NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: पांच में चार सीटों पर AAP का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ
    अगली खबर
    दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: पांच में चार सीटों पर AAP का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ

    दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: पांच में चार सीटों पर AAP का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 03, 2021
    12:54 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली नगर निगम (MCD) की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में तीनों नगर निगमों में सत्ता पर काबिज भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है।

    AAP की इस जीत पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नगर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन से जनता तंग आ चुकी है।

    जानकारी

    इन पांच सीटों पर हुए थे उपचुनाव, रविवार को हुई थी वोटिंग

    MCD की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें कल्याणपुरी, रोहिणी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग और चौहान बांगड़ की सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 28 फरवरी को वोटिंग हुई थी और 50 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

    नतीजे

    क्या रहे नतीजे?

    NDTV के अनुसार, त्रिलोकपुरी वार्ड से AAP उम्मीदवार विजय कुमार ने 4,986 वोट से जीत दर्ज की।

    इसी तरह शालीमार बाग वार्ड से AAP उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2,705 वोट, रोहिणी-C सीट से AAP उम्मीदवार रामचंद्र ने 2,985 वोट और कल्याणपुरी में AAP उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7,043 वोट से जीत दर्ज की। इन तीनों ने भाजपा उम्मीदवारों को हराया।

    कांग्रेस के खाते में पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट गई और उसके उम्मीदवार जुबेर अहमद 10,642 वोट से जीते।

    पहले की स्थिति

    उपचुनाव से पहले भी AAP के पास थीं चार सीटें

    बता दें कि इन पांच में चार सीटों पर पहले से ही AAP का कब्जा था और उसके पार्षदों के विधायक बनने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं। पांचवीं सीट पर भाजपा का कब्जा था और उसकी पार्षद रेणु जाजू की 2019 में मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी।

    नतीजों में AAP ने अपने हिस्से की तीन और भाजपा की शालीमार बाग सीट पर जीत दर्ज, वहीं उसके हिस्से में रही चौहान बांगड़ सीट पर कांग्रेस जीती।

    प्रतिक्रिया

    केजरीवाल बोले- MCD में भी AAP की सरकार बनाने को बेताब लोग

    AAP के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है।

    ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।'

    बयान

    मनीष सिसोदिया ने कहा- भाजपा को साफ करने के मूड में जनता

    वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने AAP की जीत पर कहा कि चार सीटें देकर दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति पर भरोसा जताया है।

    उन्होंने कहा, "जिस तरह से भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है, उससे यह बात साफ हो गया कि नगर निगम के 15 साल के भाजपा के शासन से दिल्ली की जनता अब बहुत तंग आ चुकी है और अब चाहती है पूरी तरह से झाड़ू लगाकर भाजपा को साफ कर दिया जाए।'

    जानकारी

    2017 नगर निगम चुनाव में भाजपा ने AAP को दी थी करारी शिकस्त

    बता दें अभी दिल्ली के तीनों नगर निगमों- उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी- पर भाजपा पर कब्जा है और 2017 में हुए पिछले नगर निगम चुनाव में उसने AAP को करारी शिकस्त दी थी। अगले नगर निगम चुनाव 2022 में होने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली नगर निगम
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    आम आदमी पार्टी समाचार

    भाजपा का आंतरिक मूल्यांकन, इन कारणों से मिली दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार दिल्ली
    दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेजों के कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिल रहा वेतन दिल्ली
    दिल्ली: टेस्ट कराने के बाद सिंगापुर चला गया शख्स, अब रिपोर्ट में आया कोरोना वायरस पॉजिटिव दिल्ली
    दिल्ली वालों को लॉकडाउन में फिलहाल कोई छूट नहीं, केजरीवाल बोले- हफ्ते बाद करेंगे समीक्षा नरेंद्र मोदी

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्लीः 1991 में लगा 250 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, 28 साल बाद बरी हुआ कर्मचारी दिल्ली
    दिल्ली: कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या केजरीवाल सरकार से ज्यादा बता रहे नगर निगम दिल्ली सरकार
    दिल्ली: 300 MCD डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी दिल्ली
    दिल्ली: MCD ने केजरीवाल सरकार से दोगुनी बताई कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दिल्ली

    भाजपा समाचार

    भाजपा विधायक बोले- बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश कर रहे आंदोलनकारी किसान राजस्थान
    हरियाणा: किसानों के विरोध के कारण रद्द हुई कृषि कानूनों के समर्थन में खट्टर की रैली हरियाणा
    कोरोना वैक्सीन: जिन मुस्लिमों को भारतीय वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं- भाजपा विधायक भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले को विधायक ने दिया 51,000 रुपये का पुरस्कार उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025