Page Loader
महाराष्ट्र: पुणे में पुलिस अधिकारी ने पत्नी और भतीजे को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या की
महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस अधिकारी ने पत्नी और भतीजे को गोली मारकर खुद की भी जान ली (तस्वीर: pexels)

महाराष्ट्र: पुणे में पुलिस अधिकारी ने पत्नी और भतीजे को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या की

लेखन गजेंद्र
Jul 24, 2023
11:11 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे में 57 वर्षीय पुलिस उपायुक्त (ACP) भरत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी और भतीजे को गोली मारने के बाद खुद को भी समाप्त कर लिया। चतुरशंगी पुलिस थाने के एक अधिकार ने बताया कि रात 3ः00 बजे गायकवाड़ ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी के सिर में और फिर भतीजे को गोली मारी। फिर कमरे में जाकर सिर पर गोली मारकर खुद की भी जान ले ली। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना

छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे गायकवाड़

पुलिस ने बताया कि गायकवाड़ अमरावती के राजापेठ पुलिस थाने में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर शनिवार को ही अपने घर पुणे पहुंचे थे। उनका परिवार पुणे शहर के बानेर इलाके में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, गायकवाड़ ने पहले अपनी पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) को गोली मारी तो आवाज सुनकर उनके बेटे और भतीजे कमरे से बाहर आए। इसी दौरान गायकवाड़ ने भतीजे दीपक (35) के सीने में गोली मार दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई।