तेलंगाना: अवैध खनन पर रेवंत रेड्डी सख्त, अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम; लाएंगे नई नीति
क्या है खबर?
तेलंगाना में अवैध रेत खनन पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने अधिकारियों को कामकाज सुधारने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।
स्थानीय तेलुगु मीडिया के मुताबिक, खान और खनिज संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और अधिक राजस्व के लिए नई खनन नीति बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक की सफल नीतियों का अध्ययन करने को कहा है।
नीति
अवैध खनन रोकने के लिए 48 घंटे का समय दिया
मुख्यमंत्री रेड्डी ने रेत की बिक्री में व्यापक भ्रष्टाचार से नाराज होकर अधिकारियों को अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए 2 दिन का समय दिया है।
साथ ही उन्होंने सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को राज्य भर में और निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी जिम्मेदार नहीं बचेगा।
उन्होंने अधिकारियों को टोल गेटों पर उपलब्ध वाहन आवाजाही के आंकड़ों के अनुसार, उन ट्रकों का पता लगाने को कहा, जिनसे अवैध रेत का परिवहन किया था।
सख्ती
मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पकड़ा था अवैध खनन
खबरों के मुताबिक, तेलंगाना अपनी नई खनन नीति में 6 मीटर से अधिक गहराई की खुदाई पर कर लगा सकता है और अवैध खनन और तस्करी गतिविधियों से लड़ने के लिए जियोटैगिंग और GPS तकनीकों का उपयोग करेगा।
बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के साथ निजामाबाद और वारंगल में औचक निरीक्षण किया था, जिसमें 83 रेत के वाहनों में 22 अवैध पाए गए थे।
साथ ही एक ही नंबर पर 5 वाहन रेत ढो रहे थे।