Loading...
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर भ्रष्टाचार की शपथ ली
शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर भ्रष्टाचार की शपथ ली

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर भ्रष्टाचार की शपथ ली

लेखन गजेंद्र
Aug 25, 2026
04:48 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के शहाजहांपुर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथ में पानी लेकर भ्रष्टाचार के पैसे का ईमानदारी से बंटवारा करने की शपथ लेते दिख रहे हैं। यह वीडियो शाहजहांपुर नगर निगम का बताया जा रहा है और वीडियो में शपथ लेने वाले लोग निगम पार्षद बताए जा रहे हैं। वीडियो को लेकर अभी तक कहीं से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। वीडियो की न्यूजबाइट्स पुष्टि नहीं करता है।

घटना

वीडियो में क्या है?

वीडियो में कुछ लोग एक कमरे में मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जो बोतल से पानी को हाथ में लेकर शपथ की तैयारी करते दिख रहे हैं।

वीडियो में एक व्यक्ति शपथ दिलाते हुए कह रहा है, "मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं, जो भी निगम की आमदनी होगी, वो साठों में बंटेगी। अगर हमारे समूह में किसी पर भी आंच आती है तो सब इकट्ठा होंगे। जो गद्दारी करेगा, वो अपनी अम्मा...।"

ट्विटर पोस्ट

शाहजहांपुर निगम का वीडियो

ADVERTISEMENT

भवन

शाहजहांपुर में 43.39 करोड़ रुपये का नया भवन बनकर तैयार

शाहजहांपुर में 43.39 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम का नया भवन बनकर तैयार है। इसे 24 अगस्त तक शुरू करने की योजना थी।

यहीं से शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का भी संचालन किया जाएगा। भवन में जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए भी अलग कक्ष है।

बता दें कि कार्यालय को बनाने में देरी के चलते संबंधित फर्म पर जुर्माना लग चुका है। नगर निगम की सभा अब नए कार्यालय में होगी।

ADVERTISEMENT