मणिपुर हिंसा: खबरें
मणिपुर हिंसा: आदिवासी समूह की केंद्र से कुकी बहुल क्षेत्र को अपने अधीन लेने की मांग
मणिपुर में एक आदिवासी मंच ने केंद्र सरकार से कुकी-जो समुदाय के लोगों को अपने नियंत्रण में लेने की मांग की है।
#NewsBytesExplainer: भारत-म्यांमार के बीच मुक्त सीमा व्यवस्था को खत्म क्यों किया जा रहा है?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ऐलान किया कि भारत-म्यांमार सीमा पर मुक्त आवाजाही पर रोक लगेगी। अब दोनों देशों के बीच मौजूदा मुक्त आवाजाही व्यवस्था (FMR) को जल्द खत्म कर दिया जाएगा।
मणिपुर में फिर शुरू हुई हिंसा, मैतेई समुदाय के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
मणिपुर में फिर से हिंसा शुरू हो गई है। गुरुवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी हुई जिसमें कम से कम 5 मैतेई समुदाय के लोग मारे गए।
मणिपुर: भीड़ का पुलिस मुख्यालय पर हमला, 3 BSF जवान घायल; मुख्यमंत्री के खिलाफ मार्च निकला
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात थौबल जिले में भीड़ ने पुलिस मुख्यालय पर हमला कर दिया। इसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 3 जवान घायल हो गए।
मणिपुर: हथियारबंद उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया, तेंगनौपाल में एक सुरक्षाकर्मी की मौत
मणिपुर में जातीय हिंसा की आग अभी शांत नहीं हुई है। बुधवार को खबर आई कि तेंगनौपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में सुरक्षा बलों और कुकी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
#NewsBytesExplainer: ह्यूमन राइट्स वॉच रिपोर्ट में सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़े क्या-क्या गंभीर आरोप हैं?
मानवाधिकार के लिए काम करने वाले संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने हाल ही में 'वर्ल्ड रिपोर्ट 2024' जारी की है। इसमें भारत सरकार पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव से लेकर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
मणिपुर: उपद्रवियों का सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला, 4 पुलिस कमांडो और 3 जवान घायल
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और मंगलवार सुबह उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। यहां उपद्रवियों की फायरिंग में 4 पुलिस कमांडो और 3 जवान घायल हो गए हैं।
मणिपुर के 5 जिलों में लगाया गया कर्फ्यू; इस बार क्यों भड़की हिंसा?
मणिपुर में नए साल के दिन सांप्रदायिक हिंसा की आग फिर से सुलग उठी है।
बृजभूषण-पहलवान विवाद, ओडिशा ट्रेन हादसा और मणिपुर हिंसा; सिलसिलेवार जानिए 2023 की बड़ी घटनाएं
साल 2023 विदा होने को है। इस साल देश ने कई उपलब्धियों को छुआ तो कई हादसों में सैकड़ों लोगों की मौत भी हुई।
मणिपुर: हथियारबंद बदमाशों ने पत्नी और मां पर बंदूक तानकर गायक-गीतकार चिंगंगबम को अगवा किया, छोड़ा
मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद से उग्रवादियों का कहर जारी है। शुक्रवार को हथियारबंद बदमाशों ने मणिपुर के मशहूर गायक और गीतकार अखू चिंगंगबम का अपहरण कर लिया। हालांकि, कुछ देर बाद उनको रिहा कर दिया गया।
मणिपुर: चुराचांदपुर जिले में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू
मणिपुर के आदिवासी बहुल इलाकों से छिटपुट हिंसा की खबरें आने के बाद प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चुराचांदपुर जिले में धारा 144 लागू कर दी।
मणिपुर: कांगपोकपी में असम राइफल्स और पुलिस ने अवैध हथियार जब्त किए, युद्ध जैसा सामान बरामद
सोमवार को 2 उग्रवादी संगठनों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत के बाद असम राइफल्स और पुलिस ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में तलाशी अभियान चलाया।
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 2 उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत
मणिपुर में इंटरनेट पाबंदी हटने के एक दिन बाद सोमवार को फिर से जातीय हिंसा भड़क उठी। तेंगनौपाल जिले में 2 उग्रवादी समूहों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 13 लोगों के मारे जाने की खबर है।
मणिपुर में मैतेई उग्रवादी संगठनों पर शिकंजा कसने की तैयारी, गृह मंत्रालय ने बनाया न्यायाधिकरण
