Page Loader
महाराष्ट्र: रायगढ़ में भूस्खलन के मलबे में दबा पूरा का पूरा गांव, 5 की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आकर 5 की मौत (तस्वीर: ट्विटर/@kscChouhan)

महाराष्ट्र: रायगढ़ में भूस्खलन के मलबे में दबा पूरा का पूरा गांव, 5 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2023
11:45 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बुधवार देर रात भूस्खलन के कारण एक गांव के 50 से अधिक घर मलबे में दब गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मलबे में फंसे 100 से अधिक लोगों में से 75 लोगों को बचा लिया गया है। हादसा खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ है। मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौके पर पहुंचे हैं।

हादसा

हादसे के समय सो रहा था गांव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे वाली जगह मोरबे बांध से 6 किलोमीटर दूर है। इसी बांध से नवी मुंबई को पानी की आपूर्ति होती है। गांव में अधिकतर आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं। जिस समय हादसा हुआ, उस समय पूरा गांव सो रहा था और अचानक भूस्खलन का मलबा घरों पर आ गिरा। रायगढ़ के जिलाधिकारी योगेश म्हासे ने बताया कि गांव का 90 प्रतिशत हिस्सा मलबे में दबा है और राहत-बचाव कार्य में भी मुश्किल आ रही है।

ट्विटर पोस्ट

मौके पर मौजूद NDRF की टीम