भाजपा समाचार: खबरें
मध्य प्रदेश: भाजपा की सरकार रहेगी या कांग्रेस की होगी वापसी? उपचुनाव से होगा तय
इस समय सभी की नजरें बिहार विधानसभा चुनाव पर लगी हुई हैं, लेकिन इन्हीं के साथ हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव भी कम अहम नहीं हैं।
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने फिर किया भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, जिला महासचिव समेत तीन की मौत
गुरूवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता एक बार फिर से आतंकवादियों के निशाने पर आए और कुलगाम जिले के वाईके पोरा गांव में हुई एक आतंकवादी हमले में पार्टी के तीन कार्यकर्ता मारे गए।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीबी माने जाने वाले केशुभाई पटेल का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया।
तमिलनाडु: प्रदर्शन करने जा रही भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया गया, जानिए मामला
तमिलनाडु में विदुथलई चिरुथैगल काच्चि (VCK) प्रमुख द्वारा मनुस्मृति पर की गई टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है।
कोरोना महामारी के बीच बिहार में कैसे हो रही हैं चुनाव की तैयारियां?
कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार देश का पहला राज्य है जहां चुनाव हो रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: तीन PDP नेताओं ने छोड़ी पार्टी, महबूबा मुफ्ती के तिरंगे वाले बयान से थे नाराज
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी के लिए तिरंगे को लेकर विवादित बयान देने वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती विवादों में आ गई हैं।
प्रधानमंत्री ने तय कर दिया है कि चीन-पाकिस्तान से कब होगा युद्ध- उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आ गए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव: प्रमुख पार्टियों ने अपने घोषणापत्रों में क्या-क्या वादे किए हैं?
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू होने में अब मात्र चंद दिन बचे हैं और तमाम पार्टियों ने वोटर्स को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विधानसभा चुनाव: क्या है बिहार का जातीय समीकरण, कौन किसकी तरफ?
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने में मात्र चंद दिन बाकी रह गए हैं और सभी पार्टियां अपने पूरे दमखम के साथ लोगों को लुभाने में लगी हुई हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने दिया इस्तीफा, NCP में होंगे शामिल
महाराष्ट्र में भाजपा को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के दिग्गज नेता और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके एकनाथ खड़से ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 328 उम्मीदवार, 375 करोड़पति
बिहार में 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव मैदान में उतरने वाले कुल उम्मीदवारों में से 328 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं, जबकि 375 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
गोवा: उपमुख्यमंत्री के फोन से आधी रात को भेजा गया अश्लील वीडियो, बोले- फोन हैक हुआ
गोवा में मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से आधी रात अश्लील वीडियो क्लिप भेजे जाने का मामला सामने आया है। ये अश्लील क्लिप सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजी गई थी।
बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- जल्द लागू करेंगे CAA, महामारी के कारण आई देरी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि नागरिक संशोधन कानून (CAA) को लागू करने में कोरोना वायरस महामारी के कारण देरी हुई है और अब महामारी के कमजोर पड़ने के बाद इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
पंजाब: नए कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा महामंत्री ने दिया इस्तीफा
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता मालविंदर सिंह कंग ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
बलिया: पुलिस की मौजूदगी में चली गोली से एक की मौत, भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को पुलिस और आला अधिकारियों की मौजूदगी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हरियाणा: बरोदा से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे योगेश्वर दत्त, उपचुनाव में भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने ओलंपियन योगेश्वर दत्त को अपना उम्मीदवार बनाया है।
'लव जिहाद' के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी असम सरकार, कहा- धर्म छिपाकर शादियां कर रहे लोग
असम में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने शिक्षा में एकरूपता लाने के लिए सरकारी मदरसों और संस्कृत स्कूलों को बंद करने का निर्णय करने के बाद अब राज्य में धोखे से होने वाली शादियों को भी रोकने का निर्णय किया है।
ओडिशा: अपहरण कर नाबालिग लड़की को बंधक बनाया, 22 दिनों तक किया गया गैंगरेप- पुलिस
हर नए दिन के साथ महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की नई घटनाएं सामने आती हैं।
असम में बंद होंगे सरकारी मदरसे और संस्कृत स्कूल, जानिए सरकार क्यों उठा रही यह कदम
असम राज्य में संचालित सभी मदरसे और संस्कृत स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब जल्द ही दूसरे संस्थानों में अपने पढ़ाई की व्यवस्था करनी होगी।
चिन्मयानंद के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली छात्रा अदालत में बयानों से मुकरी
बीते साल भाजपा के पूर्व सांसद चिन्मयानंद के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा अदालत में अपने बयान से मुकर गई है।
