NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बृजभूषण-पहलवान विवाद, ओडिशा ट्रेन हादसा और मणिपुर हिंसा; सिलसिलेवार जानिए 2023 की बड़ी घटनाएं
    अगली खबर
    बृजभूषण-पहलवान विवाद, ओडिशा ट्रेन हादसा और मणिपुर हिंसा; सिलसिलेवार जानिए 2023 की बड़ी घटनाएं
    2023 में देश खेलों से लेकर अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई घटनाओं का गवाह रहा

    बृजभूषण-पहलवान विवाद, ओडिशा ट्रेन हादसा और मणिपुर हिंसा; सिलसिलेवार जानिए 2023 की बड़ी घटनाएं

    लेखन आबिद खान
    Dec 29, 2023
    06:04 pm

    क्या है खबर?

    साल 2023 विदा होने को है। इस साल देश ने कई उपलब्धियों को छुआ तो कई हादसों में सैकड़ों लोगों की मौत भी हुई।

    साल की शुरुआत बृजभूषण और पहलवानों के बीच विवाद से हुई और अंत में संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला चर्चा में रहा। बीच के महीनों में राजनीतिक घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं और अंतरिक्ष अभियानों ने अखबारों में जगह पाई।

    आइए सिलसिलेवार साल की बड़ी घटनाएं जानते हैं।

    जनवरी

    बृजभूषण और पहलवानों के विवाद से हुई साल की शुरुआत

    जनवरी में कई पहलवानों ने भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। पहलवान बृजभूषण की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए।

    लगभग पूरे साल ये विवाद सुर्खियों में रहा। इस बीच बृजभूषण के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई। दिसंबर में कुश्ती संघ के चुनावों में बृजभूषण समर्थित संजय सिंह की जीत के बाद बजरंग पुनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया।

    फरवरी

    फरवरी- मनीष सिसोदिया हुए गिरफ्तार

    फरवरी में शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया पर कमीशन लेकर शराब की दुकानों का लाइसेंस लेने वालों को अनुचित फायदा पहुंचाने का आरोप है।

    इस मामले में कई बार सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज की गई और रिमांड भी बढ़ाई गई। सिसोदिया के साथ AAP के कई नेता अभी भी जेल में हैं।

    मार्च

    मार्च- राहुल गांधी की सांसदी गई, पूर्वोत्तर में भगवा लहराया

    मार्च की महीना राजनीतिक लिहाज से काफी सुर्खियों में रहा। साल की शुरुआत में आए पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को सफलता मिली।

    पार्टी ने त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई तो नागालैंड और मेघालय में गठबंधन सरकार का हिस्सा बनी।

    महीने के अंत में सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया। इस मामले में राहुल की लोकसभा सदस्यता चली गई, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बहाल किया।

    अप्रैल

    अप्रैल में छाया रहा अमृतपाल सिंह और अतीक अहमद का मुद्दा

    अप्रैल में अपराध जगत की बड़ी घटनाएं सामने आईं। उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिसकर्मियों के बीच हत्या कर दी गई।

    इस दौरान पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर माहौल गर्म रहा। कई दिनों की छानबीन के बाद अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त में आया।

    इसी महीने में भारत चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया।

    मई

    मई में मणिपुर हिंसा भड़की, देश को नया संसद भवन मिला

    3 मई को मणिपुर में आदिवासी एकजुटता मार्च के दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़क उठी। छिटपुट घटनाओं के बीच ये हिंसा अभी तक जारी है। इस दौरान आधिकारिक तौर पर 200 लोग मारे गए हैं।

    इसी महीने देश को नया संसद भवन मिला। 971 करोड़ रुपये की लागत से बना ये भवन कई आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। हालांकि, इसके उद्घाटन समारोह को लेकर राजनीतिक विवाद भी हुए।

    जून

    जून में हुआ ओडिशा ट्रेन हादसा, जुलाई में हिमाचल में आई बाढ़

    जून में एक भयावह रेल हादसे ने देश को झकझोर दिया। ओडिशा के बालासोर में एक के बाद एक तीन ट्रेनें एक दूसरे से टकरा गईं। इसमें 290 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए। मामले की जांच में सिग्नलिंग और परिचालन विभाग कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई।

    जुलाई में हिमाचल प्रदेश भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया। राज्य को इससे करीब 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

    अगस्त

    अगस्त- अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने रचा इतिहास

    अगस्त में भारत ने एक बड़ी कामयाबी अपने नाम की। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया। देश-दुनिया में भारत की ये उपलब्धि छाई रही।

