रजत पाटीदार ने ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच 3 मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में रजत पाटीदार कमाल के फॉर्म में हैं। उन्होंने शुरुआती दोनों मुकाबले में अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। दूसरे मैच में वह 67 रन बनाकर आउट हुए। पहले मैच में उनके बल्ले से 53 रन निकले थे। 33 साल के बल्लेबाज ने अपने लिस्ट-A करियर का 15वां पचासा लगाया। ऐसे में आइए उनकी पारी और आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही दूसरे वनडे में पाटीदार की पारी
पाटीदार ने दूसरे वनडे में 81 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 82.72 की रही।
उन्हें स्पेंसर जॉनसन ने अपना शिकार बनाया।
टीम 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी, लेकिन टीम का शीर्षक्रम पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।
साई सुदर्शन (13), देवदत्त पडिक्कल (1) और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (12) कुछ खास नहीं कर पाए।
पहला
पहले वनडे में भी पाटीदार ने जड़ा पचासा, लेकिन टीम हारी
पहले वनडे में इंडिया-A की टीम 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। उस मैच में भी सुदर्शन (1), पडिक्कल (0) और कप्तान गायकवाड़ (15) कुछ खास नहीं कर पाए थे।
पाटीदार ने 51 गेंदों का सामना किया था और 53 रन बनाकर आउट हुए थे। उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला था। उनकी स्ट्राइक रेट 103.92 की रही थी।
उस मैच में इंडिया-A को 125 रन से हार मिली थी।
करियर
पाटीदार के लिस्ट-A करियर पर एक नजर
पाटीदार ने 69 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं। इसकी 67 पारियों में लगभग 38 की औसत से 2,300 से ज्यादा रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 158 रन रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पाटीदार ने एक वनडे खेला है। उस मैच में उनके बल्ले से 22 रन निकले थे। ये मुकाबला उन्होंने साल 2023 में खेला था।
उसके बाद वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने हैं।
ट्विटर पोस्ट
पाटीदार ने कई शानदार शॉट्स खेले, देखें वीडियो
THE CLASS OF RAJAT PATIDAR.🔥
— Cricket Guru (@CricketGuru_CG) October 9, 2026
- What a player!#Cricket #Rajatpatidar pic.twitter.com/qEo6cTGxe5