सरकार मणिपुर के मैतेई उग्रवादी संगठनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इसके लिए एक न्यायाधिकरण का गठन किया है, जिसमें गुवाहाटी हाई कोर्ट के जज संजय कुमार मेधी शामिल हैं।
मणिपुर: सुप्रीम कोर्ट का अस्पतालों में रखे शवों का 3 दिन में अंतिम संस्कार का निर्देश
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच अस्पतालों के शव गृहों में रखे शवों के अंतिम संस्कार को लेकर भी तनाव बना हुआ है।
मणिपुर: कुकी संगठन ने हटाई राजमार्गों की आर्थिक नाकेबंदी
मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच खबर आई है कि एक अहम कुकी संगठन ने राजधानी इंफाल को जोड़ने वाले 2 राष्ट्रीय राजमार्गों (NH-2 और NH-35) से आर्थिक नाकाबंदी हटा दी है।
इंफाल घाटी के उग्रवादी संगठन के साथ शांति वार्ता कर रही है सरकार- मुख्यमंत्री बीरेन सिंह
मणिपुर में राज्य सरकार एक उग्रवादी संगठन के साथ 'शांति वार्ता' कर रही है।
मणिपुर: प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं विपक्षी पार्टियां, अलग शासन की मांग वाले नेता पर FIR
मणिपुर में हिंसा के बाद उपजे तनाव के बीच 10 विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की मांग की है।
मणिपुर: स्कूली पुस्तक में कुकी समुदाय का "मनगढ़ंत" इतिहास लिखने का आरोप, प्रतिबंध की मांग
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव महेश्वर थौनाओजम ने मणिपुर की स्कूली पुस्तक में कुकी समुदाय का गलत इतिहास पेश करने का आरोप लगाया है और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
मणिपुर में IED धमाके के बाद गोलीबारी, असम राइफल्स को बनाया गया निशाना
मणिपुर में जातीय हिंसा की आग अभी बुझती नजर नहीं आ रही है। गुरुवार को तेंगनौपाल जिले में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) धमाका कर असम राइफल्स को निशाना बनाया गया।
केंद्र ने मणिपुर के 9 मैतेई उग्रवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया, देश के लिए खतरा बताया
केंद्र सरकार ने सोमवार को मणिपुर के मैतेई के उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबेरशन आर्मी (PLA) समेत 9 उग्रवादी संगठनों को गैरकानूनी घोषित कर दिया।
मणिपुर: इंफाल से गायब मैतेई किशोरों के अपहरण में शामिल 2 कुकी उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच इंफाल पश्चिम जिले से गायब मैतेई समुदाय के 2 किशोरों के अपहरण के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मणिपुर: इंफाल में घर से बाइक पर निकले 2 किशोर हुए लापता, इलाके में तनाव
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच मंगलवार को खबर आई कि इंफाल पश्चिम जिले से 2 किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।
मणिपुर: कट्टरपंथी समूह मैतेई लीपुन के प्रमुख प्रमोत सिंह के वाहन पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे
मणिपुर में जातीय हिंसा की आग अभी ठंडी नहीं हुई है। शुक्रवार सुबह खबर आई कि कट्टरपंथी समूह मैतेई लीपुन के प्रमुख प्रमोत सिंह के वाहन पर गोलीबारी की गई।
SDPO हत्या: मणिपुर सरकार की सिफारिश, कुकी उग्रवादी समूह पर लगाया जाए UAPA के तहत प्रतिबंध
मणिपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद राज्य सरकार ने 'वर्ल्ड कुकी-जो इंटेलेक्चुअल काउंसिल' (WKZIC) को गैर-कानूनी संगठन घोषित करने की मांग की है।
मणिपुर में थम नहीं रही हिंसा, अब पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या
मणिपुर में मई में शुरू हुई जातीय हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। यहां तेंगनौपाल जिले के मोरेह में संदिग्ध उग्रवादियों ने मंगलवार को एक उपमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) की गोली मारकर हत्या कर दी।
मणिपुर हिंसा: 6 महीने बाद केवल 25 प्रतिशत लूटे हुए हथियार बरामद
मणिपुर में हिंसा के करीब 6 महीनों बाद तक लूटे गए हथियारों में से केवल 25 प्रतिशत ही बरामद हुए हैं। वहीं, केवल 5 प्रतिशत गोला-बारूद की बरामदगी हुई है। अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
मणिपुर: इंफाल में गोलीबारी के आरोपी भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, क्या है मामला?
