दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' ओणम पर जमाने आएगी धाक, हो गया ऐलान
क्या है खबर?
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान अपनी नई फिल्म के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'आई एम गेम' को रिलीज तारीख मिल गई है और इसका ऐलान नए पोस्टर के साथ कर दिया गया है। पोस्टर देखने के बाद फैंस का उत्साह देखने लायक है। वह फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, 'आई एम गेम' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन नाहस हिदायत ने किया है।
रिलीज
पोस्टर के साथ रिलीज तारीख का ऐलान
पोस्टर में सलमान एक सुपरस्टार के रूप में नजर आ रहे हैं। चारों ओर मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। अभिनेता ने कैप्शन दिया, 'उल्टी गिनती खत्म हुई और असली खेल शुरू! 'आई एम गेम' पूरी तरह से तैयार है और ओणम के शानदार उत्सव के लिए 20 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है!' फिल्म में शबीर कल्लारक्कल, प्रसन्ना और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का पोस्टर
The countdown ends and the real game begins! 💥 'I’m Game' is locked, loaded, and arriving in theaters this August 20 for the ultimate Onam celebration! 🥁🔥 Get ready to witness the magic on the big screen. 🎬✨
— Dulquer Salmaan (@dulQuer) May 20, 2026
#ImGameMovie #August20 #FestivalEntertainer@NAHASKh1… pic.twitter.com/4JMamcBu9d