NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया, जानिए मामला
    अगली खबर
    पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया, जानिए मामला
    पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार

    पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया, जानिए मामला

    लेखन गजेंद्र
    May 23, 2025
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को शुक्रवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। उन पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप है।

    विजिलेंस टीम ने उनके जालंधर स्थित आवास पर सुबह छापा मारा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके घर से प्रिंटर, नकदी गिनने वाली मशीन और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

    अरोड़ा के घर पर छापामारी की जानकारी AAP ने भी एक्स पर साझा की है।

    आऱोप

    विधायक अरोड़ा पर क्यों हुई कार्रवाई?

    विधायक अरोड़ा पर जालंधर नगर निगम के अधिकारियों से साठगांठ कर आम लोगों को ठगने का आरोप है।

    बताया जा रहा है कि विधायक निगम अधिकारियों से आम लोगों के घरों में फर्जी नोटिस भिजवा रहे थे, फिर उसका सेटलमेंट करने के नाम पर पैसे लिए जा रहे थे।

    इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय और AAP कार्यालय की गई थी, जिसके यह कदम उठाया गया है।

    पिछले हफ्ते निगम के पूर्व सहायक नगर नियोजक सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था।

    बयान

    आम आदमी पार्टी ने विधायक की गिरफ्तारी पर क्या कहा?

    AAP की एक्स पर छापेमारी की कार्रवाई की सराहना की गई है।

    AAP ने लिखा, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ AAP सरकार की शून्य टॉलरेंस नीति, अपने ही विधायक पर लिया सख्त एक्शन! पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ मिली शिकायत पर विजिलेंस का छापा। जालंधर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर आम लोगों को भेजे जाते थे झूठे नोटिस, और फिर उन्हें दबाने के बदले ली जाती थी भारी रिश्वत। मुख्यमंत्री भगवंत मान का संदेश है, कोई बख्शा नहीं जाएगा।'

    जानकारी

    कौन है रमन अरोड़ा?

    54 वर्षीय रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल से विधायक बने हैं। वह पंजाब में AAP का प्रमुख चेहरा हैं। हाल में पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। उनके साथ 14 गनर चलते थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

    ट्विटर पोस्ट

    विधायक के आवास पर छापा

    जालंधर, पंजाब: फर्जी नगरपालिका नोटिस और रिश्वत से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विजिलेंस ने आप विधायक रमन अरोड़ा के घर पर छापा मारा। एक प्रिंटर और कैश काउंटिंग मशीन जब्त की गई। पूछताछ जारी है; अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। वकीलों ने उनकी गिरफ्तारी से इनकार किया है, पूछताछ के… pic.twitter.com/0OrCX21sIW

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) May 23, 2025
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भ्रष्टाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान पर आर्थिक प्रहार की तैयारी में भारत, FATF और विश्व बैंक से करेगा ये अपील विश्व बैंक
    पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया, जानिए मामला पंजाब
    'परम सुंदरी' का टीजर लीक, लोगों को पसंद आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स

    पंजाब

    पंजाब: वित्त मंत्री ने पेश किया 2.36 लाख करोड़ का बजट, पहली बार होगी 'ड्रग जनगणना' पंजाब सरकार
    पंजाब के विवादित पादरी बजिंदर सिंह दुष्कर्म के मामले में दोषी करार, POCSO कोर्ट का फैसला यौन उत्पीड़न
    पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणवी गायक के शो में भिड़े 2 गुट, एक छात्र की हत्या  चंडीगढ़
    पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने 131 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल किसान आंदोलन

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली में कैसे ट्रिपल इंजन की सरकार बना सकती है भाजपा? दिल्ली
    दिल्ली में भाजपा की महिला विधायक बन सकती है मुख्यमंत्री, जानिए दौड़ में कौन-कौन दिल्ली विधानसभा चुनाव
    क्या पंजाब में बदला जाएगा मुख्यमंत्री? जानिए बैठक के बाद क्या बोले भगवंत मान पंजाब
    ACB विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप मामले में अरविंद केजरीवाल पर कर सकती है कार्रवाई अरविंद केजरीवाल

    भ्रष्टाचार

    तृणमूल कांग्रेस नेता साकेत गोखले को ED ने गिरफ्तार किया, एकत्रित धन के दुरुपयोग का मामला तृणमूल कांग्रेस
    संजय सिंह का प्रधानमंत्री को पत्र, अडाणी का पासपोर्ट जब्त करने और जांच कराने की मांग संजय सिंह
    बिहार: RPF जवानों की मिलीभगत से उड़ाई 2 किलोमीटर पटरी और करोड़ों रुपये का रेलवे कबाड़ बिहार
    कर्नाटक: भाजपा विधायक का बेटा रिश्वत लेते पकड़ा गया, घर से मिले 6 करोड़ कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025