राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
राहुल गांधी ने भाजपा को 'भ्रष्ट जनता पार्टी' कहा, बोले- डबल इंजन सरकार से जनता तबाह
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों की घटनाओं को बताते हुए एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया और उसको 'भ्रष्ट जनता पार्टी' कहा है।
ED छापेमारी के खिलाफ TMC का गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन, 8 सांसद हिरासत में
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC)के IT सेल के प्रमुख के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज TMC सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया।
कर्नाटक सरकार ने नेशनल हेराल्ड अखबार को दिया सबसे अधिक विज्ञापन, राज्य में शून्य हैं पाठक
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने नेशनल हेराल्ड अखबार को अन्य राष्ट्रीय अखबारों के मुकाबले सबसे अधिक विज्ञापन दिया है, जिसको लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी 'लंच पर चर्चा', युवाओं को दिया खुला न्यौता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता छात्रों और युवा नागरिकों के साथ 'लंच पर चर्चा' करेंगी, ताकि इस नई पहल के जरिए एक सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा दिया जा सके।
पाकिस्तानी सेना ने भारतीय मीडिया को RAW का एजेंट बताया, सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल
पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता और पाकिस्तानी अंतर-सेवा जनसंपर्क (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारतीय मीडियो को निशाने पर लिया।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस का गठबंधन? मामला सामने आने के बाद घमासान
महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। ठाणे के अंबरनाथ नगर परिषद में कांग्रेस-मुक्त भारत का नारा लगाने वाली भाजपा ने कांग्रेस से ही गठबंंधन कर लिया है। कथित तौर पर शिवसेना (शिंदे गुट) को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है।
कर्नाटक: हुबली में भाजपा की महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी, पुलिस पर निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप
कर्नाटक के हुबली में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी का मामला सामने आया है।
सिद्धारमैया ने बनाया रिकॉर्ड, कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बने
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बनाया है। वे कन्नड़ राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं।
उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में मतदाता सूचियों का SIR पूरा, काटे गए 6.65 करोड़ नाम
चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों में सुधार के लिए 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू किया था, जो मंगलवार को उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट सूची आने से साथ पूरा हो गया।
पृथ्वीराज चव्हाण बोले- क्या ट्रंप वेनेजुएला की तरह प्रधानमंत्री मोदी का भी अपहरण कर लेंगे?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश में SIR के बाद मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 2.89 करोड़ नाम कटे
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार को ड्राफ्ट सूची जारी कर दी है, जिसमें 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कट गए हैं।
CBI ने TVK प्रमुख थलापति विजय को समन भेजा, करूर भगदड़ मामले में पूछताछ को बुलाया
तमिलनाडु के करूर जिले में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की रैली के दौरान मची भगदड़ के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने थलापति विजय को समन जारी किया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस-AAP पर मानहानि मुकदमा ठोंका
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने 2022 के अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में उनको जोड़ने वाली पोस्ट को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ मानहानि मुकदमा दायर किया है।
ट्रंप की टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना, जानिए क्या कहा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक और टिप्पणी के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नया हमला किया है।
सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का 81 वर्ष की उम्र में निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाडी का मंगलवार तड़के 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका पुणे में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था।
केरल के पूर्व मंत्री एंटनी राजू विधायक पद के लिए अयोग्य घोषित, जानिए क्या है मामला
केरल की सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को सोमवार को बड़ा झटका लगा है।
BMC चुनाव 2026: उद्धव और राज ठाकरे ने जारी किया 'वचन नाम', ये किए बड़े वादे
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के लिए गठबधन करने वाले शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने दादर स्थित शिवसेना भवन में अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी किया।
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, भाजपा को बड़ी बढ़त
महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बड़ी खुशखबरी मिली है। महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।
