किसान आत्महत्या: खबरें

09 Jan 2025

हरियाणा

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर एक और किसान ने जहर खाया, अस्पताल में हुई मौत

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों में एक और ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली।

महाराष्ट्र: मराठवाड़ा में बढ़ रहे किसानों की आत्महत्या के मामले, इस साल 483 ने दी जान

महाराष्ट्र में इस साल किसान आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। यहां मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 6 महीनों में कुल 483 किसानों ने आत्महत्या की है, जिनमें से सबसे अधिक मामले जून महीने के हैं।

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का विवादित बयान, कहा- किसानों की आत्महत्या कोई नई बात नहीं

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि किसानों की आत्महत्या कोई नई बात नहीं है और ऐसी घटनाएं कई सालों से हो रही हैं।

सिंघु बॉर्डर पर पेड़ से लटका मिला आंदोलनकारी किसान का शव, आत्महत्या की आशंका

बुधवार को दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर एक आंदोलनकारी किसान का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के निवासी गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।

आंदोलन में शामिल एक और किसान ने की आत्महत्या, टिकरी बॉर्डर पर लगाई फांसी

किसान आंदोलन में शामिल एक और किसान ने आत्महत्या कर ली है। हिसार के सिसाय गांव के रहने वाले 49 वर्षीय राजबीर सिंह ने रविवार को टिकरी बॉर्डर के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

07 Feb 2021

किसान

टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर शनिवार सुबह एक किसान मृत पाया गया। पुलिस ने कहा कि मृत किसान हरियाणा के जींद का रहने वाला है और टिकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे आंदोलन में शामिल था।