LOADING...
राजस्थान: बीकानेर में करोड़पति सरकारी बाबू के घर छापा, आय से 938 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति मिली
बीकानेर में पंचायत विभाग के सरकारी बाबू के घर मिली अकूत संपत्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजस्थान: बीकानेर में करोड़पति सरकारी बाबू के घर छापा, आय से 938 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति मिली

लेखन गजेंद्र
Feb 13, 2026
06:32 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के बीकानेर में कुछ हजार रुपये की सरकारी नौकरी करने वाले बाबू (कनिष्ठ सहायक) की शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के छापे में पोल खुल गई। फलोदी जिले में ग्राम पंचायत उदट की पंचायत समिति बाप में तैनात शुभकरण परिहार के घर से 1 से 2 किलो सोना-चांदी, नकदी और जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। ACB के छापे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बाबू के घर पर खजाना देखकर लोग चौंक रहे हैं।

संपत्ति

गोपनीय सूचना के बाद मारा गया था छापा

राजस्थान के ACB टीम को एक गोपनीय सूचना मिली थी, जिसमें पंचायत विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक की अकूत संपत्ति की जानकारी दी गई। इसके बाद ACB की अतिरिक्त महानिदेशक के निर्देशन में बीकानेर और फलोदी के 5 ठिकानों पर जांच अभियान चलाया गया। जांच में पता चला कि शुभकरण ने अपनी आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति जमा की है। उसके घर से नकदी, सोना-चांदी और दस्तावेज मिले हैं। उसके बैंक खातों का विवरण निकाला जा रहा है।

बरामदी

बाबू के पास कितनी मिली संपत्ति?

शुभकरण के बीकानेर स्थित मातेश्वरी एन्कलेव आवास पर छापे के दौरान 75 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। साथ ही, तिजोरी से 1.60 करोड़ रुपये का सोना और 5 लाख रुपये की चांदी मिली है। कमाई को शुभकरण ने बिस्कुट-ईंट में बदला था। बीकानेर के JNV और जयपुर रोड पर पॉश कॉलोनियों में उसकी 3 आलीशान कोठी और पैतृक गांव पुनरासर में हवेलीनुमा मकान है। उसके पास 17 हेक्टेयर (करीब 100 बीघा) उपजाऊ जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

छापे का वीडियो

Advertisement