महाराष्ट्र: खबरें
महाराष्ट्र: ठाणे की सोसाइटी में घुसकर शिवसेना नेता की पिटाई, 20 पर मुकदमा
महाराष्ट्र में ठाणे की एक सोसाइटी में घुसकर शिवसेना के स्थानीय नेता की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जेप्टो CEO आदित पालीचा ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, आज करोड़ों में है संपत्ति
ई-किराना कंपनी जेप्टो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आदित पालीचा सबसे कम उम्र के अमीर भारतीयों की सूची में गिने जाते हैं।
बहुत खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गांव, एक बार जरूर करें इनका रुख
बेशक शहरों में कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन यहां वो सुकून नहीं, जो गांव में मिल सकता है।
महाराष्ट्र: छत से टपकने लगा पानी; चालक ने एक हाथ से चलाई बस, दूसरे में लिया छाता
महाराष्ट्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक बस चालक एक हाथ से छाता और दूसरे हाथ से बस की स्टीयरिंग संभाले नजर आ रहा है।
महाराष्ट्र: भंडारा के आश्रम स्कूल में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाकर 30 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र में भंडारा जिले के एक आश्रम स्कूल में संभावित विषाक्त भोजन खाने से बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। स्कूल के 30 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई राज्यों में किसानों का प्रदर्शन, मुआवजे और प्याज से निर्यात शुल्क हटाने की मांग
देश के 4 राज्यों, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश, में किसान बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे और प्याज पर निर्यात शुल्क में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ऐश्वर्या की आंखों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे महाराष्ट्र के मंत्री, महिला आयोग ने थमाया नोटिस
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी 'सुंदर आंखें' हो सकती हैं।
फर्स्टक्राई के CEO सुपम महेश्वरी की कितनी है संपत्ति?
किड्स प्रोडक्ट निर्माता कंपनी फर्स्टक्राई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुपम महेश्वरी देश के जाने-माने व्यवसायी हैं।
महाराष्ट्र: बेटे ने की मां की हत्या, फोन पर चैट के कारण चरित्र पर था शक
महाराष्ट्र के पालघर में 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बेटा अपनी मां के मोबाइल पर चैट करने को लेकर नाराज था।
केंद्रीय मंत्री बनने का प्रस्ताव मिलने की अटकलों पर शरद पवार बोले- ये सब अफवाह
अजित पवार और शरद पवार के बीच मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में अलग-अलग अटकलें चल रही हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया है कि अजित ने शरद को भाजपा में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया था।
महिंद्रा नए चाकन प्लांट में करेगी सालाना 2 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन
महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने पुणे के पास चाकन में स्थापित किए जाने वाले नए प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों की सालाना 2 लाख यूनिट उत्पादन की योजना बना रही है।
हुंडई ने जनरल मोटर्स के तालेगांव प्लांट की कमान संभाली, जानिए क्या है कंपनी की योजना
हुंडई ने महाराष्ट्र के तालेगांव स्थित जनरल मोटर्स के प्लांट की कमान अपने हाथ में ले ली है।
शरद पवार को मिला केंद्र सरकार में मंत्री पद का प्रस्ताव? 'गुप्त' बैठक के बाद अटकलें
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पुणे में एक कारोबारी के घर पर शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई 'गुप्त' बैठक के बाद अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
महाराष्ट्र: ठाणे के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत, जांच समिति गठित
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में नगर निगम द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत गई है।
महाराष्ट्र: CEO का बंदूक के बल पर अपहरण, शिंदे गुट के विधायक के बेटे पर आरोप
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक म्यूजिक कंपनी के CEO का बंदूक के बल पर अपहरण करने के मामले में शिवसेना विधायक के बेटे राज सुर्वे और आदिशक्ति फिल्म्स कंपनी के मालिक मनोज मिश्रा समेत लगभग 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया।
महाराष्ट्र: टमाटरों की निगरानी के लिए किसान ने खेत में लगाया CCTV कैमरा, जानिए पूरा मामला
टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद इससे जुड़े कई अजीबोगरीब मामले सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र से एक खबर सामने आई है।
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे गुट के नेता पर बैट और हॉकी से हमला, उद्धव गुट पर आरोप
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट की शिवसेना के नेता अल्ताफ पेवेकर पर सोमवार रात 11ः30 बजे अचानक हमला हो गया। कुछ लोगों ने उनकी कार के शीशे बैट और हॉकी से तोड़ दिए और उनके साथ मारपीट की।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी अध्यक्ष पिरोजशा गोदरेज की कितनी है संपत्ति?
