेताओं को जमानत

नारदा स्टिंग केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा सोमवार सुबह कोलकाता से गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल सरकार के दो मंत्रियों समेत चार तृणमृल कांग्रेस (TMC) नेताओं को करीब सात घंटे बाद जमानत मिल गई है।

बंगाल: लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिए गए तीन भाजपा विधायक

पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में तीन भाजपा विधायकों हिरासत में लिया था।

वैक्सीन की कमी पर बोले केंद्रीय मंत्री गौड़ा, कहा- क्या खुद को फांसी पर लटका लें?

देश में चल रही कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच राज्यों को वैक्सीनों की कमी से जूझना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र: अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट संभालने पर खर्च होंगे छह करोड़, हो रही आलोचना

महाराष्ट्र सरकार ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार के सोशल मीडिया अकाउंट्स को चलाने के लिए छह करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला लिया है।

12 May 2021

पुणे

पुणे: मोदी और फड़णवीस के खिलाफ 'आपत्तिजनक' पोस्ट करने पर 54 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

पुणे सिटी पुलिस ने एक भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर 54 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बंगाल: भाजपा के सभी विधायकों को मिलेगी केंद्रीय बलों की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सभी 77 विधायकों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनको संभावित खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव: सात सीटों पर रहा कड़ा मुकाबला, 1,000 से कम रहा हार-जीत का अंतर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को पूरी हो गई। इसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 213 सीटों पर कब्जा जमाते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया है।

पश्चिम बंगाल: TMC की जीत के बाद भड़की हिंसा, हुगली में भाजपा कार्यालय में लगाई आग

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को हो रही है। अभी तक सामने आए परिणामों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है।

प्रशांत किशोर ने किया चुनावी रणनीति नहीं बनाने का ऐलान, कही जगह खाली करने की बात

देश में रविवार को पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। अब तक के रुझानों में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

02 May 2021

दिल्ली

न्यूजीलैंड दूतावास ने यूथ कांग्रेस नेता से मांगी ऑक्सीजन, सरकार पर सवाल उठने पर हटाया ट्वीट

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आई ऑक्सीजन की किल्लत अब विदेशी दूतावासों तक पहुंच गई है।

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस महामारी के बीच सातवें चरण में 34 सीटों पर वोटिंग जारी

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सातवें चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में पश्चिम वर्धमान, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और कोलकाता की कुल 34 सीटों पर 86 लाख से अधिक वोटर्स 284 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कोरोना संकट के बीच छठे चरण के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के छठे चरण के लिए 43 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक: पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देशों में शामिल है भारत, मिला 142वां स्थान

भारत में प्रेस की स्वतंत्रता में इजाफा नहीं हो रहा है और यह पत्रकारों के ठीक से काम करने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में शुमार है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण में 45 सीटों पर डाले जा रहे वोट

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान आज सुबह शुरू हो गया है।

चुनाव आयोग ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा के प्रचार करने पर लगाई 48 घंटे की रोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब चुनाव आयोग ने एक भाजपा नेता के चुनाव प्रचार करने पर भी रोक लगा दी है। आयोग ने केंद्रीय बलों को उकसाने वाले एक भड़काऊ भाषण के लिए राहुल सिन्हा के प्रचार करने पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है।

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगाई 24 घंटे की रोक

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव में सोमवा को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रचार अभियान को बड़ा झटका लगा है।

बंगाल: सीतलकुची में चार नहीं, आठ लोगों को गोली मारनी चाहिए थी- भाजपा नेता राहुल सिन्हा

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में केंद्रीय बलों की फायरिंग में चार लोगों की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है।

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: भाजपा ने रद्द की कुलदीप सेंगर की पत्नी की उम्मीदवारी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों में रेप के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अब पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव: कूच बिहार में कैसे भड़की हिंसा और किसने लगाए क्या आरोप?

पश्चिम बंगाल में शनिवार को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान के दौरान कूच बिहार के सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में बड़ी हिंसा की घटना सामने आई।

बंगाल: मतदान के बीच गोली लगने से पांच लोगों की मौत, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा है। इसी बीच कूच बिहार जिले से खबर आई है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पांच समर्थकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव: भाजपा ने रेप के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों के लिए पांच जिलों के उम्मीदवारों का नाम घोषित किए।

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC उम्मीदवार सुजाता मंडल ने लगाया ईंटों से हमला करने का आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को 31 सीटों पर हो रहे तीसरे चरण के मतदान में भाजपा और तृणमृल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें होने की खबरें सामने आ रही है।

05 Apr 2021

असम

असम विधानसभा चुनाव: 90 मतदाताओं के बूथ पर पड़े 171 वोट, पांच चुनाव अधिकारी निलंबित

असम में 1 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में भाजपा उम्मीदवार की कार में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) मिलने का मामला अभी थमा भी नहीं की अब एक और धांधली सामने आ गई।

03 Apr 2021

अमेरिका

"भारत में हो रही घटनाओं" पर अमेरिका की चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर पॉलिटिकल अफेयर्स और हार्वर्ड कैनेडी स्कूल के अंबेसडर निकोलस बर्न्स के साथ आभासी बातचीत के दौरान "भारत में हो रही घटनाओं" पर अमेरिका की चुप्पी पर कई सवाल खड़े किए।