NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पश्चिम बंगाल: TMC के बाद भाजपा की रैली में लगे "गोली मारो" के नारे, तीन गिरफ्तार
    पश्चिम बंगाल: TMC के बाद भाजपा की रैली में लगे "गोली मारो" के नारे, तीन गिरफ्तार
    1/7
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    पश्चिम बंगाल: TMC के बाद भाजपा की रैली में लगे "गोली मारो" के नारे, तीन गिरफ्तार

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 21, 2021
    02:21 pm
    पश्चिम बंगाल: TMC के बाद भाजपा की रैली में लगे "गोली मारो" के नारे, तीन गिरफ्तार

    अपनी हिंसक राजनीति के लिए चर्चा में रहने वाले पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से "गोली मारो" के नारे लगे हैं। मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बाद इस बार भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हुगली में हुई एक रैली में ये नारे लगाए। इस नारेबाजी के बाद भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष समेत कुल तीन पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि TMC कार्यकर्ताओं पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    2/7

    सुवेंदु अधिकारी की रैली में लगे नारे

    समाचार एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और हुगली से भाजपा सांसद लोकेट चटर्जी ने बुधवार को जिले के चंदन नगर में एक रैली निकाली थी और इसी रैली में चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने "गोली मारो" के नारे लगाए। समाचार एजेंसी ANI के एक वीडियो में भाजपा कार्यकर्ताओं को "देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को" और "हमसे जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा" जैसे नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।

    3/7

    सुनें भाजपा कार्यकर्ताओं की भड़काऊ नारेबाजी

    #WATCH | West Bengal: BJP supporters raise slogan -- 'desh ke gaddaron ko, goli maaro saalo ko" during a party rally in Chandannagar, Hooghly. pic.twitter.com/4P5zXv3kNs

    — ANI (@ANI) January 20, 2021
    4/7

    बंगाल युवा मोर्चा के अध्यक्ष समेत तीन भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

    ANI के अनुसार, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बंगाल भाजपा युवा मोर्चा सुरेश शॉ और दो अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें चंदन नगर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। वहीं राज्य भाजपा के प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी इस नारेबाजी का समर्थन नहीं करती, हालांकि उन्होंने इन नारों के TMC कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए नारों से अलग बताने की कोशिश की।

    5/7

    एक दिन पहले TMC कार्यकर्ताओं ने लगाए थे "गोली मारो" के नारे

    गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दक्षिण कोलकाता में हुई एक रैली में TMC कार्यकर्ताओं ने "बंगाल के गद्दारों को, गोली मारो सालों को" के नारे लगाए थे। भाजपा की रैली के जबाव में निकाली गई इस रैली में TMC सांसद माला रॉय ने कहा था, "अगली बार अगर आपने (भाजपा) दक्षिण कोलकाता में हुडदंग किया तो हम न के केवल आपकी टांगे तोड़ेंगे, बल्कि फिर भी फोड़ देंगे।" इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    6/7

    बंगाल में एक साल के अंदर तीसरी बार लगे "गोली मारो" के नारे

    बता दें कि पिछले एक साल के अंदर ये तीसरी बार है जब कोलकाता में "गोली मारो" के नारे लगे हैं। इससे पहले पिछले साल 2 मार्च को केंद्रीय कोलकाता में अमित शाह की रैली के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ये नारे लगाए थे। मामले में कोलकाता पुलिस ने कम से कम चार भाजपा समर्थकों को गिरफ्तार किया था। उन्हें वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था जिसमें वह नारेबाजी करते हुए दिख रहे थे।

    7/7

    बंगाल में गर्मियों में होने हैं विधानसभा चुनाव

    पश्चिम बंगाल में इस साल गर्मियों में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ TMC और भाजपा के बीच मानी जा रही है। अभी तक बंगाल में छोटी पार्टी रही भाजपा इस बार TMC के किले में सेंध लगाने की तैयारी के साथ उतरी है और इसके लिए उसने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद अमित शाह चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पश्चिम बंगाल
    तृणमूल कांग्रेस
    अमित शाह
    भाजपा समाचार

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: भाजपा के जवाब में TMC ने निकाली "शांति रैली", लगे "गोली मारो" के नारे अनुराग ठाकुर
    पश्चिम बंगाल: धुंध के कारण हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, 18 घायल गुजरात
    पश्चिम बंगाल: भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच फिर हुई झड़प, एक-दूसरे पर फेंके पत्थर कोलकाता
    पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, नंदीग्राम से लड़ेंगी आगामी विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी

    तृणमूल कांग्रेस

    पश्चिम बंगाल: TMC को एक और बड़ा झटका, लक्ष्मी रतन शुक्ला का मंत्री पद से इस्तीफा पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: TMC में शामिल हुईं भाजपा सांसद की पत्नी, पति भेजेंगे तलाक का नोटिस नरेंद्र मोदी
    पश्चिम बंगाल के दौरे पर अमित शाह, बोले- चुनाव तक अकेली रह जाएंगी ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    TMC विधायक तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद लिया यू-टर्न, ममता बनर्जी से मांगेंगे माफी पश्चिम बंगाल

    अमित शाह

    करनाल हिंसा: अमित शाह की सलाह- कृषि कानूनों के समर्थन में रैली न करे हरियाणा सरकार हरियाणा
    अमित शाह से बैठक के बाद बोले खट्टर और चौटाला- गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं हरियाणा
    हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बुलाई JJP विधायकों की बैठक, अमित शाह से भी मिलेंगे हरियाणा
    कृषि कानून: सरकार और किसानों के बीच आठवें दौर की बातचीत आज दिल्ली

    भाजपा समाचार

    औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर शिवसेना और कांग्रेस में तकरार बढ़ी, एक-दूसरे पर साधा निशाना महाराष्ट्र
    त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप त्रिपुरा
    15 वर्षीय लड़की बच्चे पैदा कर सकती है तो शादी की उम्र 21 क्यों- कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश
    हरियाणा: कृषि कानूनों के विरोध में कई गांवों ने भाजपा-जजपा नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई हरियाणा
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023