NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पश्चिम बंगाल: भाजपा में शामिल हुए TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल: भाजपा में शामिल हुए TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी

    पश्चिम बंगाल: भाजपा में शामिल हुए TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 06, 2021
    02:20 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव 27 मार्च से आठ चरणों में होने जा रहा है। इससे पहले नेताओं को दल बदलने का दौर चल रहा है।

    इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है।

    उन्होंने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। यह TMC के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    पृष्ठभूमि

    त्रिवेदी ने 12 फरवरी को दिया था राज्यसभा से इस्तीफा

    त्रिवेदी को TMC ने सितंबर 2020 में ही राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था, लेकिन वह नाराज चल रहे थे।

    इसके चलते गत 12 फरवरी को उन्होंने संसद में अपने भाषण के दौरान ही इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी।

    उन्होंने कहा था कि उन्हें TMC में घुटन महसूस हो रही है। ऐसे में वह राज्यसभा से अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर रहे हैं। उसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

    बयान

    बंगाल में बढ़ती हिंसा लोकतंत्र के लिए बनी खतरा- त्रिवेदी

    इस्तीफे की घोषणा के समय त्रिवेदी ने कहा था, "बंगाल में जिस प्रकार हिंसा हो रही है, वह लोकतंत्र के लिए खतरा बन गया है। मुझे यहां बैठे-बैठे बहुत अजीब लग रहा है। मुझसे ये देखा नहीं जा रहा है, हम करें तो क्या करें।"

    बयान

    मोदी सरकार ने चौड़ा किया देश का सीना- त्रिवेदी

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिनेश त्रिवेदी ने कहा, "अगर मैं सिर्फ धन्यवाद करूंगा तो मेरी भावना अधूरी रह जाएगा। मुझे इस पल का इंतजार था। देश और जनता सर्वोपरी होती है। वहां एक परिवार की सेवा होती है। मेरे लिए देश हमेशा सर्वोपरी है। हर आदमी को विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है। मोदी सरकार ने देश का सीना चौड़ा कर दिया है।"

    इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं का भी आभार जताया।

    आरोप

    त्रिवेदी ने ममता बनर्जी पर लगाए भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोप

    भाजपा में शामिल होने के बाद त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोप भी लगाए।

    उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है, ना कि भ्रष्टाचार और हिंसा। वह चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रहेंगे, चाहे वह चुनाव लड़े या नहीं।

    उन्होंने आगे कहा कि बंगाल ने TMC को रिजेक्ट कर दिया है। बंगाल की जनता अब वास्तव में बदलाव के लिए तैयार है। राजनीति कोई खेल नहीं है, बल्कि गंभीर कार्य है।

    अभिनेता

    बंगाली फिल्म जगत के लोग भी थाम रहे भाजपा का दामन

    बता दें कि हाल ही में पॉपुलर बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके साथ तकरीबन आधा दर्जन अन्य कलाकार भी शामिल हुए थे। इनमें दिग्गज अभिनेता पापिया अधिकारी भी शामिल हैं।

    दासगुप्ता के भाजपा में शामिल होने से ठीक एक दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले थे।

    उसके बाद से ही उनके भी भाजपा में शामिल होने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है।

    नेता

    हाल में कई नेता भी हो चुके हैं भाजपा में शामिल

    विधानसभा चुनाव से पहले लगातार कमजोर होती जा रही ममता बनर्जी को लगातार झटके लग रहे हैं।

    गत मंगलवार को पूर्व मेयर और TMC के पंडेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

    उनसे पहले भी ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी, पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी, बैरकपुर विधायक शीलभद्र दत्ता, वैशाली डालमिया, सांसद सुनील मंडल सहित कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

    कार्यक्रम

    पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

    चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।

    राज्य में 27 मार्च को पहले चरण, 1 अप्रैल को दूसरे चरण, 6 अप्रैल को तीसरे, 10 अप्रैल को चौथे, 17 अप्रैल को पांचवें, 22 अप्रैल को छठे, 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें और आखिरी चरण की वोटिंग होगी।

    कुछ जिलों में भी कई चरणों में वोटिंग होगी। नतीजे 2 मई को आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    तृणमूल कांग्रेस
    भाजपा समाचार
    जेपी नड्डा

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह, TMC के कई बागी भाजपा में हो सकते हैं शामिल कोलकाता
    TMC विधायक तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद लिया यू-टर्न, ममता बनर्जी से मांगेंगे माफी कोलकाता
    पश्चिम बंगाल के दौरे पर अमित शाह, बोले- चुनाव तक अकेली रह जाएंगी ममता बनर्जी ममता बनर्जी
    कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद जल्द बनाए जाएंगे CAA के नियम- अमित शाह ममता बनर्जी

    तृणमूल कांग्रेस

    नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 60 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज सोनिया गांधी
    नागरिकता कानून: विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों को झटका, बैठक का बहिष्कार करेंगी ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    भाजपा सांसद बोले- ममता बनर्जी के कुत्ते हैं CAA का विरोध करने वाले बुद्धिजीवी कर्नाटक
    सुप्रीम कोर्ट पर देश की निगाहें, नागरिकता कानून से जुड़ी याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई पाकिस्तान समाचार

    भाजपा समाचार

    त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप त्रिपुरा
    औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर शिवसेना और कांग्रेस में तकरार बढ़ी, एक-दूसरे पर साधा निशाना महाराष्ट्र
    पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, नंदीग्राम से लड़ेंगी आगामी विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच फिर हुई झड़प, एक-दूसरे पर फेंके पत्थर पश्चिम बंगाल

    जेपी नड्डा

    रामदेव ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, कहा- तीसरे बच्चे को न मिलें सरकारी सुविधाएं भारत की खबरें
    किन-किन पुराने मंत्रियों को नहीं मिली प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में जगह, जानें नरेंद्र मोदी
    दिसंबर में होने वाले आंतरिक चुनावों तक भाजपा अध्यक्ष बने रह सकते हैं अमित शाह भारतीय जनता पार्टी
    छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, ऐसा रहा जेपी नड्डा का सफर हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025