Page Loader
हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी (तस्वीर: ट्विटर/@pratun_rai75456)

हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2023
04:42 pm

क्या है खबर?

मानसून शुरू होने के बाद देश के कई इलाकों में बारिश की झड़ी लगी हुई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन ने काफी नुकसान किया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे में गुजरात के अलावा महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। तीनों ही राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया। दिल्ली में भी पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान है।

बारिश

गुजरात में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में गुरुवार को 115.6 से 204.4 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए 20 से 22 जुलाई तक सभी स्कूल बंद हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 100 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। महाराष्ट्र के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में भी 20 से 23 जुलाई तक बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई में हुई भारी बारिश