Page Loader
सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने पिता के कारोबार को बढ़ाया आगे, जानिए इनकी संपत्ति
अदार पूनावाला का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था

सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने पिता के कारोबार को बढ़ाया आगे, जानिए इनकी संपत्ति

Jul 28, 2023
06:18 pm

क्या है खबर?

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला देश के जाने-माने व्यवसायी हैं। अदार का जन्म 14 जनवरी, 1981 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने बिशप स्कूल और सेंट एडमंड स्कूल कैंटरबरी से पूरी की। इसके बाद स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए उन्होंने वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। पढ़ाई के बाद वह SII में शामिल हो गए, जिसकी स्थापना उनके अरबपति पिता साइरस पूनावाला ने 1966 में की थी।

संपत्ति

अदार पूनावाला की संपत्ति

2021 के अंत तक कंपनी ने सालाना वैक्सीन की 3 अरब से अधिक खुराक का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा था, जिनमें से आधी महामारी के खिलाफ समर्पित थे। अदार के मार्गदर्शन में SII ने 70 देशों में कोविड-19 वैक्सीन की 28 करोड़ से अधिक खुराक का उत्पादन और वितरण किया। अपनी पत्नी नताशा के साथ मिलकर उन्होंने 2012 में पूनावाला चैरिटेबल फाउंडेशन की स्थापना की। रिपोर्ट के अनुसार, अदार की अनुमानित संपत्ति 1,365 अरब रुपये है।