Loading...
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट रनों के मामले में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा, जानिए उनके आंकड़े
स्टीव स्मिथ ने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट रनों के मामले में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा, जानिए उनके आंकड़े

Oct 09, 2026
04:28 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट खिलाफ डरबन टेस्ट की अपनी पहली पारी में 25 रन बनाए। इस बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा है। उन्होंने अपना 8वां रन बनाते ही ये मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही स्मिथ अब टेस्ट क्रिकेट में 12वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

ऑस्ट्रेलिया से तीसरे सर्वाधिक टेस्ट रन वाले बल्लेबाज बने स्मिथ 

स्मिथ के नाम अब 10,945 रन हो गए हैं।

क्रिकइंफो के मुताबिक, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान वॉ ने अपने टेस्ट करियर में 260 पारियों में 51.06 की औसत के साथ 10,927 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 32 शतक भी लगाए थे।

वह अब टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

उनसे आगे इस सूची में सिर्फ रिकी पोंटिंग (13,378) और एलन बॉर्डर (11,174) हैं।

करियर 

बेमिसाल है स्टीव स्मिथ का टेस्ट करियर 

स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का आगाज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 2010 में किया था।

वह अब तक 126 मैचों की 224 पारियों में 55.84 की औसत से 10,945 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 37 शतक और 45 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 239 रन का रहा है। वह 11 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं।

ADVERTISEMENT