क्या पैपराजी पर फूटा बिपाशा बसु का गुस्सा? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
सालों से बॉलीवुड से दूरी बनाने वालीं बिपाशा बसु अब फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह इन दिनों मुंबई में अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि बिपाशा वीडियो में पैपराजी पर भड़क गईं थीं, जिस पर अब अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।
वीडियो
बिपाशा ने पैपराजी से क्या कहा?
वीडियो में बिपाशा एक फिल्म स्टूडियो के बाहर दिखाई दीं, जहां पैपराजी भी मौजूद थे। इस दौरान वह जल्दी में लगीं और कथित तौर पर पैपराजी पर भड़क गईं।
अभिनेत्री ने कहा, "चलिए यहां से, किसने बुलाया आपको?"
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा करते हुए बिपाशा पर उंगली उठाई कि वह पैपराजी को नजरअंदाज कर रही हैं और उन पर गुस्सा करती नजर आई हैं।
यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
जवाब
बिपाशा ने सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
बिपाशा ने सफाई देने के लिए वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। उन्होंने बैकग्राउंड संगीत पर सवाल उठाया और बताया कि वह केवल काम पर समय पर पहुंचना चाहती थीं।
अभिनेत्री ने लिखा, "हम आपकी उपस्थिति पर सवाल उठा रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम नाराज हैं। आपने अंत में मेरे धन्यवाद को जानबूझकर अनदेखा किया। वैसे, मुझे पैप्स से कभी कोई समस्या नहीं रही। उनमें से ज्यादातर हमेशा मेरे प्रति बहुत सम्मानजनक व्यवहार करते हैं।"
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
“Chaliye yahan se. Kisne bulaya aapko?” 😂👀#BipashaBasu bluntly tells the paparazzi to leave.
— BollyHungama (@Bollyhungama) October 8, 2026
𝗗𝗼 𝘆𝗼𝘂 𝘁𝗵𝗶𝗻𝗸 𝗰𝗲𝗹𝗲𝗯𝗿𝗶𝘁𝗶𝗲𝘀 𝘀𝗵𝗼𝘂𝗹𝗱 𝗯𝗲 𝗮𝗯𝗹𝗲 𝘁𝗼 𝘀𝗲𝘁 𝗯𝗼𝘂𝗻𝗱𝗮𝗿𝗶𝗲𝘀 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝘁𝗵𝗲 𝗽𝗮𝗽𝘀? 📸👇 pic.twitter.com/kmA0eKJp68