Page Loader
सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, बोले- वंदे मातरम नहीं कह सकता
सपा विधायक अबू आजमी के वंदे मातरम पर विवादित बयान दिया (तस्वीर: ट्विटर/@abuasimazmi)

सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, बोले- वंदे मातरम नहीं कह सकता

लेखन गजेंद्र
Jul 19, 2023
04:45 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी के बयान को लेकर हंगामा हो गया और सदन स्थगित करना पड़ा। आजमी ने कहा था कि वह वंदे मातरम नहीं कह सकते। मनखुर्द शिवाजी नगर से विधायक आजमी ने कहा, "हम वंदे मातरम नहीं कह सकते। हम एक अल्लाह को मानते हैं, इसलिए दुनिया में किसी के सामने सिर नहीं झुका सकते। हमारा मजहब इसकी इजाजत नहीं देता। हम मां के सामने भी सिर नहीं झुका सकते।"

विवाद

क्या है मामला?

दरअसल, विधायक आजमी औरंगाबाद में हुए दंगों का मामला सदन में उठाते हुए बता रहे थे कि इलाके में राम मंदिर के पास कुछ लोग 'भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा' के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि वह वंदे मातरम नहीं कह सकते। विधायक के यह कहते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारे लगाने लगे। इसे देखते हुए विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने 10 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया।

ट्विटर पोस्ट

अबु आजमी के बयान पर सदन में हंगामा