राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

16 Mar 2021

केरल

NCP में शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस नेता पीसी चाको, केरल में वामपंथी गठबंधन का करेंगे समर्थन

पिछले हफ्ते ही कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता पीसी चाको आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल होंगे।

बंगाल: विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी पर विवाद के बाद स्वपन दासगुप्ता ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

राज्यसभा के मनोनीत सांसद स्वपन दासगुप्ता ने भाजपा की टिकट पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

15 Mar 2021

गुजरात

गुजरात विधानसभा में टी-शर्ट पनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक को अध्यक्ष ने फटकार लगाकर बाहर निकाला

गुजरात विधानसभा में सोमवार को बड़ा ही दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने बनर्जी के नामांकन पर जताई आपत्ति, मुकदमे छिपाने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरुआत 27 मार्च से होगी। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है और प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में जान झोंक रखी है।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भगवान राम से तुलना की

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना भगवान राम से की है।

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नीतीश की JDU में विलय से किसे क्या फायदा होगा?

बिहार की राजनीति के लिए आज एक बड़ा दिन रहा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) में विलय हो गया।

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, कई बड़े नामों पर लगाया दांव

भाजपा ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए कई उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

बंगाल: राकेश टिकैत ने नंदीग्राम में की किसान महापंचायत, TMC के नारे का किया इस्तेमाल

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत ने आज बंगाल के नंदीग्राम में किसान महापंचायत की और राज्य के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट देने को कहा।

चुनाव आयोग ने खारिज किए ममता बनर्जी पर हमले के आरोप, कहा- दुर्घटना से लगी चोट

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हमले के आरोपों को खारिज कर दिया है और इसे एक दुर्घटना बताया है।

बंगाल: आज व्हीलचेयर पर रोड शो करेंगी ममता बनर्जी, चार दिन पहले लगी थी चोट

पिछले हफ्ते चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी आज व्हीलचेयर पर ही रोड शो करेंगी। पैर में चोट लगने के बाद यह उनका पहला चुनावी कार्यक्रम होगा।

पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव ने सौंपी रिपोर्ट, कहा- कार के दरवाजे से घायल हुई मुख्यमंत्री बनर्जी

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के बाद कथित हमले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने के मामले में राज्य के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

बंगाल: पीरजादा अब्बास सिद्दीकी के साथ गठबंधन से कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों को क्या फायदा होगा?

पश्चिम बंगाल में एक साथ लड़ रहीं कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए फुरफुरा शरीफ दरगाह के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) केे साथ गठबंधन किया है।

विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस मेें शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए हैं।

बंगाल: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में G-23 समूह के बड़े नाम शामिल नहीं

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है और इस सूची से पार्टी में सुधार की मांग करने वाले G-23 समूह के बड़े नाम गायब हैं।

11 Mar 2021

लोकसभा

बीते पांच सालों में पार्टियां बदलने वाले विधायकों में से 45 फीसदी भाजपा में गए- रिपोर्ट

पिछले कुछ सालों में पाला बदलने वाले विधायकों में से सबसे ज्यादा भाजपा में शामिल हुए हैं।

कोलकाता: चोटिल ममता से मिलने पहुंचे भाजपा नेता, डॉक्टरों ने नहीं दी मुलाकात की अनुमति

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले के बाद भाजपा और ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) आमने-सामने है।

ममता पर कथित हमला: चुनाव अधिकारियों से मिले TMC नेता, भाजपा की CBI जांच की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शेख सुफियान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

11 Mar 2021

दिल्ली

कोरोना वायरस संक्रमित हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा

देश में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।

कथित हमले में ममता बनर्जी के टखने और कंधे में चोट; भाजपा ने बताया 'ड्रामा'

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद शाम को कथित रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए हमले में उनकी हालत अच्छी नहीं बताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में घायल हुई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कहा- चार-पांच लोगों ने दिया धक्का

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही विवादों में इजाफा होने लगा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मंत्री बच्चू हंसदा सहित दो और विधायक भाजपा में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से विधानसभा चुनावों की शुरुआत होगी। इसके लिए जहां पार्टियों ने प्रचार अभियान में पूरा जोर लगा रखा है, वहीं नेताओं के दल बदलने का दौर भी जारी है। इसमें सबसे बड़ा झटका तृणमृल कांग्रेस (TMC) को लग रहा है।

गांधी परिवार के करीबी पीसी चाको ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बोले- पार्टी में लोकतंत्र नहीं

केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है और राज्य से सांसद और उसके वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

हरियाणा: खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव गिरा

हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस यह प्रस्ताव लेकर आई थी, लेकिन उसे पर्याप्त समर्थन नहीं मिला और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपना बहुमत साबित करने में कामयाब रही।

उत्तराखंड: राजनीतिक अस्थिरता का पुराना इतिहास, अब तक मात्र एक मुख्यमंत्री पूरा कर पाया है कार्यकाल

त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड को एक नया मुख्यमंत्री मिल गया है और तीरथ सिंह रावत आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उत्तराखंड: भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शाम करीब 4 बजे उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्यों देना पड़ा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा?

कई दिनों से चली आ रही अटकलों के बीच भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। वे शाम 4 बजे के करीब राज्यपाल से मिलें और उन्हें अपनी इस्तीफा सौंप दिया।

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सुबह से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वो आज मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे।

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने की प्रत्येक परिवार को सालाना छह गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा

तमिलनाडु में आगामी 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल राज्य की जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं।

09 Mar 2021

दिल्ली

दिल्ली बजट: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, 500 जगहों पर लहराएगा तिरंगा

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को केजरीवाल सरकार का वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल से मिलेंगे

उत्तराखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पद छोड़ सकते हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टिकट नहीं मिलने पर भाजपा में शामिल हुए TMC के छह विधायक

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरुआत 27 मार्च से होगी। इसके लिए जहां पार्टियों ने प्रचार अभियान में पूरा जोर लगा रखा है, वहीं नेताओं के दल बदलने का दौर भी जारी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राहुल गांधी बोले- भाजपा में बैकबेंचर बने, कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बनते

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह भाजपा में बैकबेंचर बन कर रह गए हैं और अगर वह कांग्रेस में ही रहते तो मुख्यमंत्री बन जाते।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को 25 सीटें देगी DMK, दोनों पार्टियों में हुआ सीटों का बंटवारा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के बीच सीटों का समझौता हो गया है। DMK ने कांग्रेस को 25 सीटें दी हैं। इसके अलावा कांग्रेस सांसद वसंत कुमार की मौत के कारण खाली हुई कन्याकुमारी लोकसभा सीट को भी कांग्रेस को दिया गया है।

कोलकाता: प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का लोगों को सुझाव- अधिकारी न सुनें तो सिर पर बांस मारो

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को बिहार स्थित अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनें तो वे उन्हें बांस से सिर पर मारें। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी काम नहीं चले तो वह उनके साथ हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी को उतारा

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरुआत 27 मार्च से होगी। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है।

पश्चिम बंगाल: भाजपा में शामिल हुए TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी

पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव 27 मार्च से आठ चरणों में होने जा रहा है। इससे पहले नेताओं को दल बदलने का दौर चल रहा है।

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से हटेगी प्रधानमंत्री की फोटो, TMC ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत

चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार से विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो इस्तेमाल न करने को कहा है।

बंगाल: केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, भाजपा और सुवेंदु अधिकारी को सीधी चुनौती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में वह केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ेगी और अपनी पुरानी सीट भवानीपुर को खाली कर देंगी।

05 Mar 2021

असम

असम: 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, सहयोगियों को दीं 34 सीटें

असम में भाजपा और उसके सहयोगियों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है।