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच 14 अक्टूबर को राजधानी इंफाल में गोलीबारी के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व अध्यक्ष मनोहरमयुम बारिश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
मणिपुर: हिंसा में जिनके मकान हुए क्षतिग्रस्त, उन्हें 5 से 10 लाख रुपये मुआवजा देगी सरकार
जातीय हिंसा में झुलस रहे मणिपुर में अभी माहौल अब कुछ हद तक शांत है और यहां आम जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार पुनर्वास पर काम कर रही है।
मणिपुर हिंसा: 2 छात्रों की हत्या के मामले में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर में 2 छात्रों की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; उपद्रवियों ने 2 घरों में आग लगाई, गोलीबारी
जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में गुरुवार को फिर हिंसा भड़क गई। यहां इंफाल के पश्चिमी जिले में 2 घरों में आग लगा दी गई और कई बार गोलीबारी की गई।
मणिपुर में हिंसा जारी; विधायक के घर हमले की कोशिश, छात्रों की हत्या पर बोले मुख्यमंत्री
मणिपुर में जुलाई में लापता हुए 2 मैतेई छात्रों के शव मिलने के बाद हिंसा का दौरा जारी है। शुक्रवार रात को भी राजधानी इंफाल समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया।
मणिपुर: मृत छात्रों के माता-पिता की सरकार से गुहार, अंतिम संस्कार के लिए शव ढूंढ दें
मणिपुर की इंफाल घाटी में मारे गए 2 छात्रों के माता-पिता ने आज सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि वो उनके बच्चों के अवशेषों का पता लगाएं, ताकि वो उनका अंतिम संस्कार कर सकें।
मणिपुर में हिंसा जारी; भीड़ ने भाजपा कार्यालय जलाया, डिप्टी कलेक्टर के घर पर हमला
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जुलाई में लापता हुए 2 छात्रों के शवों की तस्वीरें वायरल होने के बाद जगह-जगह पर हिंसा भड़क उठी है।
IPS अधिकारी राकेश बलवाल को श्रीनगर से मणिपुर भेजा गया, दोबारा हिंसा भड़कने के बाद फैसला
मणिपुर में दोबारा हिंसा भड़कने के बाद केंद्र सरकार ने श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश बलवाल को पूर्वोत्तर राज्य में वापस भेज दिया है।
#NewsBytesExplainer: मणिपुर अब 'अशांत क्षेत्र' घोषित; जानें ये क्या होता है और क्या इससे हिंसा रुकेगी
मणिपुर को राज्य सरकार ने सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (AFSPA) के तहत 6 महीने के लिए 'अशांत क्षेत्र' घोषित कर दिया है।
मणिपुर सरकार ने पूरे राज्य को 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया
मणिपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार को पूरे राज्य को 'अशांत क्षेत्र' घोषित कर दिया।
मणिपुर: छात्रों की हत्या के बाद फिर बढ़ा तनाव, इंटरनेट और स्कूल बंद
मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। यहां 2 छात्रों की हत्या मामले की जांच के लिए आज (27 सितंबर) केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष टीम इंफाल पहुंचेगी।
मणिपुर: 2 लापता छात्रों की हत्या की वीभत्स तस्वीरें सामने आईं, साथ में दिखे हथियारबंद लोग
मणिपुर हिंसा के बीच जुलाई में लापता हुए 2 छात्रों की हत्या कर दी गई थी। राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल होने के बाद दोनों छात्रों के शवों की वीभत्स तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
मणिपुर में आज से बहाल होगी इंटरनेट सेवाएं, कुछ इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई
मणिपुर में हालात अभी भी पूरी तरह से स्थिर नहीं हुए हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को आम जनता को बड़ी राहत दी है।