जानिए कौन हैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुंदर
अभिनय से राजनीति में आई तमिलनाडु की कांग्रेस नेता खुशबू सुंदर ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के खिलाफ भाजपा विधायकों की बगावत, दिल्ली में डाला डेरा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के खिलाफ भाजपा के विधायकों ने बगावत कर दी है। लगभग एक दर्जन विधायकों का एक धड़ा अपने शिकायतें लेकर दिल्ली पहुंच गया है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने की कोशिश कर रहा है।
मुंबई: दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा आरे मेट्रो कार शेड, प्रदर्शनकारियों से मुकदमे वापस
महाराष्ट्र सरकार ने आरे के विवादित मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। रविवार को इसका ऐलान करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब ये मेट्रो कार शेड कांजुरमार्ग में सरकारी जमीन पर बनाया जाएगा।
कोलकाता: भाजपा के प्रदर्शन में सिख व्यक्ति की पगड़ी खींचे जाने के मामले ने पकड़ा तूल
बीते गुरुवार को भाजपा के युवा मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिहार: 2005 से चुने गए 36% विधायकों और सांसदों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज- ADR
चुनाव आते ही दागी उम्मीदवारों को लेकर बहस शुरू हो जाती है। बिहार में इस महीने शुरू हो रहे विधानसभा चुनावों से पहले भी ऐसी चर्चा जोर पकड़ चुकी है।
ममता बनर्जी के कार्यालय को घेरने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, छोड़ी गई आंसू गैस
पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यालय को घेरने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर आज कोलकाता पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के उन पर वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।
छत्तीसगढ़: गैंगरेप के बाद पीड़िता ने की आत्महत्या, पिता के जहर खाने के बाद हुई FIR
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक नाबालिग लड़की ने सात लोगों द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने के बाद 20 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी।
हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर करने के कारण स्वरा, अमित मालवीय और दिग्विजय सिंह को नोटिस
राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को नोटिस भेजा है।
हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने गए AAP सांसद संजय सिंह पर फेंकी स्याही
हाथरस जिले में गैंगरेप के बाद दलित युवती की मौत की घटना को लेकर देश में राजनीतिक हलचल जारी है।
बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश से अलग हुई लोजपा की राह, अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में दरार आ गई है।
हाथरस मामला: भाजपा IT प्रमुख ने शेयर किया पीड़िता का वीडियो, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हाथरस मामले में किये एक ट्वीट के कारण भारतीय जनता पार्टी की IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव: JDU और भाजपा में 50:50 फॉर्मूले के तहत सीटों का समझौता- रिपोर्ट
महागठबंधन के बाद अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की पार्टियों के बीच भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, NDA की दो बड़ी पार्टियों- भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच लगभग 50:50 फॉर्मूले के तहत सीट बंटवारे का समझौता हुआ है।
राजस्थान: भाजपा और कांग्रेस की महिला नेता करवा रही नाबालिगों का यौन शोषण, पांच गिरफ्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में भाजपा और कांग्रेस की महिला नेताओं द्वारा नाबालिगों का यौन शोषण कराने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग का उद्घाटन, जानिये बड़ी बातें
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को मनाली और लेह के बीच दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग का उद्घाटन किया।
कोरोना पॉजिटिव होने पर ममता को गले लगाने की बात कहने वाला भाजपा नेता हुआ संक्रमित
कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गले लगाने की बात कहने वाले भाजपा नेता को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।
किसी भी तरह के गठबंधन के लायक नहीं है कांग्रेस पार्टी- एचडी कुमारस्वामी
कांग्रेस के साथ गठबंधन कर कर्नाटक की सत्ता संभालने वाले जनता दल (सेक्युलर) (JDS) नेता एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस ने गिराई बाबरी, अब कोई मस्जिद गिराने की बात नहीं होगी- भाजपा नेता विनय कटियार
लखनऊ स्थित CBI की विशेष अदालत ने बुधवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले मे विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया था।
हाथरस गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार हुई 20 वर्षीय पीड़िता ने लगभग दो हफ्ते तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद आज सुबह दम तोड़ दिया।
भाजपा नेता बोले- मुझे कोरोना वायरस हुआ तो ममता बनर्जी को गले लगा लूंगा; शिकायत दर्ज
भाजपा के नए राष्ट्रीय सचिव बनने वाले पश्चिम बंगाल के अनुपम हाजरा विवादों में आ गए हैं।
मुंबई के होटल में संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज
शनिवार को मुंबई के एक आलीशान होटल में शिवसेना नेता संजय राउत और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। बैठक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि भाजपा ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के लिए फडणवीस का इंटरव्यू करना चाहते हैं और इसलिए उनसे मिले थे।