Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया
  • राजनीति

    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 01, 2021, 04:24 pm
    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया
  • आंध्र प्रदेश में आगामी 10 मार्च को होने वाले निकाय चुनावों से पहले सोमवार को तेलगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने तिरुपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया।

    नायडू TDP नेताओं द्वारा चित्तूर जिले में आयोजित किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।

    उनके हवाई अड्डे पर उतरते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनके पुलिस निर्देशों को नहीं मानने पर हिरासत में ले लिया।

  • इस खबर में
    राज्य के 12 नगर निगमों में 10 मार्च होंगे निकाय चुनाव पुलिस ने नायडू को रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर उतरते ही रोका नायडू ने लगाया TDP नेताओं को नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर करने का आरोप पुलिस ने चित्तूर में इन TDP नेताओं को किया नजरबंद नायडू के मनावन करते नजर आए पुलिस अधिकारी मामले में पुलिस ने दी यह दलील
  • प्रकरण

    राज्य के 12 नगर निगमों में 10 मार्च होंगे निकाय चुनाव

  • बता दें कि राज्य के 12 नगर निगम और 75 नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में आगमी 10 मार्च को चुनाव होने हैं। इसकी मतगणना 14 मार्च को होगी।

    इससे पहले YSR कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा कथित अत्याचार के विरोध में चित्तूर जिले के TDP नेताओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन के आयोजन की योजना बनाई गई थी।

    इसमें नायडू को आमंत्रित किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं दी।

  • हिरासत

    पुलिस ने नायडू को रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर उतरते ही रोका

  • हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर नायडू सुबह 10:30 बजे रेनिगुंटा हवाई अड्डे पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।

    इस पर नायडु ने पुलिस अधिकारियों से बहस शुरू कर दी और जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने की मांग की।

    इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेते हुए बात नहीं मानने पर गिरफ्तार करने की धमकी दी। इससे नाराज होकर नायडू सबके सामने एयरपोर्ट की फर्श पर ही बैठ गए।

  • आरोप

    नायडू ने लगाया TDP नेताओं को नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर करने का आरोप

  • पुलिस के रोके जाने पर नायडू ने आरोप लगाया है कि YSR कांग्रेस पुलिस की मदद से विपक्षी उम्मीदवारों को 10 मार्च को होने वाले निकाय चुनावों में नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर कर रही है।

    उन्होंने कहा, "राजनीतिक दल रैलियां कर रहे हैं और हजारों तीर्थयात्री तिरुमाला मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस हम पर ही प्रतिबंध क्यों लगा रही हैं? मैं मांगों का ज्ञापन देकर ही यहां से जाऊंगा।"

  • जानकारी

    पुलिस ने चित्तूर में इन TDP नेताओं को किया नजरबंद

  • नायडू के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने चित्तूर जिले में विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पूर्व मंत्री एन अमरनाथ रेड्डी, पूर्व विधायक एम सुगुनम्मा, MLC बीएन दोराबबाबू और TDP जिलाध्यक्ष पुलिवर्ती वेंकटमणि सहित जिले के कई अन्य टीडीपी नेताओं को नजरबंद कर दिया।

  • मनावन

    नायडू के मनावन करते नजर आए पुलिस अधिकारी

    नायडू के मनावन करते नजर आए पुलिस अधिकारी
  • नायडू के एयरपोर्ट की फर्श पर बैठने के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी ने उनके बगल में बैठ गए। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने नायडू के सामने हाथ जोड़कर कार्यक्रम को निरस्त करने की अपील की।

    हालांकि, नायडू कलक्टर और पुलिए अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उनका और उनके समर्थकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। इसके बाद नायडू अधिकारियों को एयरपोर्ट बुलाने पर ही अड़ गए।

  • दलील

    मामले में पुलिस ने दी यह दलील

  • एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के नियमों के तहत अधिक संख्या में लोगों के जमावड़े की अनुमति नहीं है। इसके अलावा क्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनाव की आचार संहिता भी लागू है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई।

    उन्होंने आगे कहा यह सिर्फ एक चुनाव प्रचार नहीं है, बल्कि इस कार्यक्रम की प्रकृति के उग्र होने की संभावना है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को हिरासत में लिया गया है।

  • आंध्र प्रदेश
  • चुनाव
  • तेलुगू देशम पार्टी (TDP)
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना के बाद ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे गिटारिस्ट की मदद को आगे आए इम्तियाज अली
    कोरोना के बाद ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे गिटारिस्ट की मदद को आगे आए इम्तियाज अली
    मनोरंजन
  • CSK बनाम RR: राजस्थान को मिली 45 रनों से हार, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    CSK बनाम RR: राजस्थान को मिली 45 रनों से हार, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • तापसी पन्नू थ्रिलर फिल्म में आ सकती हैं नजर, नैनीताल में होगी शूटिंग
    तापसी पन्नू थ्रिलर फिल्म में आ सकती हैं नजर, नैनीताल में होगी शूटिंग
    मनोरंजन
  • CSK बनाम RR: राजस्थान को मिला 189 रनों का लक्ष्य, सकारिया की अच्छी गेंदबाजी
    CSK बनाम RR: राजस्थान को मिला 189 रनों का लक्ष्य, सकारिया की अच्छी गेंदबाजी
    खेलकूद
  • विद्युत जामवाल को बॉलीवुड में 10 साल पूरे, शुरू किया खुद का प्रोडक्शन हाउस
    विद्युत जामवाल को बॉलीवुड में 10 साल पूरे, शुरू किया खुद का प्रोडक्शन हाउस
    मनोरंजन
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021