गोदरेज समूह की रियल एस्टेट शाखा गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी अध्यक्ष पिरोजशा गोदरेज देश के जाने-माने व्यवसायी हैं।
उदय कोटक के बेटे जय हैं कोटक 811 के सह-प्रमुख, जानिए इनकी संपत्ति
कोटक 811 के सह-प्रमुख जय कोटक भारत के सबसे अमीर व्यवसायियों में से एक उदय कोटक के बेटे हैं।
महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता करेगा जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में गोलीबारी की जांच
जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान चेतन सिंह द्वारा गोलीबारी कर 4 लोगों की हत्या के मामले में महाराष्ट्र का आतंकवाद-रोधी दस्ता (ATS) भी जांच कर रहा है।
मुंबई: कॉलेज ने बुर्का पहनी छात्राओं को प्रवेश से रोका, हंगामे के बाद दी अनुमति
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर स्थित एक कॉलेज में छात्राओं को बुर्का पहनकर प्रवेश करने से रोक दिया गया। छात्राओं और उनके अभिभावकों के विरोध करने के बाद कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश की मंजूरी दी।
RPF कांस्टेबल चेतन सिंह के दिमाग में खून का थक्का, तनाव में रहता था- परिवार
महाराष्ट्र में पालघर के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में 4 लोगों की हत्या करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कांस्टेबल चेतन सिंह के परिवार का कहना है कि वह तनावग्रस्त और दबाव में रहता था।
महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित, शरद पवार संग साझा किया मंच
महाराष्ट्र के पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने सम्मान स्वरूप मिलने वाली राशि नमामि गंगे परियोजना में दान करने की घोषणा की।
महाराष्ट्र: ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर गर्डर मशीन गिरी; 16 लोगों की मौत, कई दबे
महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर पुल निर्माण कार्य के दौरान गर्डर क्रेन मजदूरों पर गिर गई। इस हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका है।
महाराष्ट्र: शरद पवार ने कहा- MVA के तीनों घटक निर्णय लें तो राज्य में बदलाव संभव
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अगर महाविकास अघाड़ी (MVA) के तीनों घटक (NCP, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस) चाहें तो महाराष्ट्र में बदलाव संभव है।
DRDO वैज्ञानिक कुरुलकर ने महिला जासूस से किया था ब्रह्मोस की रिपोर्ट दिखाने का वादा- ATS
हनी ट्रैप में फंसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को लेकर अब महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने नया खुलासा किया है।
महाराष्ट्र के बुलढाणा में 2 बसों में टक्कर; कम से कम 6 की मौत, 25 घायल
महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक सड़क दुर्घटना में 2 महिलाओं समेत करीब 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 2 बसों के आमने-सामने टकराने से ये हादसा हुआ, जिसमें 25 यात्री घायल हुए हैं।
सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने पिता के कारोबार को बढ़ाया आगे, जानिए इनकी संपत्ति
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला देश के जाने-माने व्यवसायी हैं।
भीमा कोरेगांव मामला: वर्नोन गोंसाल्वेस और अरुण फरेरा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में 2 आरोपियों वर्नोन गोंसाल्वेस और अरुण फरेरा को जमानत दे दी है। दोनों ही आरोपियों की जमानत याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
पुणे: कर्ज न चुका पाने पर साहूकार ने पति के सामने किया पत्नी का रेप, गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे में 47 वर्षीय साहूकार ने एक व्यक्ति के कर्ज न चुका पाने पर उसके सामने उसकी पत्नी का रेप किया। यही नहीं, साहूकार ने घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मुंबई में मिलता है चकली और चीज से भरा अनोखा वड़ा पाव, देखिए वायरल वीडियो
दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सैंडविच की सूची में वड़ा पाव भी शामिल है, जो खासतौर पर महाराष्ट्र में मिलता है।
महाराष्ट्र: मराठवाड़ा में बढ़ रहे किसानों की आत्महत्या के मामले, इस साल 483 ने दी जान
महाराष्ट्र में इस साल किसान आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। यहां मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 6 महीनों में कुल 483 किसानों ने आत्महत्या की है, जिनमें से सबसे अधिक मामले जून महीने के हैं।
महाराष्ट्र: पुणे में पुलिस अधिकारी ने पत्नी और भतीजे को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या की
महाराष्ट्र के पुणे में 57 वर्षीय पुलिस उपायुक्त (ACP) भरत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी और भतीजे को गोली मारने के बाद खुद को भी समाप्त कर लिया।
महाराष्ट्र के व्यापारी के ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये गंवाने का मामला क्या है?
महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यापारी के ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये गंवाने का मामला सामने आया है।
दिल्ली में यमुना नदी फिर खतरे के निशान से ऊपर, सरकार बोली- हम तैयार
दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। आज सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर 205.75 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है।
भारत का पहला निजी हिल स्टेशन 'लवासा' 1,814 करोड़ रुपये में बिका, जानें यहां की खूबियां
राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT) ने महाराष्ट्र में स्थित भारत के पहले निजी हिल स्टेशन लवासा को डार्विन प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (DPIL) को बेचने की मंजूरी दे दी है।
हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मानसून शुरू होने के बाद देश के कई इलाकों में बारिश की झड़ी लगी हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन ने काफी नुकसान किया है।
महाराष्ट्र: रायगढ़ में भूस्खलन के मलबे में दबा पूरा का पूरा गांव, 5 की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बुधवार देर रात भूस्खलन के कारण एक गांव के 50 से अधिक घर मलबे में दब गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मलबे में फंसे 100 से अधिक लोगों में से 75 लोगों को बचा लिया गया है।
सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, बोले- वंदे मातरम नहीं कह सकता
महाराष्ट्र की विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी के बयान को लेकर हंगामा हो गया और सदन स्थगित करना पड़ा। आजमी ने कहा था कि वह वंदे मातरम नहीं कह सकते।
भाजपा नेता ने विपक्षी गठबंधन का INDIA नाम रखने पर जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से शिकायत
महाराष्ट्र के भाजपा नेता आशुतोष दुबे ने विपक्ष के उसके गठबंधन का नाम INDIA रखने पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।