'द ओडिसी' ने भारत में रचा इतिहास, IMAX से 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी
क्या है खबर?
हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में इतिहास रच दिया है। सिर्फ IMAX स्क्रीन्स के जरिए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इससे पहले किसी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय फिल्म ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की थी। यह फिल्म 17 जुलाई, 2026 को भारत और दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने 16 सितंबर को अपने 9वें हफ्ते में यह आंकड़ा पार किया, जिसका आधिकारिक ऐलान अब किया गया है।
रिकॉर्ड
'द ओडिसी' ने 'ओपेनहाइमर' का रिकॉर्ड तोड़ा
निर्माताओं द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, फिल्म की कुल भारतीय कमाई में IMAX का योगदान लगभग 43 प्रतिशत रहा, जबकि देशभर में कुल स्क्रीनों में से सिर्फ 1 प्रतिशत से कुछ ज्यादा स्क्रीन IMAX द्वारा प्रदर्शित की गई थीं।
इस उपलब्धि के साथ, 'द ओडिसी' भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे कमाऊ IMAX फिल्म बन चुकी है। इसने नोलन की पिछली फिल्म 'ओपेनहाइमर' (2023) के रिकॉर्ड (50 करोड़ IMAX कलेक्शन) को भी तोड़ दिया है।
योजना
फिल्म को दोबारा से किया जा रहा रिलीज
'द ओडिसी' की सफलता को यादगार बनाने के लिए, यूनिवर्सल पिक्चर्स, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स इंडिया और IMAX मिलकर फिल्म को 9 अक्टूबर, 2026 से सिनेमाघरों में एक विशेष IMAX री-रिलीज के रूप में दोबारा ला रहे हैं।
इससे दर्शकों को एक बार फिर फिल्म को उसी प्रारूप में देखने का मौका मिलेगा, जिसने भारत में इसके थिएटर प्रदर्शन में अहम योगदान दिया है।
फिल्म में मैट डैमन, टॉम हॉलैंड, जेंडाया और ऐनी हैथवे जैसे कलाकार मौजूद हैं।