    इसी महीने राहुल को भी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी, जिसके बाद राहुल की संसद सदस्यता बहाल हो गई।

    सितंबर

    सितंबर में हुआ G-20 सम्मेलन, अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    सितंबर में भारत ने G-20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन कर दुनिया में अपनी कूटनीति का लोहा मनवाया। कोरोना महामारी और यूक्रेन युद्ध समेत कई वैश्विक घटनाओं के साए तले हुए इस सम्मेलन में भारत ने देशों के बीच महत्वपूर्ण फैसलों पर सहमति बनाई।

    अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इनकार कर दिया। इसी महीने सिक्किम में झील फटने से सेना के जवानों समेत करीब 70 लोग मारे गए।

    नवंबर

    नवंबर- क्रिकेट से मिली निराशा, सुरंग से बाहर आए मजदूर

    नवंबर का महीना देशवासियों के लिए खुशी और गम की मिलीजुली भावनाएं लेकर आया। भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस को निराशा से भर दिया।

    हालांकि, जल्द ही ये निराशा खुशी में बदल गई, क्योंकि 17 दिन चले लंबे और कठिन बचाव अभियान के बाद उत्तराखंड की सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया।

    इसी महीने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए।

    दिसंबर

    दिसंबर- संसद की सुरक्षा में चूक, 5 राज्यों में नई सरकार

    दिसंबर की शुरुआत में ही विधानसभा चुनावों के नतीजे आए। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को जीत मिली। कांग्रेस को केवल तेलंगाना में जीत से संतोष करना पड़ा।

    संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर 2 लोग लोकसभा में घुस गए और नारेबाजी के बीच कनस्तर से पीले रंग का धुंआ छोड़ दिया। इस मामले पर हंगामे के बीच दोनों सदनों से रिकॉर्ड मात्रा में विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    मणिपुर हिंसा
    बृजभूषण शरण सिंह
    उत्तराखंड

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    राहुल गांधी

    महिला आरक्षण विधेयक: राहुल गांधी बोले- सरकार OBC को शामिल करे, जातिगत जनगणना कराए महिला आरक्षण विधेयक
    राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिले, वर्दी पहनकर बोझ उठाया दिल्ली
    महिला आरक्षण: राहुल गांधी ने OBC को लेकर कांग्रेस सरकार के किस फैसले पर जताया अफसोस? कांग्रेस समाचार
    रमेश बिधूड़ी के बयान पर राहुल गांधी बोले- बिधूड़ी के बहाने ध्यान बंटा रही भाजपा भाजपा सांसद

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर: कर्फ्यू के बावजूद मैतेई प्रदर्शनकारियों ने निकाला मार्च, रबर बुलेट फायरिंग में कई घायल मणिपुर
    मणिपुर: स्थानीय लोग और सुरक्षा बलों के बीच सशस्त्र संघर्ष, 2 लोगों की मौत मणिपुर
    मणिपुर में फिर हुई हिंसा, कांगपोपकी में कुकी समुदाय के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या  मणिपुर
    मणिपुर: भाजपा के 30 विधायक आज पहुंचेंगे दिल्ली, केंद्र से करेंगे हिंसा के समाधान की मांग मणिपुर

    बृजभूषण शरण सिंह

    गृह मंत्री अमित शाह और पहलवानों के बीच हुई मुलाकात में क्या-क्या हुआ?  अमित शाह
    पहलवानों के यौन शोषण मामले में जांच तेज; बृजभूषण के घर पहुंची पुलिस, करीबियों के बयान लिए दिल्ली पुलिस
    बजंरग पूनिया बोले- अमित शाह के साथ नहीं हुआ कोई समझौता, जारी रहेगा पहलवानों का आंदोलन बजरंग पूनिया
    अमित शाह के फोन के बाद खेल मंत्री ने पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया- रिपोर्ट अनुराग ठाकुर

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड सुरंग हादसा: दोबारा शुरू हुआ बचाव कार्य, प्रशासन बोला- अंदर 40 नहीं, 41 मजदूर पुष्कर सिंह धामी
    उत्तराखंड: सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के प्रयास जारी, गडकरी और धामी ने किया दौरा उत्तरकाशी
    उत्तरकाशी सुरंग हादसा: मजदूरों को बचाने के लिए 5 तरफ से ड्रिलिंग कर रहीं 5 एजेंसी उत्तरकाशी
    उत्तराखंड सुरंग हादसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री धामी से बात, मदद का आश्वासन दिया नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025