LOADING...

सुप्रीम कोर्ट: खबरें

पुणे पोर्शे मामला: सुप्रीम कोर्ट से रक्त के नमूनों से छेड़छाड़ के 3 आरोपियों को जमानत

महाराष्ट्र के चर्चित पुणे पोर्शे कार हादसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नाबालिग आरोपी के रक्त के नमूनों से छेड़छाड़ करने वाले 3 आरोपियों को जमानत दे दी।

सभी स्कूलों में छात्राओं को दिए जाए मुफ्त सैनिटरी पैड, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दे पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय हो और सैनिटरी पैड्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, NHAI से विशेष ऐप बनाने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आवारा कुत्तों को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसे सुनाने की तारीख घोषित नहीं की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों को लागू करने पर लगाई रोक, कहा- ये अस्पष्ट

सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से शैक्षणिक परिसरों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए बनाए गए नियमों को लागू करने पर रोक लगा दी है।

UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से परिसरों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए बनाए गए नियमों को लेकर देश में आक्रोश भड़क गया है।

UGC के समानता संबंधी नए नियमों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से परिसरों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए हाल में अधिसूचित नए नियमों के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश भड़क गया है।

केंद्र सरकार की अश्लील कंटेंट पर लगाम लगाने की तैयारी, बना रही नए नियम

केंद्र सरकार ऑनलाइन कंटेंट को विनियमित करने और अश्लीलता पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मसौदा नियम पेश करने की योजना बना रही है।

क्या हैं UGC के वो 4 नियम, जिन पर देशभर में मचा हुआ है बवाल?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए लागू किए गए नियमों को लेकर देशभर भारी बवाल मचा हुआ है।

जियोहॉटस्टार ने CCI जांच के खिलाफ दाखिल की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, जानिए क्या है मामला

जियोहॉटस्टार ने केरल के टेलीविजन वितरण बाजार में वर्चस्व के दुरुपयोग और भेदभावपूर्ण मूल्य निर्धारण के मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की जांच को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

22 Jan 2026
ओडिशा

ओडिशा में अब नहीं मिलेगा गुटखा, पान मसाला और तंबाकू; सरकार ने लगाई रोक

ओडिशा में अब पान मसाला, गुटखा और तंबाकू पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब राज्य में ये उत्पाद न बनेंगे, बिकेंगे और न लोग खा सकेंगे।

#NewsBytesExplainer: धार भोजशाला को लेकर क्या है विवाद? जानें 1034 ईस्वी से अब तक की कहानी

मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हिंदू सुबह से दोपहर 12 बजे तक भोजशाला में पूजा करेंगे और इसके बाद मुस्लिम पक्ष नमाज पढ़ेगा। शाम में हिंदुओं को फिर से पूजा की अनुमति मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम का नाम बदलने वाली याचिका खारिज की, जानिए क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम का नाम बदलने की अपील की गई थी।

धार भोजशाला में बसंत पंचमी पर नमाज और पूजा दोनों होगी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कहा कि बसंत पंचमी पर भोजशाला में नमाज और पूजा साथ-साथ होगी।

22 Jan 2026
दिल्ली

सिख विरोधी दंगा 1984: दिल्ली कोर्ट ने जनकपुरी-विकासपुरी हिंसा मामले में सज्जन सिंह को बरी किया

दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे के एक मामले में बरी कर दिया है।

21 Jan 2026
चंडीगढ़

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सुखना झील को और कितना सुखाओगे; अरावली मामले पर लिया ये फैसला

सुप्रीम कोर्ट में आज अरावली पहाड़ियों पर खनन से जुड़े मुद्दे पर सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि रोक बावजूद भी अवैध खनन चल रहा है, इससे ऐसे हालात बनेंगे, जिन्हें सुधार नहीं सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े आदेश पर टिप्पणी के लिए मेनका गांधी को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आवारा कुत्तों से जुड़े आदेश पर टिप्पणी करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मेनका गांधी को फटकार लगाई है।

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को नोटिस जारी किया, पूछा- आप शंकराचार्य कैसे लिखते हैं?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके अनुयायियों के साथ पुलिस की अभद्रता का मामला तूल पकड़ रहा है।

'जन नायकन' निर्माताओं को राहत नहीं, मद्रास हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का रास्ता साफ होते दिखाई नहीं दे रहा।

कर्नल सोफिया कुरैशी मामले पर कुंवर शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने में देरी, सुप्रीम कोर्ट नाराज

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने में देरी को लेकर मध्य प्रदेश की सरकार पर नाराजगी जताई।

करिश्मा कपूर से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब, भड़की मंधिरा कपूर बोलीं- निजता से खिलवाड़

