NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर: हथियारबंद उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया, तेंगनौपाल में एक सुरक्षाकर्मी की मौत
    अगली खबर
    मणिपुर: हथियारबंद उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया, तेंगनौपाल में एक सुरक्षाकर्मी की मौत
    मणिपुर में इंफाल और तेंग्नौपाल जिले में हुई हिंसा

    मणिपुर: हथियारबंद उग्रवादियों ने गांव पर हमला किया, तेंगनौपाल में एक सुरक्षाकर्मी की मौत

    लेखन गजेंद्र
    Jan 17, 2024
    11:01 am

    क्या है खबर?

    मणिपुर में जातीय हिंसा की आग अभी शांत नहीं हुई है। बुधवार को खबर आई कि तेंगनौपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में सुरक्षा बलों और कुकी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

    समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, उग्रवादियों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की।

    सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई।

    हिंसा

    इंफाल में गांव पर किया हमला

    इंफाल टाइम्स के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 12ः10 बजे इंफाल पश्चिमी जिले के कौट्रुक गांव पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसके जवाब में स्थानीय लोगों ने भी गोलीबारी की।

    आरोप है कि पहले हमला कुकी उग्रवादियों ने किया। इस दौरान करीब 60 गोलियां और 2 बम मारे गए। इसमें किसी नागरिक के घायल होने की खबर नहीं है।

    सुरक्षा बलों के पहुंचने पर गोलीबारी बंद हो गई थी बता दें कि तेंगनौपाल में 16 जनवरी को कर्फ्यू लगाया गया था।

    टकराव

    मणिपुर में 3 मई, 2023 से जारी है हिंसा 

    मणिपुर में 3 मई, 2023 से कुकी और मैतेई समुदायों में जातीय हिंसा जारी है। 4 दिसंबर को इंटरनेट से पाबंदी हटते ही तेंगनौपाल में 2 उग्रवादी समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोग मारे गए थे।

    मणिपुर हिंसा में अब तक कुल 200 लोग मारे गए हैं।

    बता दें, मणिपुर में मैतेई आबादी के लगभग 53 प्रतिशत हैं, जो इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि नागा और कुकी सहित आदिवासी 40 प्रतिशत हैं, जो पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    मणिपुर

    मणिपुर सरकार ने पूरे राज्य को 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया मणिपुर हिंसा
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर अब 'अशांत क्षेत्र' घोषित; जानें ये क्या होता है और क्या इससे हिंसा रुकेगी सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (AFSPA)
    IPS अधिकारी राकेश बलवाल को श्रीनगर से मणिपुर भेजा गया, दोबारा हिंसा भड़कने के बाद फैसला मणिपुर हिंसा
    मणिपुर में हिंसा जारी; भीड़ ने भाजपा कार्यालय जलाया, डिप्टी कलेक्टर के घर पर हमला मणिपुर हिंसा

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर हिंसा: 175 की मौत, 1100 से ज्यादा घायल; अस्पतालों में लावारिस पड़े हैं 96 शव मणिपुर
    मणिपुर: सुप्रीम कोर्ट ने EGI सदस्यों की गिरफ्तारी पर रोक बढ़ाई, सरकार से पूछे ये सवाल मणिपुर
    मणिपुर: 5 युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में मैतई संगठनों ने बुलाया बंद मणिपुर
    मणिपुर: असम राइफल्स ने थौबल जिले में मशीन गन समेत कई अत्याधुनिक हथियार जब्त किए मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025