Page Loader
महाराष्ट्र: छत से टपकने लगा पानी; चालक ने एक हाथ से चलाई बस, दूसरे में लिया छाता
महाराष्ट्र में छाता लेकर बस चला रहा चालक (तस्वीर: एक्स/@UtkarshSingh_)

महाराष्ट्र: छत से टपकने लगा पानी; चालक ने एक हाथ से चलाई बस, दूसरे में लिया छाता

लेखन गजेंद्र
Aug 25, 2023
05:47 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक बस चालक एक हाथ से छाता और दूसरे हाथ से बस की स्टीयरिंग संभाले नजर आ रहा है। वीडियो गढ़चिरौली का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान जब बस की छत लीक करने लगी तो चालक ने छाता लगा लिया। इस दौरान वह दूसरे हाथ से बस भी चलाता रहा। मुंबई कांग्रेस ने वीडियो साझा कर प्रदेश सरकार को घेरा है।

खतरा

गढ़चिरौली की खस्ताहाल बस का पहले भी आ चुका है वीडियो

ABP के मुताबिक, गढ़चिरौली में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की खस्ताहाल बस का यह पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर टूटी छत वाली बस की वीडियो वायरल हो चुकी है। तब गढ़चिरौली-अहेरी मार्ग पर चालक टूटी छत वाली बस के साथ पाया गया था और इस मामले में कार्रवाई भी की गई थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन निगम की टूटे गियर वाली बस की भी वीडियो वायरल हो चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

महाराष्ट्र की बस में खतरे का सफर