NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर: इंफाल से गायब मैतेई किशोरों के अपहरण में शामिल 2 कुकी उग्रवादी गिरफ्तार
    अगली खबर
    मणिपुर: इंफाल से गायब मैतेई किशोरों के अपहरण में शामिल 2 कुकी उग्रवादी गिरफ्तार
    मणिपुर में 2 किशोरों के अपहरण में 2 आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    मणिपुर: इंफाल से गायब मैतेई किशोरों के अपहरण में शामिल 2 कुकी उग्रवादी गिरफ्तार

    लेखन गजेंद्र
    Nov 08, 2023
    10:19 am

    क्या है खबर?

    मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच इंफाल पश्चिम जिले से गायब मैतेई समुदाय के 2 किशोरों के अपहरण के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय लुनखोसी चोंगलोई और 28 वर्षीय सतगोहगिन हंगसिंह के रूप में हुई है। दोनों उग्रवादी संगठन कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी (U) से जुड़े बताए जा रहे हैं।

    पुलिस ने अपहरण के मामले में गहन जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

    अपहरण

    पुलिस को दोनों किशोरों की हत्या का संदेह

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि दोनों किशोरों की हत्या कर दी गई है, जिसमें उग्रवादी संगठन का हाथ है।

    दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्हें 17 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    बता दें कि किशोरों के गायब होने के बाद से इंफाल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

    विवाद

    क्या है मामला?

    एंथोनी उर्फ टेम्बा (19) और एम अविनाश उर्फ खाबा (16) 5 नवंबर की सुबह 9ः00 बजे इंफाल से 15 किमी उत्तर अवांग सेकमाई में एक बैठक में भाग लेने के लिए घर से बाइक पर निकले थे।

    दोनों को आखिरी बार कुकी बहुल कांगपोकपी के गमगीफाई गांव में देखा गया था, जिसके बाद उनके फोन बंद हो गए और वे लापता हो गए।

    परिवार के सदस्यों ने कुकी हथियारबंद बदमाशों पर अपहरण का शक जताते हुए मामला दर्ज कराया था।

    जानकारी

    मणिपुर में 3 मई से जारी है हिंसा

    मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच 3 मई से हिंसा जारी है। इसमें कम से कम 185 से अधिक लोग मारे गए हैं और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। सरकार हिंसा रोकने में नाकाम रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    मणिपुर

    मणिपुर: नोनी में भूस्खलन से इंफाल-सिलचर राजमार्ग बंद, 500 मालवाहक ट्रक फंसे प्राकृतिक आपदा
    मणिपुर: 10 कुकी विधायकों ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, इंफाल को बताया 'मौत की घाटी' नरेंद्र मोदी
    शरद पवार ने नरेंद्र मोदी को घेरा, बोले- प्रधानमंत्री ने मणिपुरी महिलाओं का दर्द नहीं समझा शरद पवार
    मणिपुर: 2 हफ्ते की शांति के बाद फिर हिंसा, कुकी समुदाय के 3 लोगों की हत्या मणिपुर हिंसा

    मणिपुर हिंसा

    दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री पर जमकर बरसे केजरीवाल, मणिपुर और चीन पर घेरा; जानें क्या-क्या कहा अरविंद केजरीवाल
    मणिपुर हिंसा के बाद म्यांमार में शरण लेने वाले 212 मैतेई लोगों को सेना लाई वापस म्यांमार
    मणिपुर में हिंसा के बीच कुकी संगठनों ने की AFSPA को बहाल करने की मांग  मणिपुर
    मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में पूर्व महिला न्यायाधीशों की समिति ने सौंपी रिपोर्ट  सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025