इंदौर की घटना पर उमा भारती क्रोधित, बोलीं- जिंदगी की कीमत 2 लाख रुपये नहीं होती
मध्य प्रदेश में इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से हुई 14 लोगों की मौत के बाद भाजपा नेता उमा भारती भी राज्य सरकार पर बेहद नाराज हैं।
इंदौर में पानी से मौत पर राहुल गांधी बोले- जहर बंटा और घमंडी सरकार सोती रही
मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई 14 लोगों की मौत के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।
कर्नाटक सरकार के सर्वे में 83 प्रतिशत को EVM पर भरोसा, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
कर्नाटक सरकार की एक एजेंसी के सर्वे में दावा किया गया है कि राज्य के 91 प्रतिशत लोग मानते हैं कि भारत में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाते हैं। वहीं, 83 प्रतिशत लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर भी भरोसा जताया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2025 को भाजपाई लूट और कुशासन का साल बताया, कहा- याद दिलाना जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जाते हुए 2025 साल को 'सुधार का साल' बताया था, जिसका जवाब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया है।
2025 में दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव, जानिए कहां बदली सरकार
साल 2025 खत्म होने को है। देश की राजनीति के लिए ये साल काफी अहम और बड़ी घटनाओं से भरा रहा।
राज्यसभा की साल 2026 में बदलेगी सूरत, जानिए कहां से कितने सांसदों का खत्म होगा कार्यकाल
साल 2025 तेजी से खत्म होने की ओर बढ़ रहा है और सभी को नववर्ष यानी 2026 का नई उम्मीदों के साथ इंतजार है।
उत्तर प्रदेश में SIR के तहत मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन टला, नई तारीख मिली
चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद बुधवार 31 दिसंबर, 2025 को ड्राफ्ट सूची जारी करने वाला था, जो अब टाल दिया गया है।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अभी नहीं मिला सरकारी आवास, 21 जुलाई को दिया था इस्तीफा
उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने के 5 महीने बाद भी जगदीप धनखड़ को सरकारी आवास का आवंटन नहीं हुआ है। उनके करीबी लोगों ने मंगलवार को इसकी जानकारी मीडिया को दी है।
ममता बनर्जी का अमित शाह पर पलटवार, चुनाव आयोग को भी दी घेराव की चेतावनी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठियों का बोलबाला रहा है और यह राज्य आतंकियों का अड्डा बन गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 को 'सुधारों का साल' बताया, लिखा- भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस में सवार है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाते हुए वर्ष 2025 को 'सुधारों का साल' बताते हुए केंद्र सरकार की एक साल की प्रमुख उपलब्धियों को गिनाया है।
अमित शाह ने कोलकाता में किया बड़ा वादा, कहा- बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला है।
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी जीवनसाथी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है। उन्होंने 7 साल के लंबे रिश्ते के बाद अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई की।
साल 2026 में इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, जानिए कहां पर कब बजेगा बिगुल
साल 2025 खत्म होने जा रहा है और सभी को नए साल 2026 का बेसब्री से इंतजार है।
एंजेल चकमा की हत्या पर राहुल गांधी का फूटा गुस्सा, कहा- नफरत को सामान्य बना दिया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और राहुल गांधी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की हत्या पर कड़ा गुस्सा जाहिर किया है।
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में शरद पवार के साथ मिलकर लड़ेंगे अजित पवार
महाराष्ट्र नगर निगम के चुनाव में उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसकी घोषणा उन्होंने रविवार को की।
जम्मू-कश्मीर: सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी को आरक्षण नीति के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी को रविवार को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया।
BMC चुनाव 2026: कांग्रेस और VBA के बीच हुआ गठबंधन, जानिए किसे मिली कितनी सीट
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनावों के लिए मतदान से कुछ दिन पहले कांग्रेस और प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के बीच गठबंधन हो गया है।
दिग्विजय सिंह ने RSS-भाजपा की प्रशंसा पर दिया स्पष्टीकरण, कहा- कुछ सीखने की जरूर नहीं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की संगठनात्मक मजबूती की प्रशंसा करने के बाद खड़े हुए विवाद के बीच अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है।
असम में SIR के बाद मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 10 लाख से अधिक नाम हटे
असम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को संशोधित मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- मनरेगा को रद्द करना संघीय ढांचे पर हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की बैठक के बाद केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।
दिग्विजय सिंह का प्रधानमंत्री मोदी की पुरानी तस्वीर के साथ कांग्रेस को संदेश, जानिए क्या कहा
कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की अहम बैठक से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर के साथ कांग्रेस को अहम संदेश दिया है।