LOADING...
'माशूका' गाने विवाद पर बरसे प्रीतम, बोले- तुम लोग तो मेरी मुफ्त की PR टीम हो
'माशूका' गाने पर हुआ बवाल तो भड़के प्रीतम चक्रवर्ती

'माशूका' गाने विवाद पर बरसे प्रीतम, बोले- तुम लोग तो मेरी मुफ्त की PR टीम हो

May 21, 2026
11:25 am

क्या है खबर?

'कॉकटेल 2' के नए गाने 'माशूका' को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद के बीच मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। गाने को एक इतालवी गाने की नकल बताने वालों पर तंज कसते हुए प्रीतम ने कहा कि वो अब उनके मुफ्त में प्रचार करने वाले PR एजेंट बन चुके हैं। कॉपी करने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए प्रीतम का ये बेबाक अंदाज अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

नाराजगी

इतालवी गाने से तुलना होने पर भड़के संगीतकार 

'कॉकटेल 2' से प्रीतम का गाना 'माशूका' जब से सामने आया है, तभी से सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हो रही है। इंटरनेट यूजर्स का दावा है कि ये गाना साल 1993 के मशहूर इतालवी ग 'से सो अरुबाते आ नोना' से काफी मिलता-जुलता है। हर बार अपने काम को लेकर इस तरह के विवादों में घसीटे जाने से प्रीतम इस बार बेहद नाराज और आहत हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोलर्स और आलोचकों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया।

पलटवार

गाने को नकल बताने वालों की प्रीतम ने लगाई क्लास

प्रीतम ने लिखा, 'मेरे हर एक गाने की रिलीज के साथ खुद को संगीत का जासूस समझने वाले सक्रिय हो जाते हैं। इन लोगों ने काल्पनिक समानताएं नाम का एक नया जॉनर ही बना लिया है। लोग भी वही पुराने हैं और उनकी 'गाना चुराने' की कहानियां भी वही पुरानी हैं। बॉस,इस स्तर पर आकर तो तुम लोग मेरी मुफ्त में प्रचार करने वाली PR टीम बन चुके हो। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि ये अच्छी बात नहीं।'

Advertisement

ट्रोलिंग

गाना रिलीज हुआ तो ट्रोलिंग का शिकार हुए प्रीतम

मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म 'कॉकटेल 2 का रोमांटिक और पेपी गाना 'माशूका' रिलीज किया। इसमें शाहिद कपूर और कृति सैनन की केमिस्ट्री काफी मजेदार है और गाना रिलीज होते ही ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया था, 'प्रीतम द्वारा कॉपी किए जाने के बाद भी ये गाना उतना मजेदार नहीं लग रहा।' दूसरे ने लिखा, 'बॉलीवुड फिर से कॉपी कर रहा है' तीसरे ने लिखा, 'प्रीतम कॉपी करना बंद नहीं कर सकता।'

Advertisement

लोकप्रियता

दर्जनों ब्लॉकबस्टर एल्बम दे चुके प्रीतम

बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके प्रीतम 'ये जवानी है दीवानी', 'बर्फी', 'ब्रह्मास्त्र' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सुपरहिट म्यूजिक एलबम देने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हालिया फिल्म 'कॉकटेल 2' साल 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इस नई फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सैनन के अलावा रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघराें में आएगी।

Advertisement