NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / किसान प्रदर्शनों के बीच भारत बंद आज, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर
    अगली खबर
    किसान प्रदर्शनों के बीच भारत बंद आज, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

    किसान प्रदर्शनों के बीच भारत बंद आज, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 08, 2020
    09:53 am

    क्या है खबर?

    किसान संगठनों ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद बुलाया है। किसानों के इस आह्वान को कई मजदूर, ट्रांसपोर्ट और वकील संगठनों के साथ-साथ विपक्षी पार्टियां का भी साथ मिला है।

    भारत बंद को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवायजरी जारी करते हुए उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा था। साथ ही राज्यों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

    आइये, भारत बंद से जुड़ी तमाम बड़ी बातें जानते हैं।

    भारत बंद

    क्या पूरे दिन होगा भारत बंद?

    किसान नेताओं का कहना है कि उन्होंने सांकेतिक भारत बंद के लिए आह्वान किया है, जो सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा।

    इन नेताओं ने लोगों से भारत बंद में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा और किसी के साथ किसी तरह की जोर-जबरदस्ती नहीं की जाएगी।

    भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उनका मकसद आम लोगों को कष्ट पहुंचाना नहीं है।

    असर

    भारत बंद से किन सेवाओं पर असर पड़ेगा?

    लाखों ट्रक वालों का प्रतिनिधित्व करने वाली ट्रांसपोर्ट यूनियन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने किसानों के समर्थऩ में पूरे देश में अपना संचालन रोकने का ऐलान किया है। इससे सामानों की ढुलाई पर असर पड़ना तय है।

    इसी तरह रेलवे के दो सबसे बड़े संगठनों AIRF और NRIF ने भी किसानों का समर्थन किया है। ये दोनों संगठन अलग-अलग जगहों पर रैलियां निकालेंगे और विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करेंगे।

    जानकारी

    इन मजदूर यूनियनों ने दिया किसानों का साथ

    इनके अलावा इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), हिंद मजदूर सभा (HMS) और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) ने भी भारत बंद में शामिल होने का ऐलान किया है।

    भारत बंद

    बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

    ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फडरेशन (AIBOC) और ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉईज एसोसिएशन (AIBEA) ने किसानों के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है, लेकिन वो बैंकिंग सेवाओं को नहीं रोकेंगे।

    AIBEA के महासचिव ने कहा कि यूनियन के सदस्य ड्यूटी के दौरान काले बैज पहनकर विरोध जताएंगे, लेकिन बैंकिंग सेवाओं पर किसी तरह का असर नहीं होगा।

    व्यापारिक संगठन CAIT और ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा है देशभर में बाजार खुले रहेंगे और ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी जारी रहेंगी।

    जानकारी

    मुंबई में रोज की तरह चलेंगी BEST की बसें

    मुंबई में BEST महाराष्ट्र में MSRTC की बस सेवाएं रोजाना की तरह जारी रहेंगी। इन पर भारत बंद का असर नहीं होगा। वहीं दिल्ली में कनॉट प्लेस मार्केट खुली रहेगी और मेट्रो की सेवाएं जारी रहेंगी। इनके अलावा आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी।

    असर

    क्या रहेगा बंद?

    किसान नेताओं ने सभी दुकानदारों से किसानों के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रख भारत बंद में शामिल होने के अपील की है।

    दिल्ली की आजाद नगर मंडी समेत फलों और सब्जियों की सभी मंडिया बंद रहेंगी।

    पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की मंडिया पूरी तरह बंद रहेंगी।

    पंजाब होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने किसानों के समर्थन में होटल और रेस्टोरेंट बंद रखने का फैसला किया है।

    इनके अलावा ओडिशा में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    पंजाब में दिख रहा भारत बंद का असर

    पंजाब: अमृतसर में भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद दिखीं। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, "दुकानें लगभग बंद हैं, इमरजेंसी सेवा बहाल है। लोग अपने मन से शटर बंद कर रहे हैं।" #BharatBandh pic.twitter.com/gn9URaATvl

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2020

    जानकारी

    शादी समारोहों और एंबुलेंस सेवा पर कोई रोक नहीं

    किसान नेताओं का कहना है कि भारत बंद से शादी समारोहों और एंबुलेंस सेवाओं पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। साथ ही किसान कई टोल प्लाजा एक दिन के फ्री करने की बात कह रहे हैं। इन पर वाहनों से टोल नहीं वसूला जाएगा।

    सलाह

    दिल्ली और हरियाणा में ट्रैफिक एडवायजरी

    दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने भारत बंद के मद्देनजर ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

    पुलिस का कहना है कि किसान संगठन कई रास्तों पर धरना दे सकते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

    पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल की अपील की है।

    दूसरी तरफ किसानों के प्रदर्शनों को देखते हुए हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    पश्चिम बंगाल में लेफ्ट पार्टियों ने किया प्रदर्शन

    पश्चिम बंगाल: लेफ्ट पार्टियों ने कोलकाता के जादवपुर में किसानों के भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। #BharatBandh pic.twitter.com/t9MdNT9EEV

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2020

    वजह

    किसान प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?

    मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन कानून लेकर लाई है जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद के लिए व्यापारिक इलाके बनाने, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडारण सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं।

    पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान इन कानूनों का जमकर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इनके जरिये सरकार मंडियों और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से छुटकारा पाना चाहती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    किसान

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    भारत की खबरें

    देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 94 लाख पार, बीते दिन मिले 38,772 नए मरीज दिल्ली
    मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई वैक्सीन के परिवहन और प्रबंधन की तैयारियां, जल्द बनेगी टास्क फोर्स मुंबई
    कोरोना महामारी पर समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने 4 दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक नरेंद्र मोदी
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 31,118 नए मरीज, दिल्ली में फिर 100 से ज्यादा मौतें दिल्ली

    दिल्ली

    किसान मार्च: प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली में आने की इजाजत, साथ रहेगी पुलिस हरियाणा
    केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया, 10 राज्यों में है कोरोना के 77 प्रतिशत सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 41,322 नए संक्रमित, तीन दिन बाद घटे सक्रिय मामले भारत की खबरें
    हरियाणा नहीं, पंजाब के किसान प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार- मनोहर लाल खट्टर हरियाणा

    हरियाणा

    कोरोना: हरियाणा में घातक साबित हो रही दूसरी लहर, फिर संक्रमित हो रहे ठीक हुए लोग अनिल विज
    गुरुग्राम: दलित महिला से शादी करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच गिरफ्तार हत्या
    कोरोना वायरस: उत्तर भारत में संक्रमण के मामलों के साथ-साथ बढ़ रही मौतों की संख्या दिल्ली
    हरियाणा: 20 नवंबर से होगा 'कोवैक्सीन' का ट्रायल, अनिल विज ने जताई वॉलेंटियर बनने की इच्छा भारत की खबरें

    किसान

    दिल्ली मार्च: किसानों ने उखाड़ फेंकी बैरिकेडिंग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले दिल्ली
    NCR से दिल्ली तक चलने वाली मेट्रो को अगले आदेश तक निलंबित किया गया दिल्ली
    किसान मार्च: अमरिंदर सिंह से भिड़े खट्टर, बोले- MSP पर संकट आया तो राजनीति छोड़ दूंगा ट्विटर
    हरियाणा: ट्रक ने दिल्ली जा रहे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक किसान की मौत दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025