ओडिशा: राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के घर से करोड़ों रुपये बरामद
क्या है खबर?
ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया, जिसमें राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी नकदी जब्त की गई है। अधिकारियों ने बुधवार सुबह ओडिशा खनन विभाग के उप निदेशक देबब्रत मोहंती के भुवनेश्वर, कटक और भद्रक जिले में स्थित ठिकानों पर एक साथ छापे मारकर 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। साथ ही, सोना और आलीशान घरों के दस्तावेज भी मिले हैं। अभी छापा जारी है।
जांच
कल रिश्वत लेते पकड़ा गया था
सतर्कता विभाग ने यह छापेमारी तब की, जब मंगलवार रात को मोहंती को कटक में कोयला विक्रता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। मोहंती पर आरोप है कि उन्होंने कोयला डिपो के सुचारू संचालन और परिवहन परमिट जारी करने के बदले एक लाइसेंस प्राप्त व्यवसायी से रिश्वत मांगी थी। उनकी गिरफ्तारी के बाद, सतर्कता अधिकारियों ने पटिया के श्रीविहार स्थित नेचर्स क्रेस्ट अपार्टमेंट, भद्रक के मथासाही में पैतृक घर और कटक कार्यालय में तलाशी ली है।
बरामदगी
छापे में क्या-क्या मिला?
सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने भुवनेश्वर के पटिया में फ्लैट, पहला में दो मंजिला इमारत (2,400 वर्ग फुट) और 130 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। फ्लैट से ट्रॉली बैग और अलमारियों में नोटों का जखीरा मिला है, जो करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक है। अभी नोटों की गिनती जारी है। आरोपी मोहंती के कटक स्थित कार्यालय के दराज से 1.2 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। उनके अन्य स्रोतों की भी जांच चल रही है।
ट्विटर पोस्ट
नोटों का जखीरा बरामद
#WATCH: ओडिशा में कटक सर्किल के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस देबब्रत मोहंती को एक लाइसेंसधारी कोयला व्यापारी से 30 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया।
— Bishwajeet Maurya (@bishwamaurya_) February 25, 2026
इसके बाद ओडिशा विजिलेंस की टीम हरकत में आई और एक साथ उनके कई ठिकानों पर तलाशी शुरू कर दी। भुवनेश्वर स्थित फ्लैट में जब टीम पहुंची… pic.twitter.com/IMcibSlubX