LOADING...
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले सिपाही के घर पर छापा
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले सिपाही के घर पर छापा

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले सिपाही के घर पर छापा

लेखन गजेंद्र
May 11, 2026
07:22 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात जिस सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा किया है, उसने सोमवार को अपने घर पर पुलिस छापेमारी का आरोप लगाया है। शुक्ला ने वीडियो जारी कर कहा कि रविवार रात को एक बजे उसके घर पर 6 से 7 पुलिस कर्मियों ने दबिश डाली है, जबकि उनके घर में बीमार मां और बहन रहती हैं। शुक्ला ने बताया कि इस तरह के छापों से उसे तोड़ा नहीं जा सकता है।

आरोप

विभाग ने आरोपों का खंडन किया

लखनऊ पुलिस ने शुक्ला के आरोपों का खंडन करते हुए एक बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित दबिश और परिजनों से दुर्व्यवहार से संबंधी आरोप निराधार और असत्य है। पुलिस ने कहा कि शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पुलिस के ऊपर कई तरह के आरोप लगाए हैं, जिसके तहत जांच समिति जांच कर रही है और उनको नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि टीम नोटिस देने के लिए उनके घर गई थी।

आरोप

क्या है मामला?

लखनऊ कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील शुक्ला ने 7 मई को एक वीडियो जारी कर कहा था कि पुलिस विभाग में IPS अधिकारी लूट की जमींदारी व्यवस्था चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिन सिपाहियों और दीवान को नियुक्ति दी है, उनसे ड्यूटी लगाने के बदले 2-2,000 रुपए वसूले जाते है, जो अनुमानित एक महीने में 8 से 10 लाख रुपये हैं। शुक्ला का दावा था कि वसूली की रकम ऊपर तक बंटती है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सिपाही का नया वीडियो

Advertisement