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के सालों पुराने तलाक का मामला फिर सुर्खियों में है और इस बार आंच सीधे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है।

करिश्मा कपूर के तलाक की फाइलें और 30,000 करोड़ का सच, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं प्रिया सचदेव

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की प्रेम कहानी का अंत बेहद कड़वे तलाक के साथ हुआ था। सालों पहले हुए इस तलाक के राज अदालत के सीलबंद लिफाफों में दफन हैं, लेकिन अब इन गोपनीय दस्तावेजों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट में महाभियोग की कार्यवाही के खिलाफ न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को घर में नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने महाभियोग की कार्यवाही को चुनौती दी थी।

I-PAC छापेमारी: सुप्रीम कोर्ट ने ED के खिलाफ FIR पर रोक लगाई, एजेंसी को भी चेतावनी 

पश्चिम बंगाल में I-PAC के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापे के दौरान मचे हंगामे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

15 Jan 2026
चंडीगढ़

क्या 13 साल से कोमा में हरीश राणा को मिलेगी इच्छामृत्यु? कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

सुप्रीम कोर्ट में आज 13 साल से कोमा में रह रहे शख्स को इच्छामृत्यु देने के संवेदनशील मामले पर सुनवाई हुई।

थलापति विजय को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 'जन नायकन' की रिलीज फिर अधर में लटकी

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब अपनी ही रिलीज के लिए तरस रही है।

'जन नायकन' नहीं तो 'थेरी' भी नहीं, थलापति विजय के फैसले पर जनता ने दिया साथ

साल 2026 सुपरस्टार थलापति विजय के लिए काफी सारे उतार-चढ़ाव लेकर आया है।

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों की जगह अनाथ बच्चों को गोद लेने पर जोर दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आवारा कुत्तों पर सुनवाई के दौरान मनुष्यों की जगह कुत्तों के प्रति समर्थन जताने पर खेद जताया और अनाथ बच्चों को गोद लेने पर जोर दिया।

'जन नायकन' निर्माताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, इस कारण उठाया बड़ा कदम

थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' कानूनी पेचदगियों के चलते चर्चा में हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को सुरक्षा देने वाले कानून को लेकर नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) को कानूनी सुरक्षा देने वाले संशोधन को लेकर आयोग और केंद्र सरकार दोनों को नोटिस जारी किया है।

10 Jan 2026
कोलकाता

I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ED, लगाया जांच में बाधा डालने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोलकाता में राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC के कार्यालय और इसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को झटका, लोकसभा अध्यक्ष की जांच समिति के सामने पेश होना होगा

घर के अंदर नकदी मिलने के मामले में फंसे इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सड़क से हर आवारा कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया

आवारा कुत्तों के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई हुई। इस दौरान पीठ ने अपने पुराने आदेश के दायरे को स्पष्ट करते हुए कहा कि सड़कों से हर आवारा कुत्ते को हटाने का आदेश नहीं दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा- आवारा कुत्ता कब काट ले मूड नहीं समझ सकते

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आवारा कुत्तों पर सुनवाई के दौरान उनकी मौजूदगी और बढ़ते खतरे को लेकर सख्त टिप्पणी की।

JNU में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाने वालों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, FIR भी दर्ज

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में सोमवार शाम को विरोध प्रदर्शन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे लगाने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

06 Jan 2026
दिल्ली

दिल्ली: वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की CAQM को फटकार, मांगी दीर्घकालिक उपचारात्मक उपायों की रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को दिल्ली और NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को कड़ी फटकार लगाई।

सुप्रीम कोर्ट ने 25,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अरविंद धाम को दी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने आज (6 जनवरी) एमटेक ग्रुप के पूर्व चेयरमैन अरविंद धाम को बैंकों से जुड़े बड़े धोखाधड़ी मामले में जमानत दे दी है।

दिल्ली: शरजील और उमर के समर्थन में JNU में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए नारे

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को साल 2020 में उत्तरी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील को जमानत देने से इनकार कर दिया।

05 Jan 2026
केरल

केरल के पूर्व मंत्री एंटनी राजू विधायक पद के लिए अयोग्य घोषित, जानिए क्या है मामला

केरल की सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को सोमवार को बड़ा झटका लगा है।

सबरीमाला सोना चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केपी शंकरदास की याचिका, जानिए क्या कहा

सबरीमाला मंदिर से करोड़ों रुपये का सोना चोरी होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के पूर्व सदस्य केपी शंकरदास द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया।

05 Jan 2026
उमर खालिद

सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर उमर खालिद बोले- अब यही जिंदगी है

दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद की सुप्रीम कोर्ट से जमानत इंकार होने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि अब जेल ही उनका जीवन बन गया है।