NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; उपद्रवियों ने 2 घरों में आग लगाई, गोलीबारी
    अगली खबर
    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; उपद्रवियों ने 2 घरों में आग लगाई, गोलीबारी
    मणिपुर में 2 घरों में आग लगाने के बाद फिर भड़की हिंसा

    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; उपद्रवियों ने 2 घरों में आग लगाई, गोलीबारी

    लेखन गजेंद्र
    Oct 05, 2023
    02:03 pm

    क्या है खबर?

    जातीय हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में गुरुवार को फिर हिंसा भड़क गई। यहां इंफाल के पश्चिमी जिले में 2 घरों में आग लगा दी गई और कई बार गोलीबारी की गई।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 10ः00 बजे पाटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के न्यू कीथेल्मनबी इलाके में हुई। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

    पुलिस ने बताया कि अग्निशमन बल ने आग पर काबू पा लिया है।

    हिंसा

    इलाके में तनाव की स्थिति

    पुलिस ने बताया कि आगजनी के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसे काबू करने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई।

    उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में मैतेई समुदाय की महिलाओं की भीड़ जमा हो गई, जिन्हें सुरक्षाबलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया।

    पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबलों को सतर्क रहने को कहा गया है।

    विवाद

    मणिपुर हिंसा में जा चुकी है 180 से अधिक जानें

    मणिपुर में 3 मई को कुकी समुदाय ने गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिए जाने के खिलाफ एकजुटता मार्च निकाला था, जिसके बाद मणिपुर में हिंसा भड़क गई थी।

    यहां बहुसंख्यक मैतेई 53 प्रतिशत हैं, जो इंफाल घाटी में रहते हैं और आदिवासी कुकी समुदाय 40 प्रतिशत हैं, जो पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

    मणिपुर हिंसा में अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों बेघर हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा
    आग त्रासदी

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मणिपुर

    मणिपुर हिंसा: आदिवासी समूह के प्रतिनिधि दिल्ली में अमित शाह के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे अमित शाह
    मणिपुर: महिलाओं के विरोध के बाद असम राइफल्स को चेकपोस्ट से हटाया गया, CRPF संभालेगी मोर्चा असम राइफल्स
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर पुलिस के असम राइफल्स के खिलाफ FIR करने का पूरा विवाद क्या है? मणिपुर हिंसा
    मणिपुर में सामने आया गैंगरेप का एक और मामला, 3 मई को हुई थी वारदात मणिपुर हिंसा

    मणिपुर हिंसा

    अविश्वास प्रस्ताव: प्रधानमंत्री मोदी बोले- मणिपुर में उगेगा शांति का सूरज; जानें भाषण की प्रमुख बातें केंद्र सरकार
    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना, बोले- लोग नहीं समझेंगे तो भुगतेंगे अशोक गहलोत
    मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में क्या बोले? नरेंद्र मोदी
    मणिपुर: असम राइफल्स पर आमने-सामने आए मैतेई और कुकी विधायक, प्रधानमंत्री को लिखे अलग-अलग पत्र मणिपुर

    आग त्रासदी

    उत्तर प्रदेश: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग; 5 की मौत, 64 घायल उत्तर प्रदेश
    महाराष्ट्र: नासिक में यात्रियों से भरी बस में आग लगने से 11 की मौत, 21 घायल महाराष्ट्र
    प्रभास के प्रशंसकों ने फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान फोड़े पटाखे, थिएटर में लगी आग आंध्र प्रदेश
    अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर के सबसे पुराने बाजार में लगी भीषण आग, 700 दुकानें जलकर खाक रसोई गैस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025