LOADING...
जब मोहनलाल की इन कल्ट फिल्मों का दीवाना हुआ बॉलीवुड, चटपट बन गए रीमेक
मोहनलाल की इन फिल्मों के बन चुके हिंदी रीमेक

जब मोहनलाल की इन कल्ट फिल्मों का दीवाना हुआ बॉलीवुड, चटपट बन गए रीमेक

May 21, 2026
11:32 am

क्या है खबर?

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल 21 मई को 66 साल के हो गए हैं। फिल्म 'मंजिल विरिंजा पूक्कल' (1980) से अपना डेब्यू करने वाले अभिनेता की गिनती आज भारतीय सिनेमा के सबसे महान कलाकारों में होती है। उनकी कामयाबी के चर्चे सिर्फ दक्षिण सिनेमा तक नहीं, बल्कि बॉलीवुड तक मशहूर हैं। तभी तो मोहनलाल ने जब-जब साउथ में जादू चलाया, बॉलीवुड ने बिना देर किए उसे अपनी भाषा में कॉपी कर लिया। यहां देखिए उनकी फिल्माें पर बने हिंदी रीमेक।

#1

'दृश्यम'

साल 2013 में, मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' रिलीज हुई थी। फिल्म मलयालम सिनेमा में इस कदर सफल हुई कि हिंदी निर्माताओं ने इसके अधिकार खरीदे और बिना देर किए बॉलीवुड को 'दृश्यम' दे डाली। हिंदी वाली 'दृश्यम' में अजय देवगन और तब्बू मुख्य किरदार में हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोहनलाल अभिनीत इस फिल्म की तीसरी कड़ी 21 मई को उनके जन्मदिन पर रिलीज हो चुकी है। वहीं अजय अक्टूबर, 2026 में इसकी तीसरी कड़ी लेकर आएंगे।

#2 & #3

''मणिचित्रताजू'' और 'बोइंग बोइंग'

साल 1993 में, मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म 'मणिचित्रताजू' रिलीज हुई थी, जिसे खूब सराहा गया। वहीं 2007 में इसका हिंदी रीमेक बना और नाम 'भूल भुलैया' दिया गया। इस हॉरर कॉमेडी में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य किरदार में नजर आए थे। अक्षय और जॉन अब्राहम की कल्ट कॉमेडी फिल्म 'गरम मसाला', असल में माेहनलाल की फिल्म 'बोइंग बोइंग' की रीमेक है। असल में यह फिल्म, मार्क कैमोलेटी के 1960 के फ्रांसीसी नाटक पर आधारित है।

Advertisement

#4 & #5

'वेल्लनाकलुडे नाडु' और 'पूचक्कोरू मूकुथी'

साल 1988 में मलयालम फिल्म 'वेल्लनाकलुडे नाडु' रिलीज हुई थी, जिसमें मोहनलाल मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का हिंदी रीमेक 2010 में बना और इसे शीर्षक 'खट्टा मीठा' दिया गया। अक्षय ने इस फिल्म में 'सचिन टिचकुले' नाम का किरदार निभाया है। उनके साथ तृषा कृष्णन नजर आई थीं। अक्षय खन्ना और आफताब शिवदासानी की फिल्म 'हंगामा' (2003) भी मोहनलाल की फिल्म 'वेल्लनाकलुडे नाडु' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। दोनों के निर्देशक प्रियदर्शन हैं।

Advertisement