
जेप्टो CEO आदित पालीचा ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, आज करोड़ों में है संपत्ति
क्या है खबर?
ई-किराना कंपनी जेप्टो के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आदित पालीचा सबसे कम उम्र के अमीर भारतीयों की सूची में गिने जाते हैं।
पालीचा का जन्म 2001 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान का अध्ययन करने के लिए अमेरिका गए, लेकिन बिजनेसमैन बनने के लिए उन्होंने कोर्स बीच में ही छोड़ दिया।
करियर
आदित पालीचा का करियर
पालीचा ने सबसे पहले किराना कार्ट नाम से एक कंपनी लॉन्च की, जो केवल 10 महीने तक ही चला।
उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा, 'किरानाकार्ट के साथ हमें कोई मजबूत उत्पाद-बाजार नहीं मिला, इसलिए कैवल्य और मैंने उसे बंद कर दिया और जेप्टो शुरू किया।'
2021 में उन्होंने कैवल्य वोहरा के साथ मिलकर जेप्टो की स्थापना की, जो किरानाकार्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है।
कंपनी का मुख्य उद्देश्य 10-16 मिनट के भीतर यूजर को किराने का सामान उपलब्ध कराना है।
संपत्ति
आदित पालीचा की संपत्ति
लॉन्च के कुछ महीने के भीतर जेप्टो की वैल्यूएशन 57 करोड़ डॉलर (लगभग 4,705 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई।
अकेले 2021 में उन्होंने 10 लाख ऑर्डर डिलीवर किए। पिछले साल कंपनी की वैल्यूएशन 90 करोड़ डॉलर (लगभग 7,429 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई।
वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, पालीचा की अनुमानित कुल संपत्ति 1,200 करोड़ रुपये है।
इनके दोस्त कैवल्य आज जेप्टो के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) हैं।