किसान: खबरें

18 Dec 2020

दिल्ली

दिल्ली की शीत लहर से बचने के लिए और वाटरप्रूफ टेंट लगाएंगे प्रदर्शनकारी किसान

भीषण शीत लहर के बीच दिल्ली के बॉर्डर पर हटे हुए किसानों ने ठंड से बचने के लिए और अधिक वाटरप्रूफ टेंट लगाने का फैसला लिया है। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर ये अतिरिक्त टेंट लगाए जाएंगे, ताकि प्रदर्शन कर रहे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से कोई समस्या न हो।

18 Dec 2020

दिल्ली

दिल्ला: चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा के लिए रास्ता खुला, टिकरी और सिंघु समेत कई बॉर्डर बंद

पिछले कुछ दिनों से किसान आंदोलन के कारण दिल्ली की कई सड़कें बंद हैं, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश: विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसानों को 50,000-50,000 रुपये का नोटिस

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए छह किसानों को 50,000-50,000 रुपये के नोटिस भेजे गए हैं। पहले प्रत्येक किसान को 50 लाख रुपये का बांड भरने का नोटिस भेजा गया था, लेकिन जब किसानों ने इस राशि को ज्यादा बताया तो थानाध्यक्ष ने इसे घटाकर 50,000 रुपये कर दिया।

17 Dec 2020

दिल्ली

किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर सड़क किनारे सो रहे पंजाब कांग्रेस के चार नेता

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए पंजाब कांग्रेस के नेता पिछले 11 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।

17 Dec 2020

दिल्ली

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कृषि कानूनों को बताया किसान विरोधी, कॉपियां फाड़ीं

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था।

17 Dec 2020

दिल्ली

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसान की मौत

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के एक किसान की आज सुबह मौत हो गई। साथी किसानों ने ठंड की वजह से पड़े दिल के दौरे को उसकी मौत का कारण बताया है।

16 Dec 2020

दिल्ली

सिंघु बॉर्डर पर सिख संत ने की आत्महत्या, किसान आंदोलन पर सुसाइड नोट भी छोड़ा

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 21 दिनों से चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है।

एक राज्य तक ही सीमित है किसान आंदोलन, जल्द होगा समाधान- कृषि मंत्री

कृषि कानूनों को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।

16 Dec 2020

दिल्ली

कृषि कानून: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समिति बनाकर चर्चा करें किसान और सरकार; अगली सुनवाई कल

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान किसान और सरकार के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए एक समिति बनाने का प्रस्ताव दिया है।

16 Dec 2020

दिल्ली

दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों को हटाने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट में आज कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर डटे किसानों को हटाने संबंधी याचिका पर सुनवाई होगी।

16 Dec 2020

दिल्ली

प्रदर्शनों में हिस्सा लेकर पंजाब लौट रहे चार किसानों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत

दिल्ली बॉर्डर पर जारी प्रदर्शनों में भाग लेकर पंजाब लौट रहे चार किसानों की दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो गई। वहीं एक किसान की हार्ट अटैक के कारण दिल्ली में जान चली गई।

प्रधानमंत्री ने फिर किया कृषि कानूनों का बचाव, किसान आंदोलन के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार

केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है।

14 Dec 2020

दिल्ली

कृषि कानून: सरकार बातचीत को तैयार, किसान नेताओं के प्रस्ताव का इंतजार- कृृषि मंत्री

किसानों के तेज होते प्रदर्शन के बीच सरकार का कहना है कि जल्द ही अगली बातचीत की तारीख का फैसला हो सकता है।

13 Dec 2020

दिल्ली

किसानों के समर्थन में कल उपवास रखेंगे केजरीवाल, केंद्र से की कानून वापस लेने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने का फैसला किया है।

13 Dec 2020

दिल्ली

कृषि कानून: किसानों के समर्थन में पंजाब पुलिस के DIG ने दिया इस्तीफा

तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में उतरते हुए पंजाब के जेल DIG लखमिंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

किसान आंदोलन: 14 दिसंबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे किसान नेता, कल जाम करेंगे दिल्ली-जयपुर हाईवे

नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन अब तेज होता नजर आ रहा है।

दिल्ली में हिंसा रोकने के लिए अमित शाह ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच तकरार तेजी से बढ़ रही है।

किसानों के प्रदर्शन पर कानून मंत्री बोले- 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग ने किया आंदोलन को टेकओवर

कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है।

कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे किसान, रद्द करने की मांग

नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों के बीच गतिरोध तेजी से बढ़ता रहा है। सरकार की ओर से कानूनों को निरस्त करने से इनकार करने के बाद किसानों ने देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी है।

11 Dec 2020

दिल्ली

कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा का विशेष अभियान, करेगी 700 प्रेस कॉन्फ्रेंस और लगाएगी चौपाल

नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर पिछले 16 दिनों से दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच गतिरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकाकर देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी है।

11 Dec 2020

दिल्ली

कृषि कानून: अभी तक पंजाब में प्रदर्शन कर रहे किसान भी दिल्ली रवाना

अभी तक दिल्ली नहीं पहुंचे पंजाब के कई किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राजधानी की तरफ कूच शुरू कर दिया है।

11 Dec 2020

हरियाणा

कृषि कानून: दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शनों का 16वां दिन, किसानों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का प्रदर्शन 16वें दिन में प्रवेश कर गया है।

सरकार की प्रस्ताव स्वीकार करने की अपील, किसानों ने दी रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान और सरकार के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है।

10 Dec 2020

हरियाणा

किसान आंदोलन: दुष्यंत चौटाला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- केंद्र सरकार ने स्वीकार की MSP की मांग

केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को नकारने के बाद अब किसानों और सरकार में तकरार बढ़ गई है। इसके साथ अब हरियाणा के किसान भी बड़ी संख्या में सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं।

10 Dec 2020

हरियाणा

किसान आंदोलन में तेजी से बढ़ रही हरियाणा के किसानों की संख्या, जानिए क्या है कारण

कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में अब हरियाणा के किसानों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है।

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का दावा- किसान आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बुधवार को दावा किया कि तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है।

09 Dec 2020

दिल्ली

किसानों ने ठुकराया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, 14 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर पिछले तीन महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच रार बढ़ती जा रही है।

09 Dec 2020

दिल्ली

सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों को भेजा प्रस्ताव, MSP पर लिखित आश्वासन की बात कही

केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों के विरोध में डटे किसानों को अपना प्रस्ताव भेज दिया है।

09 Dec 2020

दिल्ली

हरियाणा और पंजाब में चार प्रदर्शनकारी किसानों की दिल का दौरा पड़ने से मौत

बीते कुछ घंटों में हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग जगहों पर एक महिला समेत चार प्रदर्शनकारी किसानों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

09 Dec 2020

दिल्ली

कृषि कानून: सरकार और किसानों के बीच गतिरोध जारी, आज होने वाली वार्ता रद्द

कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच जारी गतिरोध का जल्द हल निकलता नहीं दिख रहा है।

तेज होते प्रदर्शन के बीच सिंघु बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही है प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या

केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार के लिए लाए गए तीन कानूनों के विरोध में दिल्ली की बॉर्डर पर डटे किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

किसान आंदोलन: आज अमित शाह से मिलेंगे किसान नेता, कल होनी है सरकार के साथ बैठक

नए कृषि कानूनों सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों द्वारा मंगलवार को किए गए चार घंटे के 'भारत बंद' के खत्म होते ही बड़ी खबर सामने आई है।

भारत बंद: किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर लगाया जाम, आपातकालीन वाहनों को निकलने की अनुमति

नए कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसका दिल्ली में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।

किसान प्रदर्शनों के बीच भारत बंद आज, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

किसान संगठनों ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद बुलाया है। किसानों के इस आह्वान को कई मजदूर, ट्रांसपोर्ट और वकील संगठनों के साथ-साथ विपक्षी पार्टियां का भी साथ मिला है।

किसान आंदोलन: पुराने कानूनों के साथ नहीं कर सकते नई सदी का निर्माण- प्रधानमंत्री मोदी

नए कृषि कानूनों सहित अन्य मांगों को लेकर देश के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और मंगलवार को उन्होंने शांतिपू्रण तरीके से 'भारत बंद' का आह्वान किया है।

किसान आंदोलन: गंदगी के कारण बिगड़ रहे सिंघु बॉर्डर के हालात, बीमारियों की चपेट में किसान

नए कृषि कानूनों सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान गत 25 नवंबर से कड़ाके ठंड में भी सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर डटे हुए हैं।

07 Dec 2020

दिल्ली

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा 'भारत बंद', सरकार ने जारी की एडवाइजरी

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।

07 Dec 2020

दिल्ली

कृषि कानून: प्रदर्शनकारी किसानों से मिले केजरीवाल, बोले- केंद्र सरकार को माननी चाहिए इनकी मांगें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने के लिए सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे।

07 Dec 2020

हरियाणा

कृषि कानून: किसानों के समर्थन में कई JJP विधायक, केंद्र से कानून वापस लेने की मांग

कृषि कानूनों को लेकर अभी तक हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन उनकी जननायक जनता पार्टी (JJP) के सात विधायक किसानों के समर्थन में उतर आए हैं।

किसान प्रदर्शन: विकल्पों पर चर्चा को तैयार सरकार, कानून वापसी पर विचार नहीं- रिपोर्ट

तीन नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच गतिरोध बना हुआ है।